मध्यप्रदेश में यह वर्ष किसान कल्याण वर्ष (farmer welfare year) के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार किसानों की प्रगति, उन्नत खेती, उचित बाजार जैसे तमाम बिंदुओं पर फोकस कर सीधे कनेक्ट हो रही है साथ ही तमाम योजनाएं तैयार किये जा रहे है। सरकार ने इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के जनजातीय अंचल बड़वानी (Barwani Tribal Area) में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित करने जा रही है। जिस कैबिनेट में तमाम अहम फैसले लिए जाने की उम्मीदें हैं। और ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस कैबिनेट के माध्यम से कई बड़ी सौगातें भी दे सकती है।
2 मार्च को लगेगी कृषि केबिनेट
इस कृषि केबिनेट के लिये सरकार द्वारा पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आगामी 2 मार्च को होने वाली इस बैठक में किसानों को होली की बड़ी सौगीत देनें का ऐलान सीएम डॉ मोहन यादव ने किया है।
गृह मंत्री से मुलाकात के बाद ऐलान
गौरतलब है कि शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम डॉ मोहन यादव नें यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 अलग-अलग विभागों जिनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। और इसके लिये विस्तृत रुप से योजना तैयार की गई है। किसानों को मिलने वाली इन सौगातों से प्रदेश में किसानों के विकास के नये रास्ते खुलेंगे।
Read more:
- एमपी को मिली बड़ी सौगात- जंगली बिल्लियों के संरक्षण के लिए शुरू होगा स्पेशल प्रोजेक्ट
- कृषि से लेकर शिक्षा खेल और लाड़ली योजनाओं तक — मध्य प्रदेश बजट 2026 में मोहन सरकार की बड़ी सौगातें
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। और उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (National President Nitin Nabin) से भी मुलाकात की। साथ ही वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजनों के बारें में जानकारी दी।
जानकारी सामनें आई कि भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री (Union Carbide Factory) की खाली पड़ी भूमि पर एक भव्य स्मारक बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया। जहां 87 एकड़ भूमि पर भोपाल गैस त्रासदी स्मारक (Bhopal Gas Tragedy Memorial) बनाने की योजना है। इसके साथ ही Union Home Minister अमित शाह से CM डॉ मोहन यादव ने बालाघाट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बैगा महोत्सव (Baiga Festival) आयोजित करने पर भी चर्चा की और इस इस दिशा में उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
जनजातीय अंचल बड़वानी से शुरु कृषि केबिनेट
मध्यप्रदेश सरकार ने पहली कृषि कैबिनेट के लिए जनजातीय अंचल बड़वानी (Barwani Tribal Area) को चुना है। 2 मार्च को आयोजित किये जानें वाले इस केबिनेट में सरकार किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। CM डॉ यादव ने कहा कि किसानों की खुशहाली और उनकी समृद्धि के लिए यह वर्ष समर्पित है। सरकार इस वर्ष में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगी।
हर मौके पर किसानों के साथ सरकार
इस कृषि केबिनेट की इस शुरुआत के साथ ही CM डॉ मोहन यादव नें कहा कि MP राज्य सरकार हर मुश्किल वक्त में किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश के किसानों की समृद्धता (prosperity) सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार लगातार किसानों के हितार्थ कार्य कर रही है, हाल ही में natural disaster से किसानों को हुई फसल क्षति के मुआवजे के लिए सर्वे के बाद सरकार मदद कर रही है। और लगातार उनकी आय को बढ़ाने के लिए नवाचार (innovation) किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि वर्ष के रुप में मनाया जानें वाला वर्ष 2026 किसानों को आत्मनिर्भर बनानें की दिशा में ऐतिहासिक होगा।







