भारत और अमेरिका के बीच संबंध सुधारने और व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत के 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कोलकाता में लैंड किया है। कोलकाता लैंड करते ही उन्होंने कोलकाता में स्थित मदर हाउस का दौरा किया। मदर हाउस सेंट टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी का वैश्विक मुख्यालय है। मार्को रूबियो ने इसके बाद चिल्ड्रन होम का दौरा किया। यह दौरा मार्को रूबियो के भारत के सांस्कृतिक विरासत के नजरिए को बताता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने भारत दौरे में कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा कर अमेरिका की तरफ से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। नई दिल्ली में मार्को रूबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे जहां वह अमेरिका और भारत के बीच के व्यापारिक मुद्दे, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा उपकरणों जैसे मुद्दों पर वार्ता करेंगे। किसी भी अमेरिकी विदेश मंत्री का 14 साल बाद कोलकाता दौरा हुआ है। इसके पहले साल 2014 में अंतरिम विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता दौरा किया था।
कई मुद्दों पर होगी वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे में अमेरिका और भारत के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता संभव है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को सुधारने पर भी बात हो सकती हैं। अमेरिका और भारत साथ मिलकर व्यापारिक संबंध भी सुधारने की कोशिश करेंगे क्योंकि कुछ महीनों से ट्रंप लगातार भारत पर टैरिफ बढ़ा रहे है। उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में भी दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करना चाहेंगे। भारत और अमेरिका विशेष रूप से रक्षा सौदे करना चाहेंगे क्योंकि भारत को इस समय अपने पड़ोसी देशों से ज्यादा खतरा होता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान युद्ध से पूरे विश्व में कच्चा तेल महंगा हुआ है जिससे भारत में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में भारत अमेरिका से ईरान के विषय कर भी बात कर सकता है।
read more :
- सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर चला सरकारी डंडा
- अमेरिकी सीनेट में ‘वॉर पावर्स रेजोल्यूशन’ Vs राष्ट्रपति का वीटो अधिकार
- भारत-इटली मैत्री का नया अध्याय
मार्को रूबियो का पूरा भारत दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मार्को रूबियो का 4 दिवसीय भारत दौरे का पूरा शेड्यूल रिलीज किया है। मार्को रूबियो सबसे पहले कोलकाता में लैंड करेंगे। कोलकाता में लैंड करने के बाद कोलकाता के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। फिर शनिवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वो दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रविवार 24 मई को वह सुबह 11.30 बजे दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो इसी दिन शाम 6.00 बजे अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 25 मई सोमवार को वह सुबह 9 बजे आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे जयपुर के एक कार्यक्रम में वो शामिल होंगे। अपने दौरे के आखिरी दिन 26 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर वो नईं दिल्ली पहुंचेंगे। वह यहां क्वाड देशों के बैठक में शामिल होंगे। जिसमें जापान, चीन और कई और देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होंगे। इसी दिन सुबह 11 बजे वह अमेरिका वापस रवाना हो जाएंगे।
अमेरिकी राजदूत सर्जियों गोर ने किया स्वागत
इसके पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियों गोर ने कोलकाता में किया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करते हुए उन्होंने X पर लिखा कि मार्को रूबियो का यह भारत दौरा भारत और अमेरिका के रिश्तों में बदलाव लाने के लिए भी काफी अहम है। दोनों देश विश्व में शांति के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अमेरिकी राजदूत सर्जियों गोर ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक दृष्टिकोण के बारे में भी कहा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पिछले महीनों में काफी तैरीफ लगाया है जिससे भारत के आयात निर्यात में काफी असर दिखा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत में आयोजित क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत में आयोजित बैठक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भी अपना पक्ष रख सकते है।
पिछले बार जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे तब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते काफी अच्छे थे। अब जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर आए है तब उनसे उम्मीद है कि वह भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे।







