भारत सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण Houselisting and Housing Census के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह जनगणना भारत की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना होगी। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया RGI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार नागरिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे।
क्यों करवाई जा रही है जनगणना 2027
जनगणना केवल सिरों की गिनती नहीं है बल्कि यह देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का सबसे बड़ा डेटाबेस है। इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
- विस्तृत डेटा का अभाव – पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। कोविड-19 के कारण 2021 की जनगणना टल गई जिससे 15 साल पुराना डेटा ही इस्तेमाल हो रहा है। सटीक नीतियों के लिए नया डेटा अनिवार्य है।
- सटीक योजनाएं बनाना – सरकार को यह पता चलता है कि कितने लोगों के पास पक्का मकान है, कितने लोग गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं और कितने लोग इंटरनेट से जुड़े हैं।
- संसाधनों का वितरण – शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे सड़क, बिजली, पानी के लिए बजट का आवंटन जनसंख्या के आधार पर ही किया जाता है।
- परिसीमन (Delimitation) – आगामी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के लिए जनगणना का डेटा आधार बनेगा।
- पहली डिजिटल जनगणना – इस बार डेटा मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए एकत्र किया जाएगा जिससे डेटा प्रोसेसिंग तेज और सटीक होगी।
क्या प्रॉफिट फायदे होगा सरकार और आम जनता को इससे
जनगणना के आंकड़ों से किसी व्यक्ति विशेष को लाभ नहीं मिलता बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को लाभ पहुँचता है –
| हितधारक | लाभ/प्रॉफिट |
| सरकार | योजनाओं की टार्गेटिंग बेहतर होती है। कर चोरी रोकने और सब्सिडी सही लोगों तक पहुँचाने में मदद मिलती है |
| आम नागरिक | जनगणना के आधार पर ही नए स्कूल, अस्पताल और राशन की दुकानें खोली जाती हैं। |
| जातिगत डेटा | पहली बार जाति आधारित डेटा SC/ST के साथ अन्य बड़े स्तर पर डिजिटल रूप से लिया जा रहा है, जिससे सामाजिक न्याय की नीतियों में सुधार होगा। |
| व्यापार/उद्योग | कंपनियां यह समझ पाती हैं कि किस क्षेत्र में किस उत्पाद जैसे स्मार्टफोन या वाहन की मांग अधिक है। |
जनगणना 2027 के 33 महत्वपूर्ण सवाल और उनके उत्तरों का महत्व
यहाँ अधिसूचना में शामिल 33 सवालों की सूची दी गई है। ये सवाल हाउस-लिस्टिंग चरण के हैं, जहाँ घर की स्थिति और सुविधाओं पर ध्यान दिया जाता है
मकान की पहचान और स्थिति
- भवन नंबर – नगर पालिका या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा दिया गया नंबर।
- मकान नंबर – जनगणना के लिए विशेष रूप से आवंटित नंबर।
- मकान के फर्श की सामग्री – मिट्टी, लकड़ी, पत्थर, ईंट, सीमेंट, मोजेक/टाइल।
- मकान की दीवार की सामग्री – घास/बांस, कच्ची ईंट, पत्थर, कंक्रीट।
- मकान की छत की सामग्री – घास/तिनके, खपरैल, पत्थर, कंक्रीट।
- मकान का उपयोग – आवास, दुकान, कार्यालय, कारखाना आदि।
- मकान की स्थिति – अच्छी, रहने योग्य या जर्जर।
परिवार का विवरण
- परिवार का नंबर – एक घर में रहने वाले अलग-अलग परिवारों की संख्या।
- कुल सदस्यों की संख्या – परिवार में सामान्यतः रहने वाले लोग।
- परिवार के मुखिया का नाम – जो घर के फैसले लेता है।
- मुखिया का लिंग – पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर।
- जाति विवरण – क्या मुखिया SC/ST या अन्य श्रेणी से है? इस बार यह सवाल महत्वपूर्ण है।
बुनियादी सुविधाएं और संपत्तियां
- मकान का स्वामित्व – खुद का या किराए का।
- कमरों की संख्या – परिवार के पास रहने के लिए कुल कितने कमरे हैं।
- विवाहित जोड़ों की संख्या – परिवार में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं।
- पीने के पानी का मुख्य स्रोत – नल, हैंडपंप, ट्यूबवेल, कुआं आदि।
- पानी की उपलब्धता – परिसर के भीतर या बाहर।
- बिजली का स्रोत – बिजली कनेक्शन, सौर ऊर्जा या अन्य।
- शौचालय की सुविधा – घर में शौचालय है या नहीं।
- शौचालय का प्रकार – पिट लैट्रिन, फ्लश आदि।
- गंदे पानी की निकासी – खुली नाली, ढकी नाली या ड्रेनेज नहीं।
- स्नान की सुविधा – बाथरूम की उपलब्धता।
- रसोईघर और LPG/PNG – क्या घर में रसोई है और क्या गैस कनेक्शन है?
- खाना पकाने का ईंधन – गैस, लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि।
डिजिटल और संचार संपत्तियां
- रेडियो/ट्रांजिस्टर – सूचना का पारंपरिक साधन।
- टेलीविजन – मनोरंजन और सूचना के लिए।
- इंटरनेट की सुविधा – ब्रॉडबैंड या मोबाइल डेटा।
- लैपटॉप/कंप्यूटर – शिक्षा और कार्य के लिए।
- फोन – टेलीफोन, मोबाइल या स्मार्टफोन।
- साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल – आवागमन के निजी साधन।
- कार/जीप/वैन – चार पहिया वाहनों की स्थिति।
- मुख्य अनाज – परिवार मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाता है – चावल, गेहूं, बाजरा आदि।
- मोबाइल नंबर – जनगणना संबंधी संवाद के लिए गोपनीय रखा जाता है।
सवालों के उत्तरों को समझने का गाइड Analysis
जब आपसे ये सवाल पूछे जाएंगे तो इनके पीछे सरकार की एक सोच होती है
- ईंधन और शौचालय सवाल 19-24 – इससे सरकार को उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत अभियान की सफलता और भविष्य की जरूरत का पता चलता है।
- डिजिटल डिवाइस सवाल 27-29 – यह डिजिटल इंडिया की पहुंच को मापने का तरीका है। अगर किसी क्षेत्र में इंटरनेट कम है तो वहां टावर लगाने की प्राथमिकता दी जाएगी।
- अनाज सवाल 32 – यह खाद्य सुरक्षा PDS और पोषण नीतियों को बेहतर बनाने में मदद करता है।
आगामी समय सारिणी (Timelines)
- प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग – अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक।
- द्वितीय चरण जनसंख्या गणना – फरवरी 2027 में।
- स्व-गणना Self-Enumeration – नागरिकों को ऑनलाइन खुद की जानकारी भरने का विकल्प भी दिया जाएगा।
नोट – जनगणना में दी गई आपकी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय Confidential रखी जाती है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह डेटा किसी भी अदालत या जांच एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों Statistics के लिए किया जाता है।
सत्ता से संवाद तक: फडणवीस की राजनीतिक मौजूदगी बनी चर्चा का विषय







