सर्द मौसम आते ही अदरक हर रसोई का जरूरी खाद्य पदार्थ बन जाता है़ और शायद ही कोई ऐसा हो जो अदरक का इस मौसम मे सेवन ना करें। माना जाता है कि सर्दियों में अदरक की चाय तो फायदेमंद है। लेकिन इसे ज्यादा पीना नुकसानदायक भी हो सकता है।

अदरक के अधिक सेवन से हार्टबर्न, जलन, गैस, शुगर लेवल गिरना और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड थिनर लेने वालों और सर्जरी वाले लोगों को अदरक के सेवन में खास सावधानी रखनी चाहिए। विशेषज्ञों के मानते है कि दिन में 2–3 कप अदरक की चाय ही सुरक्षित है और यदि कोई तकलीफ होती है तो इसकी मात्रा कम कर दें।
You may like this: कड़वी कॉफी से बनी नई खोज
राहत देनें वाली अदरक वाली चाय
सर्दियों का मौसम में अदरक की चाय डिमांड में होती है। अदरक की चाय दुनिया भर में बहुत पसंद की जाती है। इसका स्वाद गर्म और राहत देने वाला होता है। ऐसा माना जाता है कि अदरक की चाय के कई फायदे हैं। लोग इसलिए पीते हैं ताकि पाचन अच्छा रहे, पेट की सूजन कम हो, मतली या उल्टी से राहत मिले और इम्यूनिटी मजबूत हो।

अदरक में मौजूद जिंजरॉल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा अदरक की चाय पीने से कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, कुछ लोगों को ज्यादा अदरक की चाय पीने से हार्टबर्न, पेट में जलन, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
NIH के शोध में यह आया सामने
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के एक शोध के अनुसार, अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शो-गॉल जैसे ताकतवर तत्व शरीर पर कई तरीके से असर डालते हैं। थोड़ी मात्रा में यह फायदेमंद है लेकिन अगर कोई रोजाना बहुत ज्यादा अदरक वाली चाय पीते हैं, तो इसके उल्टे असर भी देखने को मिल सकते है।

अदरक की चाय को पाचन सुधारने के लिए जाना जाता है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा पेट के लिए उल्टा परेशान करने वाली हो सकती है। बहुत ज्यादा सेवन से पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स यानी हार्टबर्न, उल्टी जैसा महसूस होना, मतली या पेट में दर्द होने लगता है।
खाली पेट चाय पीने से गैस की समस्या हो सकती है और अगर इसमें अदरक की मात्रा ज्यादा हो तो भी आपको पेट फूलना, गैस और क्रैम्प्स की भी शिकायत हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो चाय की मात्रा कम करना या कोई हल्की हर्बल चाय अपनाना बेहतर है।
अदरक में खून पतला करनें के भी गुण
अदरक में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं, जिससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा कम होता है और ब्लड फ्लो बेहतर रहता है। लेकिन एनआईएच का मानना है कि रोजाना बड़ी मात्रा में अदरक की चाय पीने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आप पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हों या आपकी सर्जरी होने वाली हो। ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।
ब्लड शुगर भी कम करता है अदरक
रिसर्च से पता चलता है कि अदरक ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है। यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद लग सकता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज की दवाओं के साथ रोज अदरक की चाय पीता है, तो शुगर बहुत कम हो सकती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपने शुगर लेवल की रेगुलर जांच करते रहना चाहिए और चाय कम पीनी चाहिए।
You may have interest here:







