नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को चुना गया था। अब उनके मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। प्रधानमंत्री और अमित शाह की उपस्थिति में आज पटना के गांधी मैदान में दोपहर के समय शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी का मुख्यमंत्री होने के बाद बीजेपी और जेडीयू के नेताओं को बराबर बराबर मंत्री पद दिए जा सकते है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी और जेडीयू के कई मंत्रियों को फोन गया है। जेडीयू के नेताओं ने निशांत कुमार को मनाने के लिए उनसे मिल कर बाते की। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनकी विरासत को निशांत कुमार को आगे बढ़ाया जाना है। बिहार में भाई भतीजावाद सबसे आगे रहता है और कोई भी दल इसका विरोध नहीं करता क्योंकि बिहार में यह प्रक्रिया सालों से चलती आ रही है।
प्रधानमंत्री और अमित शाह भी होंगे शामिल
गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री ने बिहार चुनाव में अनेक रैलियां की थी। जिसका फल उन्हें चुनाव में जीतकर मिला। नीतीश कुमार को बिहार का किंगमेकर कहा जाता है। नितीश कुमार के इजाज़त के बिना बिहार की सत्ता का एक पत्ता भी नहीं हिलता। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के 15 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
read more :
- मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना 2026
- केंद्रीय कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय 2026
- बंगाल में विधायक नेता के चुनाव हेतु अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक
जानिए किन मंत्रियों का नाम है शपथ ग्रहण में
बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में कुल 31 मंत्री शपथ ले सकते है। जानिए उन मंत्रियों के नाम–
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नीतीश मिश्रा
- मिथलेश तिवारी
- विजय कुमार सिन्हा
- राम कृपाल यादव
- केदार गुप्ता
- रमा निषाद
- दिलीप जायसवाल
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखविंदर पासवान
- संजय टाइगर
- इंजीनियर कुमार शैलेंद्र
- नन्द किशोर राम
- रामचंद्र प्रसाद
- अरुण शंकर प्रसाद
जनता दल यूनाइटेड(JDU)
- निशांत कुमार
- श्रवण कुमार
- मदन साहनी
- लेसी सिंह
- श्वेता गुप्ता
- भगवान सिंह कुशवाहा
- दामोदर रावत
- बुलो मंडल
- सुनील कुमार
- शीला मंडल
- रत्नेश सदा
- जमा खा
- अशोक चौधरी
एलजेपी (LJP)
- संजय पासवान
- संजय सिंह
हम (HAM)
- संतोष सुमन
RLM
- दीपक प्रकाश
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री
मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल हो रहे है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी शामिल होने की संभावना है। नितिन नवीन बिहार में मंत्री रह चुके है। प्रधानमंत्री ने उन्हें बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दिलवाकर राज्यसभा के लिए नामित किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन अब बिहार वापस लौट रहे है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों एक साथ अपने एकता और शक्ति प्रदर्शन करने के लिए बिहार में रोड शो करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के भी शामिल होने की खबर है।
सम्राट चौधरी पहले ही ले चुके है शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के 26वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सम्राट चौधरी को बिहार के राज्यपाल सैयद हता हसनैन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने मिलकर सम्राट चौधरी को NDA दल का नेता चुना था। अब सम्राट चौधरी के उपर यह जवाबदेही होगी कि वह मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की योजनाओं को बिहार की जनता तक कैसे पहुंचाते है।
निशांत कुमार पर टिकी है सबकी नजरें
निशांत कुमार नीतीश कुमार के एकलौते बेटे है। नितीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनका वारिश उनकी विरासत संभाले यह बिहार की पूरी जनता चाह रही है। अभी निशांत कुमार को राजनीतिक जीवन का कोई भी अनुभव नहीं है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कुछ दिनों बाद ही निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करवाई गई थी। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट में निशांत कुमार को कौन सा विभाग दिया जाता है इस पर सबकी निगाह टिकी हुई है।







