व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला : हेलमेट पहन कर बचाई जान

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला : हेलमेट पहन कर बचाई जान
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 31, 2026 2:39 अपराह्न
Follow Us:

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर भीड़ द्वारा हमला कर दिया गया। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर के कमराबाद इलाके में मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही TMC सांसद कमराबाद इलाके में पहुंचे वैसे ही वहां की भीड़ ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडों से हमला कर दिया। यहां तक भीड़ ने ऐसा हमला किया कि अभिषेक बनर्जी का शर्ट फट गया और सुरक्षाकर्मी को अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाना पड़ गया। हेलमेट पहनने से अभिषेक बनर्जी की जान काफी हद तक बच गई नहीं तो पत्थरों और भीड़ द्वारा हमला करने से उनकी जान को खतरा हो सकता था। 

अभिषेक बनर्जी को जैसे तैसे भीड़ से बचाकर वहां से बाहर ले जाया गया। इस बीच अभिषेक बनर्जी ने हमला बीजेपी द्वारा बताया। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी बीजेपी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से आग्रह किया कि विपक्षी दलों के नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है इसलिए विपक्षी नेताओं की जिम्मेदारी सरकार सुनिश्चित करे। 

भीड़ द्वारा हमला करने का कारण 

सोनारपुर के कमराबाद इलाके के लोगों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला उन्होंने नहीं किया। जो भी खींचा-तानी हुई, वह भीड़ द्वारा हुई, लेकिन किसी ने जान लेने के उद्देश्य से यह हमला नहीं किया था। कमराबाद की जनता ने कहा कि सालों से वहां की सड़कें जर्जर हैं। ममता बनर्जी की सरकार ने न तो सड़क बनवाई और न तो चुनाव के बाद इस इलाके का दौरा किया। बिजली भी न के बराबर रहती है। वहां के लोगों का यह भी कहना है कि ममता बनर्जी के पिछली बार चुनाव जीतने के बाद एक बार भी इस इलाके का दौरा नहीं किया गया। टीएमसी संसद अभिषेक बनर्जी बस अपने प्रचार प्रसार के लिए मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। इसी बात से खफा होकर भीड़ ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला कर दिया। हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोट न बताते हुए अभिषेक बनर्जी को डिस्चार्ज कर दिया। 

read more :

TMC ने बीजेपी पर लगाया आरोप 

इस पूरे घटनाक्रम में TMC ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाने के बाद टीएमसी से बदला ले रही है। यह पूरा घटनाक्रम राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर हुआ है। राज्य सरकार के निर्देश पर कमराबाद इलाके में हमले के वक्त कोई भी पुलिसकर्मी समय पर नहीं आया। कहीं न कहीं पुलिस भी बंगाल में बीजेपी सरकार से मिली हुई है।” टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी को हत्या का आरोपी करार दिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बीजेपी की सोची-समझी चाल थी। अब TMC को बंगाल विधानसभा चुनाव में हार का सदमा अभी तक सहन नहीं हो पाया है शायद यही वजह है कि ममता बनर्जी बीजेपी को हत्यारा बता रही है। अभिषेक बनर्जी मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवारवालों से मिलने उनके घर पहुंचे थे लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ का गुस्सा जायज भी है क्योंकि सालों से उनके क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। वह अपने क्षेत्र में विकास के लिए हर नेता से भीख मांगते है बदले में उन्हें झूठा आश्वासन मिलता है। 

शुभेंदु सरकार एक्शन में 

टीएमसी के दबाव के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोपियों पर कड़े कार्यवाही के निर्देश दे दिए है। पुलिस ने भी आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है। वीडियो की जांच करते हुए और भी आरोपियों की जांच पड़ताल जारी है। इस बीच जब अभिषेक बनर्जी को सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तब ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रबन्धन का बीजेपी से मिलीभगत करार दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े हमले के बाद तुरंत अभिषेक बनर्जी को डिस्चार्ज करना गलत है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी की चोट मामूली है और उन्हें घर में आराम की जरूरत है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरीके से गरमा गई है। जहां टीएमसी बीजेपी को हमले का आरोपी बता रही है, वहीं बीजेपी इस हमले को जनता का गुस्सा बता रही है। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment