Hotstar पर चिरैया नाम की एक वेब सीरीज लॉन्च हुई है जिससे दर्शक खूब देख रहे है। चिरैया story में यह बताया गया है कि कैसे एक लड़की को उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती किया जाता है। हमारे भारत में शादी के बिना अगर किसी लड़की के साथ जबरदस्ती किया जाता है तो वह रेप के कटेगरी में आता है लेकिन जिस लड़की का शादी के बाद बिना उसके मर्जी के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जाता है उसे कई लोग रेप मानने के लिए तैयार नहीं है।
इस स्टोरी में एक लड़की रहती है जो अपने सपने पूरा करना चाहती है और शादी के बाद भी पढ़ना चाहती है। यह शादी अरेंज मैरिज होती है और लड़के वाले लड़की वालों के घर लड़की देखने आते है। लड़के की मां इस वेब सीरीज में काफी समझदार लगती है। वह उसके आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए अपनी सहमति दे देती है।
शादी के बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध
कहानी में बताया गया है कि एक लड़का जो शादी के बाद केवल शारीरिक संबंध के बारे में सोचता है और लड़की के साथ उसके मर्जी के बिना ही सम्बंध बनाता है। शादी की पहली रात लड़की को बुखार आ जाने पर भी वह लड़का नहीं मानता और लड़की के मना करने के बाद भी जबरदस्ती वह उस लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। ऐसे ही रोज रोज वह ऐसी हरकतों से बाज नहीं आता ।
उस लड़की ने प्रताड़ना सहते हुए भी लड़के की मां को इस बारे में नहीं बताया और यहां तक अपने घर में भी नहीं बताया। भारत में सुप्रीम कोर्ट ने भी यह आदेश पारित कर दिया है कि अगर शादी के बाद कोई पुरुष किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो वह रेप में आता है और रेप के दोषियों को जिस प्रकार सजा दी जाती है वैसे ही उस पुरुष को सजा दी जाएगी।
read more :
- Dhurandhar- The Revenge- रणवीर सिंह की धुरंधर 2
- धुरंधर 2 की कमाई मात्र 1 सप्ताह में 1000 करोड़ रुपए के पार
- Dhurandhar 2 – The Revenge
चिरैया सीरीज की स्टार कास्ट
यह सीरीज कुल 6 एपिसोड की है। इस सीरीज में वैवाहिक बलात्कार के विषय को बहुत ही गंभीरता से उठाया गया है। यह बंगाली सीरीज ‘संपूर्ण’ का रूपांतरण है। इस सीरीज में दिव्या दत्ता है जो कमलेश का किरदार निभा रहे है। वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे है। संजय मिश्रा जो कि सुकुमार भ्रमण का किरदार निभा रहे है। प्रसन्ना बिष्ट है जो पूजा का किरदार निभा रही है। सिद्धार्थ शॉ है जो अरुण का किरदार निभा रहे है। फ़ैशल राशिद है जो विनय का किरदार निभा रहे है। अन्य किरदारों की भूमिका टीनू आनंद, सरिता जोशी, अंजुम सक्सेना और चेतना निभा रहे है।
कुल मिलाकर सभी ने इस सीरीज में अच्छी एक्टिंग की है। भले ही इस सीरीज में बड़ा नाम न हो लेकिन यह स्टोरी अपने कहानी के दम पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कैसे समाज में वैवाहिक बलात्कार होता है और लोग चुप रहते है।
फिल्म का निर्देशन
इस सीरीज का निर्देशन शासंत शाह द्वारा किया गया है। Svf एंटरटेनमेंट ने इसे निर्देशित किया है। इस फिल्म की कहानी को बड़ी ही बारीकी से दर्शकों के सामने रखी गई है और हर पड़ाव में बताया गया है कि बलात्कार अनजान लोग ही नहीं करते बल्कि शादी के बाद उसका पति भी बलात्कार कर सकता है। समाज को आईना दिखाने का काम कुल मिलाकर यह सीरीज कर रही है।







