व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Women’s World Cup Hockey Qualifiers -भारत की धमाकेदार शुरुआत उरुग्वे को 4-0 से हराया

Women's World Cup Hockey Qualifiers -भारत की धमाकेदार शुरुआत उरुग्वे को 4-0 से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 9, 2026 11:30 पूर्वाह्न
Follow Us:

हैदराबाद। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में अपनी अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में पूल बी के मुकाबले में उरुग्वे को 4-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।यह मुकाबला हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। भारत की ओर से सुनीलिता टोप्पो ,इशिका, लालरिम्सियामी और रुतुजा पिसाल ने गोल दागे।

पहला क्वार्टर : भारत का दबदबा , लेकिन खाली रही स्कोरलाईन 

पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज के साथ की। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर कब्जा रखते हुए लगातार उरुग्वे के सर्कल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर में भारत को कुछ मौके भी मिले लेकिन फिनिशिंग की कमी के कारण गोल नहीं हो सका।उरुग्वे की टीम ने रक्षात्मक रणनीति अपनाई और भारतीय हमलों को रोकने की कोशिश की। भारतीय टीम में कई बार सर्कल में घुसकर दबाव बनाए लेकिन शुरुआती 15 मिनट तक गोल नहीं हो पाया और क्वार्टर 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ ।

दूसरा क्वार्टर: भारत -1,   उरुग्वे-0

 मैच के दूसरे क्वार्टर में खेल का रंग बदल गया। भारत ने रफ्तार पकड़ी और उरुग्वे की डिफेंस को तोड़ना शुरू किया। 21वें मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। सुनीलिता टोप्पो ने शानदार ड्रैग-फ्लिक लगाई और गोल दाग दिया। इसी के साथ भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। इस गोल के बाद टीम का आत्मविश्वास साफ नजर आया — पासिंग, मूवमेंट, सब कुछ बेहतर हो गया। पहले हाफ के आखिर तक भारत 1-0 से आगे था और मैच पूरी तरह उसके कंट्रोल में दिख रहा था।

Also read :

तीसरा क्वार्टर : भारत का नियंत्रण

 भारतीय टीम ने हाफ टाइम के बाद भी अपनी आक्रमण की नीति को जारी रखा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार हमले किए और आखिरकार 40 वें मिनट में इशिका गोल कर टीम की बढ़त को 2-0  कर दिया । इशिका का यह गोल भारतीय आक्रमण की लय को और मजबूत कर गया। उरुग्वे की टीम भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में पूरी तरह नाकाम रही। गोलकीपर और डिफेंस ने मिलकर उरुग्वे के हर प्रयास को नाकाम किया।

loou

अंतिम क्वार्टर; भारत ने दागे दो और गोल

मैच की अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने आक्रामक खेल को जारी रखा। 49वें मिनट में लालरेंसियामी में शानदार फील्ड बोल करते हुए स्कोर को 3-0 कर दिया, इसके बाद मैच के 58 में मिनट में रोतुजा पिसाल ने बेहतरीन प्रयास से चौथा गोल कर, भारत की जीत पक्की कर दी । रोतुजा पिसाल ने सर्कल के भीतर शानदार ड्रिबलिंग करते गेंद पर  जोरदार शॉट लगाया, जिसे उरुग्वे की गोलकीपर रोक नहीं सकी । मैच खत्म होने पर  भारत ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया।

हर विभाग में दिखी भारत की ताकत 

मुकाबले में भारतीय टीम हर विभाग में प्रभावशाली नजर आई। मिडफील्डर गेंद पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे  और फॉरवर्ड के खिलाड़ियों ने मौके बनाए, वही डिफेंस ने उरुग्वे को बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए। ही दिए गोलकीपर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। मैच के दौरान भारत ने कई बार उरुग्वे के शूटिंग सर्कल में प्रवेश किया और कई पेनल्टी करना भी हासिल किए,दूसरी और उरुग्वे में की टीम भारत के सामने नहीं सकी, और उनकी टीम भारतीय रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रही।

घरेलू परिस्थितियों का मिला फायदा 

घरेलू दर्शनों का समर्थन भारतीय टीम के लिए बड़ा सहारा बना। इस टूर्नामेंट का आयोजन हैदराबाद के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड में हो रहा है, मैच के दौरान दर्शकों ने लगातार भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। भारतीय टीम ने भी समर्थन का पूरा फायदा उठाया और पूरे मैच में तेज आक्रामक और संगठित हॉकी खेली। इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है, और आगे के मुकाबले के लिए मानसिक तथा शारीरिक रूप से तैयार भी दिख रही है।

अगले मैच में स्कॉटलैंड से होगी भिड़ंत

भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखे।भारत का अगला मुकाबला स्कॉटलैंड से होना है,टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच अहम होगा। कोच और टीम प्रबंधन भी चाहेगी कि टीम अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलती रहे। भारतीय टीम अगर अपनी यही लय बरकरार रखती है तो खिताबी मुकाबले के लिए वह एक प्रमुख दावेदार होगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment