व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Haridwar के Ganga Ghat पर महिला द्वारा पालतू कुत्ते को नहलाने पर बवाल

महिला द्वारा पालतू कुत्ते को नहलाने पर बवाल
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 2, 2026 7:52 अपराह्न
Follow Us:

हरिद्वार के सर्वानंद घाट में एक महिला द्वारा अपने कुत्ते को नहलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी के पवित्र जल से नहला रही है। जब वहां मौजूद श्रद्धालुओं और तीर्थ करने आए व्यक्तियों ने महिला को कुत्ते को नहलाने से मना किया तो महिला उल्टा उन श्रद्धालुओं से ही बहस करने लगी। महिला ने कुत्ते को नहलाने से मना करने वाले श्रद्धालुओं को खूब उल्टा सीधा कहा। जब महिला के परिजनों ने उसे समझाया तब जाकर महिला अपने कुत्ते को साथ लेकर वहां से चली गई। 

पुरोहित और श्रद्धालुओं ने जताई आपत्ति 

गंगा नदी के जल से अनेक पुण्य काम किए जाते है। दूर दूर से श्रद्धालु गंगा नदी के दर्शन करने व गंगा नदी के जल से स्नान करते आते है। ऐसे में किसी महिला द्वारा कुत्ते को नहलाना आस्था पर चोट जैसा है। हरिद्वार के एक तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हरिद्वार में लोग दूर दूर से आते है और हरिद्वार एक धार्मिक स्थल है जहां लोग अपने पुण्य कार्यों को यहां आकर सफल बनाते है। ऐसे में जानवरों को गंगा नदी में नहलाने की घटना हमे स्वीकार्य नहीं है। 

Read also: वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान SP ने ASI को हंसने पर किया निलंबित

महिला को पंडित जी ने पहले ही किया था मना 

वीडियो को कृष्ण गौर नाम के एक व्यक्ति ने अपने x अकाउंट पर ट्वीट किया जिसे काफी लोग शेयर कर गंगा नदी के आस्था के साथ खिलवाड़ को बता रहे है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कह रहा है कि ये जो महिला कुत्ते को नहला रही है उसे पहले ही एक पंडित जी ने मना किया था लेकिन इन्होंने उनकी नहीं सुनी। महिला ने इन बातों को दरकिनार करते हुए उल्टा श्रद्धालुओं और अन्य लोगों से बहस करने लगी। परिजनों के दवाब के बाद वह कुत्ते को लेकर वहां से गई। 

लोग दे रहे है अलग अलग प्रतिक्रिया

जैसे ही विरोध X अकाउंट के माध्यम से लोगों तक पहुंचा वैसे ही कई लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। एक शख्स ने लिखा कि जानवर इंसान से तो अच्छे है तो कुत्ते को नहलाना की गलत बात नहीं है। एक शख्स ने लिखा कि कुत्ता भगवान शिव की सवारी है इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है। इनके अलावा कुछ यूजर्स इस घटना का विरोध कर रहे है। वीडियो में महिला द्वारा पालतू कुत्ते को नहलाने में कोई खराबी नहीं दिख रही है। जब तीर्थ पुरोहितों ने न नहलाने का दवाब बनाया तो उल्टा महिला ने कहा कि आपको तमीज है क्या…? कुत्ते को गंगा नदी में नहलाने की घटना को कई लोग ठीक मान रहे है तो कई लोग इसका विरोध कर रहे है।

Read also: कटक अस्पताल त्रासदी – सरकारी अस्पताल के पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी आग

हरिद्वार है आस्था का केंद्र

हरिद्वार एक पवित्र तीर्थ स्थल में आता हैं। हरिद्वार में पूरे देश से लोग तीर्थ करने जाते है। वहां जाकर गंगा नदी के पवित्र जल से स्नान करते है। कई लोग अपने पुण्य कार्यों को सफल बनाने के लिए भी हरिद्वार जैसे पवित्र स्थल का भ्रमण करते है। अनेक श्रद्धालु ऐसे आस्था का केंद्र मानते है। हरिद्वार के पुरोहित भी इस स्थल को पुण्य बनाते है। हरिद्वार तीर्थ स्थल पर कई ऐसे मंदिर है जहां इतिहास की झलक दिखती है व आस्था का महत्व पता चलता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment