व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

स्पिनरों का धमाल दक्षिण अफ्रीका का कमाल – न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की बराबरी

स्पिनरों का धमाल दक्षिण अफ्रीका का कमाल - न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की बराबरी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 23, 2026 12:44 अपराह्न
Follow Us:

हैमिल्टन। दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला गया । इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से मात दे कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 5 पांच विकटों के नुकसान पर 164 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया । जवाबी पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवरों में 145 रनों पर आल आउट हो गई।इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह मैच 19 रनों से जीत लिया।इस मैच में जीत के हीरो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज थे जिनके सामूहिक प्रदर्शन के कारण टीम ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर का बचाव किया।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस 

मैच का टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता ,  दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, यह फैसला उस समय गलत साबित होने लगा जब टीम ने बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाज मूल्डर का विकेट खो दिया, इस शुरुआती झटके के बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज संभले और दूसरे विकेट के लिए टोनी डी ज़ोरजी और कोनोर ईस्टवहयूजीन ने 81 रन जोड़े, टोनी डी ज़ोरजी के 23,  कोनोर ईस्टवहयूजीन के 57 और रूबीन हरमन के 28 रनों के बदौलत टीम ने 5 विकेट पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए नंबर तीन पर उतरे बल्लेबाज कोनोर ईस्टवहयूजीन ने विकेट का एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम के लिए साहसिक बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने में एक अहम भूमिका निभाई।उन्होंने अपनी 57 रनों की पारी के दौरान 7 चौके और 3 छक्के भी जमाए। न्यूजीलैंड की ओर से काईल जैमिनसन ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

olkkkkkkkkkkk

दक्षिण अफ्रीका फिरकी की जाल में फंसे कीवी बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तेज  शुरुआत की ,2.3 ओवरों तक टीम का स्कोर 28 रनों के योग तक पहुंच चुका था,लेकिन उसी दौरान सलामी बल्लेबाज काटेन क्लार्क को अफ्रीकी गेंदबाज मूल्डर ने वापस पवेलियन भेज दिया,उसके बाद न्यूजीलैंड के विकेट नियमित अंतराल में गिरने लगे और । 

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग से न्यूजीलैंड पर दवाब बनाए रखा ,दोनों छोरों से शानदार गेंदबाजी हुई और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 145 रनों पर आउट हो गई और अफ्रीका ने यह महत्वपूर्ण मुकाबला 19 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिंसन ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज क्लेवर ने 26 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में उनके गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रही। जहां एक ओर तेज गेंदबाज गेराल्ड कोईट्जी ने अपनी टीम के लिए 3 विकेट लिए वहीं स्पिन गेंदबाजों केशव महाराज और प्रेनलन सुब्रायेन ने मध्य के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और 2-2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी नपी लाइन – लेंथ के दम पर  विरोधी टीम को उबरने का कोई मौका नहीं दिया। 

read more :

रोमांचक हुई सीरीज

पांच टी 20 की इस सीरीज में घरेलू टीम न्यूजीलैंड पिछले मैच तक 2-1 से आगे चल रही थी, सीरीज में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतना आवश्यक था, इस महत्वपूर्ण जीत के साथ सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी कर ली है और 2-2 की बराबरी पर आ गई है। जिससे कि सीरीज के अंतिम मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।जो भी टीम इस अंतिम मुकाबले को जीतेगी यह टी 20 सीरीज उसी के नाम होगी।

वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टी20 क्रिकेट में विश्व की खतरनाक टीमों में से एक है।दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास ने  इस जीत को खास बना दिया।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment