व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Saiee M Manjrekar Pre-Independence Period Drama की तैयारी पर कहां – इसमें अलग तरह की अनुशासन की होती है जरूरत   

Saiee M Manjrekar Pre-Independence Period Drama
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 4, 2026 8:40 अपराह्न
Follow Us:

अभिनेत्री Saiee M Manjrekar जल्द ही एक ऐसी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं जो आज के समय से बिल्कुल अलग है। वह एक आगामी Period Drama फिल्म की तैयारी कर रही हैं, जिसकी कहानी आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित है।

यह project sai के लिए एक बड़ा बदलाव है। उनका कहना है कि इस फिल्म की तैयारी का अनुभव अब तक के उनके काम से बिल्कुल अलग, गहरा और चुनौतीपूर्ण रहा है।

किरदार नें नई सोच के लिये किया प्रेरित 

फिल्म के बारे में बात करते हुए सई ने बताया कि इस किरदार ने उन्हें अभिनय को एक बिल्कुल नई सोच के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया। उस दौर के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को समझने से लेकर अपनी शारीरिक भाषा, बोलने के अंदाज़ और हाव-भाव में बदलाव लाने तक, सई ने इस किरदार के लिए गहराई से रिसर्च और तैयारी की है।

Read more:

यह प्रोजेक्ट चुनौतीपूर्ण और रोमांचक 

अपने अनुभव को साझा करते हुए सई ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह प्रोजेक्ट अब तक की मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्राओं में से एक रहा है। खासकर आज़ादी से पहले के समय पर आधारित पीरियड ड्रामा में सिर्फ डायलॉग याद करके सेट पर पहुंच जाना काफी नहीं होता। इसमें बहुत तैयारी करनी पड़ती है – उस दौर के बारे में पढ़ना, समझना कि लोग कैसे रहते थे, कैसे बोलते थे, खुद को कैसे पेश करते थे और अपनी भावनाएं कैसे व्यक्त करते थे। उस समय की हर चीज़ में एक अलग अनुशासन और शालीनता थी, जो आज की दुनिया से काफी अलग है।

खुद को खुदकिस्मत मानती हूं

उन्होंने आगे कहा, “मुझे सबसे ज़्यादा जिस बात ने प्रभावित किया, वह थी इसकी बारीकी। आपकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर बैठने-उठने के तरीके तक, कमरे में चलकर आने से लेकर बिना कुछ कहे प्रतिक्रिया देने तक – कुछ भी आधुनिक नहीं लगना चाहिए। आपको अपनी कई आदतें छोड़नी पड़ती हैं और एक नई शारीरिक और भावनात्मक भाषा अपनानी पड़ती है। यह मुश्किल जरूर है, लेकिन यही इसे खास बनाता है। एक अभिनेता के तौर पर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक अलग समय को जीने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर दे रही है।

जानिए अनिल कपूर की फिटनेस का राज 69 की उम्र में भी 35 जैसा चार्म्स

इस प्रोजेक्ट नें धैर्य, अनुशासन और अभिनय कला में बहुत कुछ सिखाया 

इस Project को लेकर सई काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें धैर्य, अनुशासन और अभिनय की कला के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। अपनी तैयारी जारी रखते हुए, सई इस ऐतिहासिक कहानी में सच्चाई और गहराई लाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। यह Period Drama उनके करियर का एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment