डेलीबार्ता, फिल्म।
दिवंगत जानेमाने अभिनेता Irfan Khan के बेटे और अभिनेता Babil Khan एक बार फिर अपने नए photoshoot को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आए उनके फोटोज ने social media पर fans के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। इन तस्वीरों में Babil पहले से कहीं ज़्यादा Fit, शार्प और कॉफिडेंट दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बदले हुए अंदाज़ ने केवल फैंस को प्रभावित किया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा तेज़ हो गई है कि वह जल्द ही किसी नए और खास प्रोजेक्ट में आ सकते हैं नज़र|
फोटोशूट में Babil का लुक बेहद अटैक्टिव और सादगी भरा है। मिनिमल fashion और प्लेन बैकग्राउंड के साथ किए गए इस फोटोशूट में उनकी पर्सनैलिटी और भी उभरकर सामने आ रही है। यह लुक उनके अब तक के सभी सार्वजनिक अंदाज़ से थोड़ा डिफरेंट दिखाई देता है, जिसने लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दीया है।
Fitness transformation नें खींचा ध्यान
नई तस्वीरों में Babil Khan का शारीरिक बदलाव साफ तौर पर दिखाई देता है। पहले की तुलना में वह अधिक फिट और टोंड नज़र आ रहे हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन इस बात का संकेत देता है कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए गंभीर तैयारी कर रहे हैं।
फोटोशूट का पूरा सेटअप काफी साधारण रखा गया है, जिससे बाबिल की बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर फोकस और भी बढ़ जाता है। तस्वीरों में उनकी आंखों की तीव्रता और व्यक्तित्व का स्वाभाविक करिश्मा साफ झलकता है।
फैंस भी इस New Look को देखकर काफी उत्साहित हैं और Social Media पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोगों का मानना है कि यह बदलाव किसी खास किरदार के लिए किया गया हो सकता है।
Latest published: जानिए अनिल कपूर की फिटनेस का राज 69 की उम्र में भी 35 जैसा चार्म्स
Muay Thai Training and Scripts के साथ दिखे बाबिल
हाल ही में बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर अपनी Muay Thai ट्रेनिंग का एक वीडियो भी साझा किया था। मुआय थाई एक तरह की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग होती है, जिसे अक्सर एक्शन फिल्मों के कलाकार अपनाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि बाबिल किसी एक्शन-आधारित फिल्म या वेब सीरीज़ की तैयारी कर रहे हैं।
इसके अलावा कुछ समय पहले उन्हें हाथ में स्क्रिप्ट लिए भी देखा गया था। इन दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जाए तो यह संभावना और मजबूत हो जाती है कि अभिनेता जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का भी मानना है कि बाबिल का यह नया फिटनेस रूटीन और फोटोशूट उनके आने वाले काम का हिस्सा हो सकता है।
इस महीने शुरू हो सकता है New Project
सूत्रों के अनुसार Babil Khan इसी महीने किसी नए और रोमांचक प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अभिनेता के हालिया लुक और उनकी ट्रेनिंग को देखकर यह माना जा रहा है कि वह किसी अलग तरह के किरदार में नज़र आ सकते हैं।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र की मानें तो बाबिल पिछले कुछ समय से खुद पर चुपचाप काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस, अभिनय शैली और व्यक्तित्व को नए तरीके से विकसित करने की कोशिश की है।
सूत्र ने कहा, “बाबिल ने पिछले कुछ महीनों में खुद पर काफी मेहनत की है। उनका यह नया फोटोशूट उसी बदलाव की झलक देता है। वह अब पहले से ज़्यादा आत्मविश्वासी और प्रयोग करने के लिए तैयार दिखाई देते हैं। पर्दे के पीछे किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है और जल्द ही उस पर काम शुरू होने वाला है।
read more : BAFTA 2026- Alia ने मंच पर आते ही कहा “नमस्कार “ फिर हिंदी में स्पीच
अलग तरह की roles के लिए जाने जाते हैं Babil
Babil Khan अपने Carrier की शुरुआत से ही अलग और सोच-समझकर चुनी गई भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कम समय में ही अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा है।
उनकी खासियत यह है कि वह पारंपरिक और सुरक्षित रास्ता चुनने के बजाय ऐसे किरदारों को प्राथमिकता देते हैं, जिनमें कुछ नया और चुनौतीपूर्ण हो। यही वजह है कि उनके हर नए प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता रहती है।
अब उनका यह नया फोटोशूट भी उसी दिशा में एक और कदम माना जा रहा है, जो यह संकेत देता है कि वह अपने करियर में लगातार नए प्रयोग करना चाहते हैं।
Fans को Next Announcement का इंतज़ार
बाबिल खान के इस फोटोशूट ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।
कई लोगों का मानना है कि वह जल्द ही किसी एक्शन फिल्म या वेब सीरीज़ में दिखाई दे सकते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह किसी बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट की तैयारी हो सकती है। हालांकि सच्चाई क्या है, इसका खुलासा तो आने वाले समय में ही होगा। लेकिन इतना तय है कि बाबिल खान का यह नया लुक और फोटोशूट उनके प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है।
अपने लगातार बदलते काम और खुद को नए अंदाज़ में पेश करने की इच्छा के साथ बाबिल खान दर्शकों को हमेशा चौंकाते रहते हैं। उनका यह नया फोटोशूट भी यही संकेत देता है कि आने वाले समय में वह कुछ अलग और दिलचस्प लेकर सामने आ सकते हैं।







