व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल

राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 25, 2026 2:27 अपराह्न
Follow Us:

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा का बगावती तेवर 7 राज्यसभा सांसदों को ले उड़ा। राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की न केवल पोल खोली बल्कि पूरी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी में जाने का ऐलान किया। बहुत दिनों से आम आदमी पार्टी और राघव चड्डा के बीच अनबन चल रही थी। ये अनबन पार्टी विरोधी हो जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था। आम आदमी पार्टी ने सोचा भी नहीं होगा कि राघव चड्डा तो जायेंगे साथ में 7 राज्यसभा सांसदों को लेकर भी जाएंगे।  

राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी अब ये सभी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा है। दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी ज्वाइन की। बाकी के 4 राज्यसभा सांसद बाद में नितिन नवीन से मुलाकात कर बीजेपी ज्वाइन करेंगे। आम आदमी पार्टी में यह सबसे बड़ी फूट मानी जा रही है। 

आम आदमी पार्टी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंश 

राघव चड्डा के साथ अन्य 6 सांसद बीजेपी में गए तो तुरंत बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंश कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंश में संजय सिंह ने पंजाब की जनता के साथ धोखा बताया। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस सफल रहा। अभी कुछ दिनों पहले ही अशोक मित्तल के यहां बीजेपी ने ED के माध्यम से रेड करवाई थी जिसमें बीजेपी सफल रही। अपने को बचाने के लिए अशोक मित्तल बीजेपी में मिल गए। 

राघव चड्डा को आम आदमी पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया वही राघव चड्डा आज बीजेपी में जुड़ गए। संदीप पाठक, जो कि आम आदमी पार्टी के भरोसेमंद नेता थे, वह भी आज बीजेपी में जुड़ गए। संजय सिंह स्वयं राज्यसभा सांसद है और वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद कार्यरत थे। 7 सांसदों के बीजेपी में चले जाने से केवल 3 ही सांसद आम आदमी पार्टी के अब राज्यसभा में बचे है। 

read more :

नहीं होंगे राज्यसभा सदस्य से निष्काशित 

संविधान के अनुसार अगर दो तिहाई सांसद दूसरे पार्टी में जाते है तो वह सांसद अपनी सदस्यता नहीं गंवाएंगे। राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि उनके साथ अन्य 6 सांसद भी बीजेपी में जा रहे है। इससे उनकी सदस्या नहीं जाएगी। राघव चड्डा ने इसे संविधान की जीत बताया और सत्य के मार्ग पर चलकर देश की सेवा करने को बताया। राघव चड्डा ने बताया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होकर चुनाव लड़ी थी। 

आज वही पार्टी भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। राघव चड्डा ने आगे कहा कि मैं आम आदमी की रोज की जिंदगी के मुद्दे उठाता रहा जिससे आम आदमी पार्टी को दिक्कत होती थी। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल के अंदर गए जिस पर मैने कुछ नहीं बोला शायद उसी कारण से आम आदमी पार्टी का मतभेद मेरे से इतना बढ़ गया। 

अगले साल होने होने वाले है पंजाब में चुनाव

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले है। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। ऐसे में पंजाब के बड़े बड़े नेताओं का बीजेपी में चले जाने से पंजाब में होने वाले चुनावों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अभी पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान है जो कि आम आदमी पार्टी के विश्वसनीय नेता माने जाते। 

भगवंत मान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्डा और अन्य राज्यसभा सांसद को देशद्रोही करार दिया। उन्हींने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने दम है तो मुझे खरीद कर दिखाए। अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से लानी है तो अरविंद केजरीवाल को अपने नेताओं के साथ संबंध और भी अच्छे बनाने की जरूरत होगी। नहीं तो जो एक राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है वह भी नहीं जाएगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment