व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

फिल्म निर्माता संतोष कुमार ने आदित्य धर पर फिल्म स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया

फिल्म निर्माता संतोष कुमार ने आदित्य धर पर फिल्म स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 5, 2026 3:06 अपराह्न
Follow Us:

धुरंधर 2 ने लगभग 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। दर्शक इस मूवी को बेहद पसंद कर रहे है। आदित्य धर की भी खूब तारीफ हो रही है। तारीफ भी क्यों न हो आदित्य धर ने इतनी शानदार मूवी जो बनाई है। इस बीच फिल्म निर्माता संतोष कुमार ने आदित्य धर पर फिल्म स्क्रिप्ट की चोरी का आरोप लगा दिया है। यह खबर पढ़ कर व्यूअर्स जरूर आश्चर्य में होंगे लेकिन फिल्म निर्माता संतोष कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर आदित्य धर पर चोरी का आरोप लगाया है। संतोष कुमार का कहना है कि साल 2023 में उन्होंने यह स्क्रिप्ट बना कर स्क्रीन राइटर्स ऐसोसिएशन को जमा की थी। आदित्य धर ने भी संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेज कर उनसे जवाब मांगा है। 

कौन है संतोष कुमार जिन्होंने लगाया आदित्य धर पर चोरी का आरोप

फिल्म निर्माता संतोष कुमार एक कन्नड़ फिल्म निर्माता है जो कन्नड़ फिल्मों के लिए काम करते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने 2006 से एक्टिंग की शुरुआत की थी और एक्टिंग करियर में सफल न होने पर उन्होंने निर्देशन पर ध्यान दिया और कई मूवी को डायरेक्ट किया। संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने धुरंधर 2 मूवी में जो कहानी बताई गई है उसे पहले ही लिख दिया था। यहां तक उन्होंने स्क्रीन राइटर्स ऐसोसिएशन में यह स्क्रिप्ट ‘दी साब’ नाम से जमा भी की थीं। अब देखना यह होगा कि कौन कितना सच है और कितना इसमें झूठ है। 

स्क्रिप्ट चोरी के आरोप के बाद भी धुरंधर की कमाई 1000 करोड़ रुपए के पार

धुरंधर 2 अब लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही। रिलीज के लगभग 16 दिनों के बाद भी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। धुरंधर के पहले पार्ट के बाद धुरंधर के दूसरे पार्ट में आगे की स्टोरी को बखूबी बताया गया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।  फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली का रोल निभा रहे है। हमजा एक भारतीय एजेंट होता है जो पाकिस्तान में रहकर जासूसी करता है। फिल्म में जमील जमाली की भूमिका में बेदी हैं। वही असलम के किरदार में संजय दत्त है। फिल्म के बीच में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम की भी एक्टिंग हैं। हालांकि यामी गौतम का स्क्रीन टाइम बहुत ही कम जरूर था लेकिन धुरंधर फिल्म में काम करना उनके करियर ग्रोथ में सहायता जरूर करेगा। 

read more :

आदित्य धर की मात्र तीसरी फिल्म

बहुत से दर्शकों को यह नहीं पता होगा कि धुरंधर 2 आदित्य धर की मात्र तीसरी फिल्म है जिस पर आदित्य धर ने काम किया। इसके पहले आदित्य धर ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाईं थी जो हिट रही थी। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी में मुख्य किरदार विक्की कौशल ने निभाया था। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आदित्य धर ने धुरंधर के पहले पार्ट पर काम किया। धुरंधर मूवी का पहला पार्ट भी हिट रहा और 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की । धुरंधर 2 मूवी आदित्य धर की तीसरी फिल्म रही, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 1000 करोड़ के पार कमाई की। आदित्य धर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन क्रिकेट में आगे न बढ़ पाने पर उन्होंने फिल्म निर्देशन का रास्ता चुना और वो इसके लिए मुंबई आ गए। उन्होंने फिल्म निर्माता के गुण सीखे और आज तीन शानदार फिल्म बनाकर उन्होंने अपना talent पूरी दुनिया को दिखा दिया। आदित्य धर ने बताया कि उनके पास और भी कई फिल्मों के स्क्रिप्ट है जिन पर वो काम करना चाहते है। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment