व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

छोटा कदम बड़ी बचत मनी सेविंग के जानिये यह टिप्स 30 Days Money Saving Challenge 

छोटा कदम बड़ी बचत मनी सेविंग के जानिये यह टिप्स 30 Days Money Saving Challenge 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 6, 2026 12:11 अपराह्न
Follow Us:

डेलीबार्ता।

लगातार बढ़ती मंहगाई, सीमित आमदनी और बढ़ रहे खर्च एक समान्य परिवार के लिये मनी सेविंग करनें में बड़ा चैलैजिंग कर देता है। आज के दौर में अनियंत्रित खर्चों के कारण कई बार चाहकर भी लोग सेविंग नहीं कर पाते हैं, और पैसे बचाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कई बार तो ऐसा भी देखा गया गया है कि अच्छी कमाई के बाद भी महीनें के अंत में बचत के नाम पर कुछ खास बचत नहीं कर पाते, तौर बचत का मामला महज उनकी प्लानिंग तक सिमट कर रह जाता है।

ऐसे में आपको हम कुछ ऐसे शानदार टिप्स बताते हैं कि जिसे अपनाकर आप न सिर्फ सही योजना तैयार कर पायेंगे बल्कि यदि आपनें अनुशासन के साथ यह टिप्स फॉलो किये तो आप 30 दिन में ही इसका रिजल्ट पा सकेंगे। यह ऐसे टिप्स हैं जिसमें व्यक्ति सिर्फ 30 दिनों के भीतर अपने खर्चों को नियंत्रित करके मोटी बचत कर सकते है।

आपको बता दें कि दो चैलेंज हम आपको बतानें जा रहे हैं उसका उद्देश्य लोगों को अनावश्यक खर्चों से दूर करना और बचत की आदत विकसित करना है। यदि आपनें इसे ईमानदारी से अपनें जीवन में शामिल किया तो न सिर्फ आपकी आर्थिक बचत होगी बल्कि आप कई आर्थिक मुश्किलों से भी आसानी से बच पायेंगे। तो चलिये जानते हैं वह नियम –

वह अनावश्यक खर्चे जो कराते हैं खर्च, इन पर लगाएं रोक 

30 दिन चैलेंज‌ की शुरुआत में सबसे जरुरी है अनावश्यक जरूरतों   पर खर्च पर रोक लगाना, मतलब कई बार आपके सामनें ऐसी कई चीजें आती है जिसमें आप चाहे तो रोक लगा सकते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाते। मतलब है कि यदि आप पूरे महीने केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च करेंगे। 

जैसे आपके मासिक खर्च जैसे किराया, बिजली-पानी के बिल, दवाईयां राशन जैसी आवश्यक जरूरतें। इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर का खाना, अनावश्यक खरीददारी, या बाहर खर्च कर मनोरंजन पर होने वाले खर्चों को पूरी तरह बंद कर दें। महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि कई बार आप डिस्काउंट या ऑफर्स के लालच में ऐसी चीजों को खरीद लेते हैं जिनकी तत्कालीन समय में आपको आवश्यकता ही नहीं होती। 

नो-स्पेंड चैलेंज इन आदतों को नियंत्रित करने में मदद करता है और व्यक्ति को सोच-समझकर खर्च करना सिखाता है।

बचत के नियम से बढ़ती है रकम

आर्थिक रुप से बचत का दूसरा महत्वपूर्ण नियम है रोजाना बचत के नियम, इसके तहत आप रोजाना की बचत के नियम बनायें,और थोड़ी थोड़ी रकम रोजाना बचत करनें की आदत ड़ाले‌। जैसे आप पूरे महीनें के लिये रोजाना बचत का एक प्लान तैयार करें जैसे पहले दिन आप फिस्त करें कि आपको 10 रुपये बचत करना है वहीं दूसरे दिन आपको 20 और तीसरे दिन 30 करना है, ऐसा करते करते जब आप 30 वें दिन पहुंचेगे तो आपकी रकम 4650 रुपये पहुंच चुकी होगी और आप बड़ी आसानी से यह पैसे जुटा लेगें। 

यह रकम आपको पहले महीनें जरुर छोटी लगेगी लेकिन यदि आपनें इस नियम को वर्षभर अपनाया तो साल के अंतिम दिन आपके पास 55800 रुपये एकत्र हो चुके होगें जिन्हें आप किसी बड़ी जरूरतों में खर्च कर सकतें हैं, या कोई बड़ा कार्य निपटा सकते हैं। आप खुद ही सोचिये 10 रुपये से शुरु की गई यह बचत एक वर्ष में आपको हजारों रुपये की बचत बनकर सामनें आ सकती है।

Latest published : Money Laundering Case में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई

अचानक की खरीदारी से बचें, प्लानिंग से ही करें खरीददारी

अक्सर लोग अचानक किसी चीज को देखकर उसे तुरंत खरीद लेते हैं, जिसे इम्पल्स बाइंग कहा जाता है। इस समस्या से बचने के लिए 30-दिन का नियम बेहद कारगर माना जाता है।

इस नियम के अनुसार अगर आपको कोई गैर-जरूरी चीज खरीदने का मन करता है, तो उसे तुरंत खरीदने के बजाय 30 दिन का इंतजार करें। यदि 30 दिन बाद भी आपको लगता है कि वह चीज वास्तव में जरूरी है, तभी उसे खरीदें। कई बार ऐसा होता है कि कुछ दिनों बाद उस वस्तु की जरूरत महसूस ही नहीं होती और अनावश्यक खर्च बच जाता है।

घर का खाना,बचत के साथ सेहत भी बेहतर

30-दिन के इस चैलेंज में बाहर खाना बंद करने की सलाह भी दी जाती है। आजकल लोग अक्सर ऑनलाइन फूड डिलीवरी या होटल में खाना खाने पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं।

अगर कोई व्यक्ति एक महीने तक सिर्फ घर का बना खाना खाता है, तो वह हजारों रुपये तक बचा सकता है। इसके साथ ही घर का भोजन सेहत के लिए भी अधिक फायदेमंद होता है। इस दौरान जो भी पैसे बचें, उन्हें अलग से पिग्गी बैंक या बचत खाते में जमा किया जा सकता है।

राउंड-अप चैलेंज (Round UP Challenge) से भी बढ़ सकती है बचत

इस चैलेंज का एक और रोचक तरीका है राउंड-अप चैलेंज। इसमें जब भी आप कोई भुगतान करते हैं, तो उसे अगली 100 की संख्या तक मानकर बाकी राशि बचा लेते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि आपने ₹80 का सामान खरीदा है, तो उसे ₹100 मानकर ₹20 बचा लें। इसी तरह छोटे-छोटे अंतर से धीरे-धीरे अच्छी बचत हो सकती है।

सफलता के लिए जरूरी है स्पष्ट लक्ष्य

किसी भी बचत योजना में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी होता है एक स्पष्ट लक्ष्य। आपको यह तय करना होगा कि आप पैसे क्यों बचा रहे हैं। जैसे कि इमरजेंसी फंड बनाना, किसी यात्रा की योजना, बच्चों की पढ़ाई या भविष्य के निवेश के लिए बचत। जब लक्ष्य स्पष्ट होता है, तो व्यक्ति के लिए अनुशासन बनाए रखना आसान हो जाता है।

हर दिन रखें बचत का हिसाब

30-दिन के इस चैलेंज के दौरान यह भी जरूरी है कि आप हर दिन बचाए गए पैसों का रिकॉर्ड रखें। इसके लिए आप एक नोटबुक, मोबाइल ऐप या स्प्रेडशीट का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको यह पता चलता रहेगा कि आप कितना पैसा बचा चुके हैं और आपका लक्ष्य कितना करीब है।

read more : Low-cost businesses Ideas- कम पैसे में अच्छी कमाई करने वाले 5 व्यापार

मनोरंजन के सस्ते विकल्प भी अपनाएं

बचत का मतलब यह नहीं कि जीवन में मनोरंजन बिल्कुल खत्म कर दिया जाए। इसके बजाय आप सस्ते या मुफ्त विकल्प अपना सकते हैं। जैसे घर पर मूवी नाइट करना, पार्क में घूमना, दोस्तों के साथ घर पर मिलना या स्थानीय सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होना।

छोटी आदतें बन सकती हैं बड़ी बचत

वित्त विशेषज्ञों का मानना है कि बचत की शुरुआत छोटी आदतों से ही होती है। 30-दिन का मनी सेविंग चैलेंज लोगों को यह समझाने का एक आसान तरीका है कि नियमित अनुशासन और थोड़ी सी जागरूकता से बड़ी आर्थिक स्थिरता हासिल की जा सकती है।

अगर हर व्यक्ति साल में दो या तीन बार भी इस चैलेंज को अपनाए, तो वह धीरे-धीरे एक मजबूत बचत फंड तैयार कर सकता है। यही कारण है कि आज के समय में यह चैलेंज युवाओं और परिवारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इस तरह 30-दिन का मनी सेविंग चैलेंज न केवल पैसे बचाने का आसान तरीका है, बल्कि यह आर्थिक अनुशासन और जिम्मेदारी की आदत भी विकसित करता है, जो भविष्य में वित्तीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment