व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री – शुभेंदु अधिकारी या रूपा गांगुली

कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री - शुभेंदु अधिकारी या रूपा गांगुली
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 5, 2026 2:18 अपराह्न
Follow Us:

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 मई को आ गए है। विधानसभा चुनावों के परिणामों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है और वही टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। जहां टीएमसी के पास उनकी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मुख्यमंत्री का चेहरा थी तो वही भारतीय जनता पार्टी बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ा था। ऐसे में जनता के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कई राजनीतिक गणितज्ञ यह कयास लगा रहे है कि कोई महिला ही बंगाल में मुख्यमंत्री बनेगी तो वही कई लोग यह भी कयास लगा रहे है कि शुभेंदु अधिकारी ही अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

शुभेंदु अधिकारी का नाम है सबसे आगे

2021 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी पहले टीएमसी में थी लेकिन किन्हीं कारण से उन्होंने साल 2021 में बीजेपी ज्वाइन कर ली। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जीत नहीं नसीब हुई थी। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने बाजी मारी थी। शुभेंदु अधिकारी के साथ और कई नेता बीजेपी में आए थे लेकिन कहते है हवा का रुख जिस तरफ जाता है लोग भी उधर ही चल देते है। उस विधानसभा चुनावों में टीएमसी को एकतरफा जीत मिली थी जिससे टीएमसी से भारतीय जनता पार्टी में आए कई नेता वापस से टीएमसी में चले गए। इस बीच शुभेंदु अधिकारी ने अपना मन नहीं बदला वह भारतीय जनता पार्टी में बने रहे और 2026 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ा और ममता बनर्जी को लगभग 15000 वोटों से मात दी। 

read more :

कौन है रूपा गांगुली…?

रूपा गांगुली एक अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने महाभारत पौराणिक कथा में द्रोपति का किरदार निभाया था। महाभारत पौराणिक कथा से रूपा गांगुली बहुत चर्चित हुई और 1980 के दशक में उन्हें सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा। उन्होंने महाभारत पौराणिक कथा के अलावा गणदेवता, चंद्रकांता, कानून और कस्तूरी जैसे चर्चित शो किए है। रूपा गांगुली ने हिंदी भाषाओं में तो अभिनय किया ही साथ में उन्होंने बंगाली भाषाओं में भी अभिनय किया। साल 2010 से रूपा गांगुली ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। साल 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह इस पद पर 2015 से 2017 तक रही। साल 2016 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया। उनका यह कार्यकाल 2022 तक रहा। अब 2026 में वो विधानसभा चुनाव लड़ी है। 

रूपा गांगुली महिला मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार 

वर्षों से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में राज करते आई है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का किला बहुत मजबूत माना जाता है। ताजा जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट में 15000 वोटो से मात दी है। ऐसे में बंगाल का अगला मुख्यमंत्री किसी महिला को बनाया जा सकता है। बंगाल में ममता बनर्जी ने एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में वर्षों से काम किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी किसी महिला मुख्यमंत्री को बंगाल का नया चेहरा बना सकती है क्योंकि बंगाल की जनता ममता बनर्जी की कमी एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में न महसूस कर सके। 

जिसका नाम ज्यादा चलता वो नहीं बनता मुख्यमंत्री 

भारतीय जनता पार्टी की यह कुछ वर्षों से परंपरा रही है कि जिस भी नेता का नाम मीडिया में ज्यादा चलता उस नेता का नाम मुख्यमंत्री की लिस्ट में नहीं रहता। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीजेपी अपने हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना चाहती है। इससे छोटे से छोटे व जमीनी कार्यकर्ता को बड़े पद का सपना देखने में आसानी होगी। कुछ वर्षों से कई ऐसे उदाहरण है। मध्यप्रदेश में मोहन यादव हो, राजस्थान से भजनलाल शर्मा हो या तो दिल्ली से रेखा गुप्ता हो। ऐसे कई नाम है जो सबसे पीछे वाली कुर्सी से आगे आ कर मुख्यमंत्री का पद संभाले है। हालांकि मुख्यमंत्री पद के नाम का निर्णय अकेले बीजेपी नहीं तय करती बल्कि इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भी अहम भूमिका रहती है। बंगाल में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए इस बात का निर्णय भारतीय जनता पार्टी और RSS मिलकर तय करेंगे।

सरकार बनने के बाद जनता का विश्वास जीतना

हाल ही के रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। यह पहला मौका होगा जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस का इस बार खाता भी नहीं खुल सका है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी को चुनावी अभियान में जनता से किए गए वादों को निभाना सबसे पहला काम होगा। बंगाल के चुनावी अभियान में बीजेपी ने महिलाओं के लिए विशेष योजना लाते हुए 2000 से 3000 तक की धनराशि महिलाओं के खातों में डालने के लिए वादा किया था। बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को वापस बांग्लादेश भेजने का वादा किया था। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो सेवा और चिकित्सा सेवा देने का भी वादा किया था। जिस मुद्दे को लेकर पूरे चुनाव में मौदान गरम रहा वह वादा कोई कैसे भूल सकता है। वह वादा था मछली और भात का। बीजेपी ने साफ स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद मछली और भात पर प्रतिबंध नहीं लगाए जाएगा।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment