व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बेन डकेट की IPLसे नाम वापसी – लीग क्रिकेट की जगह इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम को दी प्राथमिकता 

बेन डकेट की IPLसे नाम वापसी - लीग क्रिकेट की जगह इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम को दी प्राथमिकता 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 25, 2026 1:09 अपराह्न
Follow Us:

IPL2026 के प्रारंभ होते ही दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है।इंग्लैंड के ओपनर और तेजतर्रार बल्लेबाज ने अंतिम समय पर इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। बेन डकेट को नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि दे कर अपनी टीम में शामिल किया था। 

डकेट ने अपने इस फैसले के पीछे इंग्लैंड क्रिकेट के लिए अपनी प्रतिबद्धता और अंतर्राष्ट्रीय करियर को कारण बताया। डकेट के इस फैसले से दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति में असर पड़ने की संभावनाओं  से इनकार नहीं किया जा सकता।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में डकेट ने एक भावुक संदेश लिखा और अपने इस फैसले की जानकारी लोगों को दी। 

उन्होंने लिखा कि एक क्रिकेटर के तौर पर इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए हमेशा एक सपना रहा है और IPL खेलने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है जिससे कि उनका आगामी अंतरराष्ट्रीय सत्र प्रभावित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए IPL से नाम वापसी का फैसला बेहद कठिन था लेकिन काफी लंबे समय तक विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया और इंग्लैंड के लिए हर संभव योगदान देना चाहते हैं।

फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों से मांगी माफी

डकेट ने कहा कि वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित थे, टीम प्रबंधन से खेद प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं टीम के सभी साथी खिलाड़ियों से माफी मांगना चाहता हूं ,टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का विषय था और मुझे यह भी मालूम है कि एक मजबूत टीम को खड़ी करने में कितना समय और मेहनत करनी पड़ती है।उन्होंने प्रसंशको के लिए लिखा कि उनका निर्णय  प्रशंसकों को निराश कर सकता है , इसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।

read more :

रणनीति पर असर की संभावना

डकेट का यह फैसला दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति पर प्रभाव डालेगा। डकेट की तेज बल्लेबाजी और शुरुआती ओवरों में जल्दी रन बनाने की क्षमता के कारण दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अब उनकी नाम वापसी के कारण टीम को और विकल्पों की तलाश करनी पड़ेगी। अधिकांश विदेशी खिलाड़ी पहले ही और टीमों के साथ जुड़ चुके हैं ऐसे में डकेट का विकल्प तलाशना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक कठिन कार्य होगा।

बैन भी झेल सकते हैं डकेट 

IPLके नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी बिना उपयुक्त कारणों से टीम से नाम वापस लेता है तो उसे दो सत्रों का प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है।यह प्रतिबंध तभी टल सकता है जब किसी वैधानिक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार प्रतियोगिता से बाहर हो जाए।ऐसे में डकेट का मामला अब IPLसंचालन परिषद के विचाराधीन रहेगा। डकेट के इस फैसले ने एक बार फिर IPLऔर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां IPLदुनिया की सबसे बड़ी और आकर्षक T20 लीग है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय टीम के प्रति खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता भी उतनी ही अहम बनी हुई है।

ljt

IPLमहत्वपूर्ण या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट?

डकेट के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।एक ओर जहां खिलाड़ी IPLका हिस्सा बनना अपने करियर की उपलब्धि मानते हैं वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय टीम के प्रति खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता भी उतनी ही अहम बनी हुई है।

कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता देना चाहिए ,जबकि कुछ विशेषज्ञों का तर्क है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी अब करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

भविष्य पर टिकी निगाहें

फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बेन डकेट के इस फैसले पर IPLप्रबंधन क्या रुख अपनाता है। यदि उन पर प्रतिबंध लगता है, तो यह अन्य विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी एक सख्त संदेश होगा।वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अब अपनी रणनीति में बदलाव कर नए सिरे से टीम संयोजन तैयार करना होगा।इतना तय है कि डकेट का यह फैसला सिर्फ एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि आधुनिक क्रिकेट की बदलती प्राथमिकताओं और चुनौतियों को भी उजागर करता है।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment