व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बेंगलुरु में खुलेगा लिवरपूल विश्वविद्यालय का परिसर – छात्रों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद

बेंगलुरु में खुलेगा लिवरपूल विश्वविद्यालय का परिसर - छात्रों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद
नवजोत कौर सिद्धू
On: जून 10, 2026 6:35 अपराह्न
Follow Us:

भारत में उच्च शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ‘University of Liverpool’ को भारत के बेंगलुरु में अपना नया विश्वविद्यालय परिसर खोलने की मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद यह विश्वविद्यालय अगस्त सितंबर 2026 तक अपना नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करेगा। विदेशी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का भारत में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना काफी अच्छा माना जा रहा है। यह NEP के उस नियम का पालन करता है जिसमें विदेशी विश्वविद्यालय को भारत में परिसर खोलने की मंजूरी है। साथ ही विदेश के प्रतिष्ठित अध्यापकों का अनुभव भारत के छात्र छात्राओं को मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय ने भी लिवरपूल विश्वविद्यालय का भारत में आकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाने को लेकर सराहा है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते थे अब वो छात्र लिवरपूल विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते करते विदेशी शिक्षा स्तर का अनुभव ले सकेंगे। इस कदम को भारत सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) दोनों ने सराहा है। 

University of Liverpool की स्थापना 

University of Liverpool ब्रिटेन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक है। University of Liverpool की स्थापना 1881 में हुई थी और यह Russell Group का सदस्य है। जिसमें ब्रिटेन के अग्रणी शोध आधारित विश्वविद्यालय शामिल है। University of Liverpool ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीयो में से एक है जो अपने विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि आधारित बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। University of Liverpool बेंगलुरु में ही इसलिए अपने परिसर को बनाना चाहता है क्योंकि बेंगलुरु तकनीक और स्टार्ट-अप के लिए जाना जाता है। University of Liverpool यहां तकनीक के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को ज्यादा खींच पाएगा। बेंगलुरु में इंफ्रास्ट्रक्चर भी कमाल का होता है। यहां का वातावरण विदेशी देशों की तरह होता है, जो तकनीकी सुविधाओं से युक्त होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल का भारत में अपना विश्वविद्यालय परिसर खोलना सही कहा जा सकता है। 

read more :

विभिन्न कोर्सेस होंगे शुरू 

University of Liverpool भारत में अपने परिसर को खोलने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने जा रहा है। अभी यह विश्वविद्यालय तकनीकी पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान देगा। इस नए परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स के कई विषयों के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में बिजनेस मैनेजमेंट, अकाउंटिंग एवं फाइनेंस, कंप्यूटर साइंस, बायोमेडिकल साइंसेज तथा गेम डिजाइन जैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इन कोर्सेज की सफलता के बाद आने वाले वर्षों में शोध कार्यक्रम को भी बढ़ाए जाने की उम्मीद है। University of Liverpool पहले ही भारत के कई संस्थानों का सहयोग कर रहा है। हाल ही में उसने Indian Institute of Technology के साथ मिलकर AI इंजीनियरिंग पर काम किया था। 

University of Liverpool ब्रिटेन के विश्वविद्यालय के भारत में खुलने से सबसे अधिक लाभ उन छात्रों को होगा जो विदेश जाकर पढ़ने के इक्षुक रहते है। बेंगलुरु के छात्रों को इस विश्विद्यालय से फायदा होगा क्योंकि university of Liverpool स्टार्ट अप के साथ टेक्निकल बारीकियों पर विशेष ध्यान देता है। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment