व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

इंग्लिश प्रीमियर लीग-मैनचेस्टर सिटी का ‘पावर गेम’: ब्रेंटफोर्ड को 3-0 से धोया

इंग्लिश प्रीमियर लीग-मैनचेस्टर सिटी का 'पावर गेम': ब्रेंटफोर्ड को 3-0 से धोया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 10, 2026 11:51 पूर्वाह्न
Follow Us:

मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में कल रात जो कुछ भी हुआ, उसने प्रीमियर लीग की खिताबी जंग में आग लगा दी है। मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 3-0 से करारी शिकस्त देकर यह साबित कर दिया कि जब बात ट्रॉफी की आती है, तो वे किसी को नहीं बख्शते। मैच के हीरो रहे जेरेमी डोकू और गोल मशीन एर्लिंग हालैंड, जिनके सामने ब्रेंटफोर्ड का डिफेंस ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस जीत के साथ सिटी ने टॉप पर बैठी आर्सेनल की धड़कनें तेज कर दी हैं। अब अंकों का फासला इतना कम हो गया है कि एक भी हार पासा पलट सकती है।

पहला हाफ बराबरी पर हुआ खत्म

मैच शुरू हुआ तो लगा कि सिटी आज जल्दी ही गोल की झड़ी लगा देगी। फिल फोडेन और सिल्वा गेंद को लेकर ऐसे नाच रहे थे मानो ब्रेंटफोर्ड के खिलाड़ी वहां हैं ही नहीं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब ब्रेंटफोर्ड के डिफेंडरों ने गोल पोस्ट के सामने बस खड़ी कर दी। सिटी के खिलाड़ी बार-बार हमला करते, लेकिन हर बार गेंद टकराकर वापस आ जाती।हालैंड को दो-तीन बार अच्छे मौके मिले, पर किस्मत ने साथ नहीं दिया। स्टेडियम में बैठे फैंस को लगने लगा था कि क्या आज सिटी के हाथ से बाजी निकल जाएगी? ब्रेंटफोर्ड ने पहले 45 मिनट तक स्कोर 0-0 रखकर सबको हैरान कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम आज सिटी का काम बिगाड़ने के इरादे से ही आई है। 

read more :

जेरेमी डोकू का जादुई गोल और बदली हुई रणनीति

ब्रेक के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो सिटी के खिलाड़ियों के तेवर बदले हुए थे। असली धमाका हुआ 60वें मिनट में। जेरेमी डोकू, जिन्हें उनकी रफ़्तार के लिए जाना जाता है, उन्होंने बाएं छोर से गेंद ली और बिजली की तेजी से अंदर की तरफ आए। उनके सामने दो डिफेंडर थे, लेकिन डोकू ने उन्हें चकमा देते हुए ऐसा घुमावदार शॉट लगाया कि गेंद सीधे जाली के ऊपरी कोने में जा घुसी। इस एक गोल ने ब्रेंटफोर्ड का सारा कॉन्फिडेंस हिलाकर रख दिया। डोकू का यह फॉर्म सिटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहीं से मैच का पासा पूरी तरह पलट गया और ब्रेंटफोर्ड की टीम बिखरने लगी।

हालैंड का वार और जीत की गारंटी

खेल के 75वें मिनट में एर्लिंग हालैंड को  मिडफील्ड से एक थ्रू-पास आया, हालैंड ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और डिफेंडर को पीछे छोड़ते हुए गोलकीपर के सामने पहुंच गए। हालैंड ने बड़ी आसानी से गेंद को नेट में डाल दिया।यह इस सीजन का उनका 26वां गोल था। इस गोल ने ब्रेंटफोर्ड की रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। 2-0 का स्कोर होने के बाद ब्रेंटफोर्ड के खिलाड़ी सुस्त पड़ गए और सिटी ने खेल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।

इंजरी टाइम का बोनस और मार्मोश की शानदार फिनिशिंग

मैच खत्म होने में जब कुछ ही सेकंड बचे थे, तब सिटी ने एक और काउंटर अटैक किया। इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में हालैंड ने गेंद को लेकर तेजी से दौड़ लगाई। सबके मन में था कि शायद हालैंड अपना दूसरा गोल करेंगे, लेकिन उन्होंने  गेंद को ओमर मार्मोश की तरफ बढ़ा दिया। मार्मोश ने खाली पड़े गोल में गेंद डाल दी और स्कोर 3-0 कर दिया।रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही एतिहाद में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा। सिटी ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने गोल डिफरेंस को भी बेहतर कर लिया,मैच खत्म होने के बाद सिटी के कोच पेप गार्डियोला काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले हाफ में ब्रेंटफोर्ड ने हमें काफी परेशान किया, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने धैर्य नहीं खोया। गार्डियोला ने डोकू की विशेष तारीफ करते हुए कहा कि उनके गोल ने मैच का नक्शा बदल दिया। उन्होंने यह भी माना कि अब हर मैच एक फाइनल की तरह है और टीम को इसी लय को बरकरार रखना होगा।

 अंक तालिका का समीकरण

इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के अब 35 मैचों में 74 अंक हो गए हैं। आर्सेनल की टीम अभी भी शीर्ष पर है, लेकिन सिटी के पास अब उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है। प्रीमियर लीग के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि सीजन के आखिरी हफ्तों में सिटी की टीम अपनी पूरी लय में होती है। अब सारा दबाव आर्सेनल पर है, क्योंकि उन्हें अपने आने वाले सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी।आने वाले दिनों में सिटी का सामना कुछ और मुश्किल टीमों से होना है, लेकिन जिस तरह से हालैंड और डोकू फॉर्म में लौट आए हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि मैनचेस्टर सिटी एक बार फिर खिताबी जीत की प्रबल दावेदार बन गई है। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह सीजन का सबसे रोमांचक मोड़ है, जहाँ एक हार या एक जीत पूरे साल की मेहनत का फैसला करेगी। फिलहाल, मैनचेस्टर सिटी के प्रशंसक इस शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment