व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

क्या है FSSAI का लाइसेंस, क्यों है जरूरी और कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

क्या है FSSAI का लाइसेंस
नवजोत कौर सिद्धू
On: जनवरी 5, 2026 1:29 अपराह्न
Follow Us:

क्या है FSSAI का लाइसेंस-नई दिल्ली। देश में खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भारत सरकार ने खाद्य कारोबार से जुड़े सभी व्यवसायों के लिए FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण को अनिवार्य किया है। चाहे छोटा ढाबा हो, होम-किचन, डेयरी, बेकरी, होटल, रेस्टोरेंट या फिर बड़ा फूड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट—हर खाद्य व्यवसाय को FSSAI के नियमों का पालन करना आवश्यक है। लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग यह नहीं जानते कि FSSAI लाइसेंस क्या है, इसकी जरूरत क्यों पड़ती है और इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है।

क्या है FSSAI

FSSAI का पूरा नाम Food Safety and Standards Authority of India है। यह संस्था वर्ष 2006 में Food Safety and Standards Act, 2006 के अंतर्गत स्थापित की गई थी। FSSAI स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। FSSAI का मुख्य उद्देश्य देश में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, मिलावट पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।

Latest Published:

लेटकर बिस्तर पर खाना खाने के नुकसान जानेंगे तो दोबारा नहीं करेंगे ये काम

FSSAI लाइसेंस क्यों है जरूरी

FSSAI लाइसेंस केवल एक कानूनी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ता और व्यवसाय—दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

  • कानूनी अनिवार्यता-भारत में बिना FSSAI लाइसेंस के खाद्य कारोबार करना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और जेल तक हो सकती है।
  • उपभोक्ताओं का भरोसा-FSSAI नंबर वाला खाद्य उत्पाद उपभोक्ताओं में विश्वास पैदा करता है कि भोजन सुरक्षित और मानकों के अनुसार है।

व्यापार विस्तार में मदद

यदि आप अपने फूड बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर या एक्सपोर्ट तक ले जाना चाहते हैं, तो FSSAI लाइसेंस अनिवार्य होता है।

  • गुणवत्ता नियंत्रण-FSSAI के नियमों का पालन करने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहती है और मिलावट पर रोक लगती है।

जानिये किन व्यवसायों के लिए जरुरी है FSSAI

FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन निम्नलिखित सभी खाद्य कारोबारों के लिए जरूरी है- 

  • होटल और रेस्टोरेंट
  • ढाबा और फास्ट फूड स्टॉल
  • मिठाई की दुकान
  • बेकरी और केक शॉप
  • डेयरी और दूध विक्रेता
  • किराना स्टोर
  • ऑनलाइन फूड सेलर
  • होम-किचन और टिफिन सर्विस
  • फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • फूड पैकेजिंग और स्टोरेज
  • फूड ट्रांसपोर्टेशन

FSSAI लाइसेंस के प्रकार

FSSAI ने कारोबार के आकार और टर्नओवर के आधार पर इसे तीन श्रेणियों में बांटा है।

  • बेसिक FSSAI रजिस्ट्रेशन-यह छोटे खाद्य कारोबारियों के लिए होता है। इसमें योग्यता की बात करें तो वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये तक, ठेले, छोटे दुकानदार, होम-बेस्ड फूड बिजनेस शामिल है।
  • स्टेट FSSAI लाइसेंस-यह मध्यम स्तर के कारोबार के लिए होता है। योग्यता की बात करें तो टर्नओवर 12 लाख से 20 करोड़ रुपये तक होता है जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट, मिड-साइज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शामिल है।

सेंट्रल FSSAI लाइसेंस

यह बड़े खाद्य कारोबार और आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायों के लिए आवश्यक है। इसमें योग्यता की बात करें तो टर्नओवर 20 करोड़ से अधिक एक्सपोर्ट-इंपोर्ट,बड़े मैन्युफैक्चरर ,एयरपोर्ट, रेलवे कैटरिंग बिजनेस शामिल है।

FSSAI लाइसेंस के लिए क्या है आवश्यक दस्तावेज

FSSAI लाइसेंस के लिए कुछ सामान्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जैसे –

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस का पता प्रमाण
  • किराये का एग्रीमेंट या स्वामित्व प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • फूड सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान
  • बिजली बिल या पानी का बिल
  • व्यापार पंजीकरण प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)। 

दस्तावेज लाइसेंस के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।‌

कैसे प्राप्त करें FSSAI का लाइसेंस

इस लाइसेंस को प्राप्त करनें के लिये हम इस समाचार के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से आपको बताते है।

  • चरण 1- ऑनलाइन आवेदन-FSSAI लाइसेंस के लिए आवेदन FoSCoS (Food Safety Compliance System) पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
  • चरण 2- फॉर्म भरना-व्यवसाय की जानकारी,खाद्य श्रेणी टर्नओवर विवरण, व्यवसाय का पता। चरण 3- दस्तावेज अपलोड सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड किए जाते हैं।

चरण 4- शुल्क भुगतानलाइसेंस का शुल्क लाइसेंस के प्रकार और अवधि पर निर्भर करता है।

  • चरण 5– निरीक्षण (यदि आवश्यक हो) कुछ मामलों में FSSAI अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाता है।
  • चरण 6- लाइसेंस जारी सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद FSSAI लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।

FSSAI लाइसेंस की वैधता

FSSAI लाइसेंस 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के लिए लिया जा सकता है। समाप्ति से पहले इसका नवीनीकरण कराना आवश्यक होता है। बिना FSSAI लाइसेंस के कारोबार करने पर सजा

यदि कोई व्यक्ति बिना FSSAI लाइसेंस के खाद्य कारोबार करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना,व्यवसाय बंद करने का आदेश और गंभीर मामलों में जेल की सजा हो सकती है।

FSSAI लाइसेंस से मिलने वाले लाभ

इस लाइसेंस के मिलनें के बाद कानूनी सुरक्षा,उपभोक्ता विश्वास ब्रांड वैल्यू में वृद्धि,बिजनेस विस्तार में आसानी,सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिये यह लाइसेंस अहम है।

जानिये क्या है महत्व 

आज के समय में FSSAI लाइसेंस केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन की गारंटी है। सरकार द्वारा इसे अनिवार्य बनाए जाने का उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। यदि आप किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो FSSAI लाइसेंस प्राप्त करना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment