मोबाइल फोन का शौक रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। Vivo ने भारत में अपना v series का V70 FE लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में ग्राहकों को कई फंक्शन देखने को मिलेंगे। लगभग 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ग्राहकों को इस बार vivo v series में मिलने वाला है। कैमरा क्वालिटी बेहद शानदार रहने वाली है। जो ग्राहक vivo पर भरोसा जताते है वो इस मोबाइल को खरीद सकते है।
इस बार vivo v series में 90w का चार्जर दिया गया है जिससे user एक बार मोबाइल चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से मोबाइल को चला सकते है। इस मोबाइल की स्क्रीन भी लगभग 6.8 इंच की है जिससे यूजर को वीडियो देखने में आसानी होगी। गेम खेलने वाले यूजर को भी 6.8 इंच की स्क्रीन से फायदा मिलेगा और गेम खेलते समय वह एक खास अनुभव करेंगे जो vivo को और खास बनाता है।
Vivo v 70FE की मार्केट price
अगर हम बात करे इस न्यू लॉन्च फोन की तो शुरुआत में यह थोड़ा महंगा रहने वाला है। लेकिन आप एक कैमरा lover है तो आप इस फोन के पीछे जा सकते है। इसका 8GB+128GB ग्राहकों को ₹37,999 में पड़ने वाला है। इसका 8GB+256GB वाला वेरिएंट ₹40,999 में पड़ेगा और 12GB+256GB वाला वेरिएंट ₹44,999 में पड़ेगा। इसकी बिक्री भारत में 9 अप्रैल से चालू होगी। जो भी भारत के वीवो कंपनी के लवर है वो ऑनलाइन इस मोबाइल को बुक कर सकते हैं। ये आपके लिए शानदार कैमरा क्वालिटी वाला फोन रहने वाला है।
Latest published :
Vivo V70 FE फोन की खासियत
Vivo v series’ के इस फोन के लॉन्च होने के लिए कई ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह फोन कैमरा क्वालिटी तो देता ही है साथ ही साथ यह 7000Mah बैटरी वाला बैकअप भी देता है। 2.5 ghz का ऑक्टा कोर मीडियाटेक मिलता है। Vivo ने v series की शुरुआती कीमतों में काफी इजाफा किया हैं। उम्मीद है कि आगे vivo v series के इस मोबाइल के price मनी में गिरावट होगी और ग्राहकों को कम रुपए खर्च कर इस मोबाइल को घर ले जाने का मौका मिलेगा। इस मोबाइल की लगभग 6.8 इंच का डिस्प्ले इस मोबाइल को खास बनाता है क्योंकि जो ग्राहक एक लंबे मोबाइल स्क्रीन में काम करना चाहते है उनके लिए यह मोबाइल एकदम बेस्ट रहने वाला है।

धूल और पानी से बचाने के लिए extra मटेरियल का use
सामान्यतः कई फोन ऐसे होते है जो एक बार पानी में गिर गए तो वो खराब हो जाते है या तो उसकी रिपेयरिंग करवानी पड़ती है। लेकिन इस फोन में धूल और पानी से बचाने के लिए Ip68 और Ip69 का खास use किया गया है जिससे पानी में गिरने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा। इस फोन में gps भी दिया गया है जिससे आपका फोन खो जाने पर आप अपने फोन को आसानी से खोज सकते है। इस फोन में ब्लूटूथ का ऑप्शन भी मिल जाता है जिससे आप किसी भी टेक्निकल मटेरियल को अपने फोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते है। यह फोन आपको लेटेस्ट verson में 5G phone मिलेगा। इस फोन की लंबाई लगभग 163 मिमी और चौड़ाई लगभग 76 मिमी रहने वाली है। अगर आप nature lover है तो फ्रंट कैमरा से बहुत ही खूबसूरत फोटो खींच सकते है।







