पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी ने अपनी टीम का गठन चालू कर दिया है। पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस शांतनु बाला को शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव बनाया गया है। IAS सुब्रत गुप्ता बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की तरफ से स्पेशल ऑब्जर्वर के रोल में भी थे।
सुब्रत गुप्ता बंगाल कैडर के 1990 बैच के IAS ऑफिसर है। सुब्रत गुप्ता ने 27 अलग अलग पदों पर काम किया है। उनके पास अधिक प्रशासनिक अनुभव होने के कारण शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत IAS officer सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद राज्यपाल ने उन्हें शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता और IAS शांतनु बाला को तुरंत अपना पदभार ग्रहण करने को कहा है।
35 वर्षों का है प्रशासनिक अनुभव
गौरमतलब हो कि IAS अफसर सुब्रत गुप्ता को उनके 35 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव के कारण मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सुब्रत गुप्ता ने 35 वर्षों के लम्बे कार्य अवधि के दौरान 27 अलग अलग दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया गया है। चुनाव आयोग ने उन्हें अभी बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया था। जिसको सुब्रत गुप्ता ने बहुत ही अच्छे से संभाला।
सुब्रत गुप्ता के पास बंगाल के प्रशासनिक कार्यों की अच्छी समझ है। उन्होंने वामदल और टीएमसी की सरकार के समय भी विभिन्न दायित्वों में रहते हुए काम किया है। अब वह बीजेपी की पहली बार सरकार बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार होंगे। वह बंगाल के प्रशासनिक कार्यों के स्तर में सुधार हेतु मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से विचार विमर्श कर के नए नियम लागू करवाने में सहायता करेंगे। वैसे शुभेंदु अधिकारी के पास प्रशासनिक कार्यों का अनुभव पहले से है क्योंकि वह पहले ममता बनर्जी की सरकार में बतौर राज्य मंत्री काम कर चुके है।
read more :
- ऊर्जा सुरक्षा यूरोप जाने से पहले यूएई की यात्रा करेंगे पीएम मोदी
- कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया में ममता बनर्जी बता रही हैं खुद को CM
- पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ का उदय
IAS शांतनु बाला होंगे निजी सचिव
IAS शांतनु बाला को शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव बनाया गया है। IAS शांतनु बाला 2017 बैच के IAS अधिकारी है। शांतनु बाला इसके पहले दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव घोषित किया है। शांतनु बाला को तुरंत चार्ज लेने को कहा गया है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे कौन कौन से नेता मुलाकात करते है उनकी जानकारी निजी सचिव शांतनु बाला देंगे। शांतनु बाला का कार्य अपॉइंटमेंट का भी होगा। उनके दौरे कार्यक्रम की भी जानकारी देने का काम शांतनु बाला करेंगे। जहां भी मुख्यमंत्री का दौरा होगा वहां के पुलिस को सूचित करना निजी सचिव का काम होता है। मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा हेतु निर्देश देना भी निजी सचिव का काम होता है। शांतनु बाला के पास प्रशासनिक कार्य का अनुभव होने के कारण वह इस कार्य को बखूबी निभा सकते है।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ये पहला मौका है जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हो। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 15000 वोटो से करारी हार दी थी। यह दूसरी बार था जब उन्होंने ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शुभेंदु अधिकारी खुद अपने PA के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जहां वह अपने आंसू को रोक नहीं पाए। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद वह बंगाल में गुंडाराज को कैसे खत्म करते है इस कर पूरे बंगाल की जनता नजरें टिकाए हुए बैठे है। माना यह भी जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल को अपना सकते हैं। यूपी मॉडल के तहत दबंगों का एनकाउंटर और उनके घर पर बुलडोजर चलवाकर आरोपियों की कमर तोड़ देने का काम अगर शुभेंदु अधिकारी करते है तो उन्हें योगी आदित्यनाथ के बाद अगला हिंदू फायर ब्रांड नेता के रुप में देखा जा सकता है।







