व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

PSL 2026 के 5th Match में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 40 रनों से दी करारी मात

PSL 2026 के 5th Match में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 40 रनों से दी करारी मात
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 30, 2026 1:32 अपराह्न
Follow Us:

PSL 2026 के पांचवें मुकाबले में क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 40 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 

मैच का संक्षिप्त विवरण (Match Summary)

​क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 134 रन ही बना सकी।

​ मैच विवरण (Match Details)

विवरणजानकारी
मैचPSL 2026, मैच संख्या 5
दिनांक29 मार्च, 2026
समयदोपहर 3:00 बजे (IST)
स्थानगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
टॉसक्वेटा ग्लेडियेटर्स (बल्लेबाजी चुनी)
परिणामक्वेटा ग्लेडियेटर्स 40 रनों से जीता
मैन ऑफ द मैचशामिल हुसैन (54 रन)

पिच रिपोर्ट और ग्राउंड का इतिहास

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है।

  • पिच की स्थिति –  मैच के दौरान पिच सपाट थी और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। हालांकि दोपहर का मैच होने के कारण स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिली।
  • इतिहास –  इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच होते रहे हैं। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के करीब रहता है। इस मैच में भी क्वेटा ने 174 रन बनाकर एक डिफेंडेबल टोटल सेट किया।
lpig

​ दोनों टीमों का प्रदर्शन (Scorecard Highlights)

​क्वेटा ग्लेडियेटर्स (पहली पारी –  174/8)

​क्वेटा की शुरुआत खराब रही जब कप्तान सऊद शकील (4) जल्दी आउट हो गए लेकिन मध्यक्रम ने पारी को संभाला।

  • टॉप बल्लेबाज
    • शामिल हुसैन –  54 रन 41 गेंद पर बनाए उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाएं
    • हसन नवाज –  53 रन 40 गेंद पर बनाए उन्होंने 2 चौके और 3  छक्के की मदद से यह रन बनाए 
    • टॉम करन –  31 रन (18 गेंद)
  • हैदराबाद के मुख्य गेंदबाज
    • रिले मेरेडिथ – 4 ओवर, 38 रन, 3 विकेट
    • महेश तीक्ष्णा –  4 ओवर, 24 रन, 2 विकेट

read more :

 हैदराबाद किंग्समेन (दूसरी पारी – 134/8)

​हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

  • टॉप बल्लेबाज
    • इरफान खान नियाजी –  33 रन 25 गेंद पर बनाए
    • हसन खान –  31 रन19 गेंद गेंद पर बनाए
    • मार्नस लाबुशेन –  23 रन 21 गेंद पर बनाए
  • क्वेटा के मुख्य गेंदबाज
    • अबरार अहमद –  4 ओवर, 23 रन, 3 विकेट
    • अहमद दानियाल –  4 ओवर, 13 रन, 2 विकेट

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (Playing 11)

क्वेटा ग्लेडियेटर्स

​1 .सऊद शकील (कप्तान) 2. शामिल हुसैन 3. राइली रूसो 4. हसन नवाज 5. ख्वाजा नफे 6. बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर) 7. टॉम करन 8. अहमद दानियाल 9. अल्जारी जोसेफ 10. अबरार अहमद 11. उस्मान तारिक।

हैदराबाद किंग्समेन

1. ​सईम अयूब 2. उस्मान खान (विकेटकीपर) 3. मार्नस लाबुशेन (कप्तान) 4. साद अली 5. हम्माद आज़म 6. इरफान खान नियाजी 7. हसन खान 8. माज़ सदाकत 9. महेश तीक्ष्णा 10. रिले मेरेडिथ 11. आकिफ जावेद।

​मैच का टर्निंग पॉइंट

​मैच का सबसे बड़ा मोड़ क्वेटा की गेंदबाजी के दौरान आया जब अबरार अहमद ने मध्यक्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद की टीम 100 रनों के स्कोर तक पहुँचते-पहुँचते अपने मुख्य बल्लेबाजों को खो चुकी थी जिससे लक्ष्य तक पहुँचना असंभव हो गया।

मैन ऑफ द मैच 

क्वेटा ग्लेडियेटर्स के शामिल हुसैन (Shamyl Hussain) को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और मैच को दिशा देने वाली पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

दोनों टीमों का अब तक का सफर (जीत-हार का रिकॉर्ड)

​इस मैच के बाद दोनों टीमों की स्थिति इस प्रकार है:

क्वेटा ग्लैडिएटर्स

  • ​कुल मैच –  2
  • जीत –  1 (बनाम हैदराबाद किंग्समेन)
  • ​हार –  1 (बनाम कराची किंग्स)

हैदराबाद किंग्समेन

  • ​कुल मैच –  2
  • ​जीत – 0
  • हार – 2 (बनाम लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स)

​PSL 2026 पॉइंट्स टेबल (मैच 5 के बाद की स्थिति)

​इस जीत के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है, जबकि हैदराबाद की टीम अभी भी पहली जीत की तलाश में सबसे नीचे है।

स्थानटीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1लाहौर कलंदर्स11023.45
2मुल्तान सुल्तांस11020.82
3कराची किंग्स11020.7
4पेशावर जाल्मी11020.67
5क्वेटा ग्लैडिएटर्स21120.65
6रावलपिंडी1010-0.67
7इस्लामाबाद यूनाइटेड1010-0.82
8हैदराबाद किंग्समेन2020-2.725*

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment