केरल में कांग्रेस की नई सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के हाई कमान ने वी डी सतीशन के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। All Indian National Congress committee ने 14 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। केरल के मुख्यमंत्री के लिए पार्टी में लंबे समय से बातचीत चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस बात का फायदा उठाते हुए कांग्रेस पर लगातार हमला बोला। कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, पर्यवेक्षक अजय माकन और केरल प्रभारी व महासचिव दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की।
केरल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ ने 102 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया था। 2026 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल एक राज्य केरल में जीत मिली थी। राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में चुनाव समय चुनावी अभियान जम के किया था। केरल की जनता ने भी कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ पर अपना भरोसा जताया।
वीडी सतीशन का राजनीतिक सफर
वीडी सतीशन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही प्रारम्भ हो गया था। वीडी सतीशन परवूर विधानसभा सीट से विधायक बने है। वह इस सीट से साल 2001 से जीतते आ रहे है। वह परवूर सीट लगातार 6 बार जीत चुके है। साल 2021 में वीडी सतीशन को कांग्रेस ने केरल विधानसभा का नेता विपक्ष बनाया था। वह केरलम कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। उन्हें केरल कांग्रेस का वरिष्ठम नेता माना जाता है। वीडी सतीशन को पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरण का करीबी समर्थक माना जाता है। वीडी सतीशन केरल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे है। उनकी मेहनत का फल कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दिया है।
read more :
- मुख्यमंत्री बनने के बाद नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी
- तमिलनाडु का नया सवेरा
- राहुल और खड़गे के बीच केरलम के मुख्यमंत्री चुनाव हेतु 3 घंटे चली बैठक
बीजेपी ने नेतृत्व पर उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी जीते हुए राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय ले लिया है। बीजेपी ने कांग्रेस के हाई कमान पर सवाल उठाए है। बीजेपी ने अपने x अकाउंट से ट्वीट किया कि कांग्रेस अभी तक केरल में मुख्यमंत्री का निर्णय नहीं कर पा रही है। केरल में चेहरों की कमी है। केरल की बात हो या किसी और राज्य की कांग्रेस में हमेशा से नेतृत्व की कमी रही है।
कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री नाम का निर्णय ले लेती है बस सभी विधायकों की रजामंदी जरूरी होती है। वार पलटवार में कांग्रेस ने आखिरकार केरल के मुख्यमंत्री नाम का निर्णय ले ही लिया।
18 मई को शपथ ग्रहण समारोह
कांग्रेस पार्टी ने वीडी सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनाया है। वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा। शपथ ग्रहण का समय सुबह 10.00 बजे रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में रखा गया है।
वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की भी संभावना है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण भेजा गया है। सेंट्रल स्टेडियम में आम जनता को भी आमंत्रण भेजा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करना चाहेगी। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में और अधिक विश्वास आएगा।
केरलम की जनता के लिए चुनावी वादे
कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूडीएफ ने अपने चुनावी अभियान में कई वादे केरलम की जनता के लिए। इन वादों में प्रमुख रूप से महिलाओं के लिए वादे थे। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को 1000₹ मासिक सहायता और 25 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा शामिल है। युवाओं के लिए अपना उद्योग चालू करने के लिए 5 लाख रुपए का मुफ्त ऋण ब्याज। वृद्ध लोगों के लिए पेंशन की भी व्यवस्था का चुनावी वादा कांग्रेस ने किया था।
वायनाड में केंद्रीय विश्व विद्यालय खोलने का भी चुनावी वादा यूडीएफ ने केरलम की जनता से किया था। समुद्रीय तटों के लिए सुरक्षा और आयात निर्यात और अधिक बढ़ाने का चुनावी वादा यूडीएफ ने अपने चुनावी अभियान में किया था। अब यूडीएफ की सरकार बनने के बाद केरलम से किए गए चुनावी वादों को कांग्रेस पार्टी पूरा करती है या नहीं यह तो शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही पता चलेगा।







