व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 29, 2026 5:13 अपराह्न
Follow Us:

बंगाल में आज 7 जिलों में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में 7 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में घर से बाहर निकलकर वोटिंग करने जा रहे हैं। सरकार ने मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह अंतिम चरण है।इसके बाद बंगाल में चुनावी अभियान और मतदान बंद हो जाएंगे। बंगाल चुनाव का परिणाम 4 मई को आने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में मुख्य दो पार्टियों के बीच चुनाव देखा जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी दलों के बीच कांटे का मुकाबला है। अगर बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में जीतती है तो वह बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सरकार को केवल गिराएगी नहीं बल्कि पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाएगी। 

अभिषेक बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने किया मतदान

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कामों को संभालने वाले शुभेंदु अधिकारी ने भी मतदान किया। सबसे पहले वो कोलकाता के एक मंदिर जाकर मंदिर में पूजा अर्चना की फिर वोट देने गए। उन्होंने भवानीपुर के एक मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया। शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। तो वही तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी मतदान किया। मीडिया से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि सभी बंगाल की जनता अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। 

read more :

महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर आरोप

तृणमूल कांग्रेस से सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने 27 लाख नागरिकों का नाम मतदाता सूची से हटाकर अपने लाभ के लिए राजनीति खेली। बंगाल की जनता इस विधानसभा के चुनाव में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों को जवाब देगी। टीएमसी की सरकार विधानसभा चुनाव में जीतकर एक बार फिर बंगाल में सरकार बनाएगी और बीजेपी को करारा जवाब देगी। 

चुनाव से पहले माछ भात की राजनीति 

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों के नेताओं ने चुनावी अभियान जोरों शोरों से किया। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी ने भी बंगाल की जनता का भरोसा जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी ने मछली भात खाकर बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि अगर बीजेपी की सरकार बंगाल में आ गई तो मछली भात खाने पर पाबंदी नहीं रहेगी। 

ममता बनर्जी ने लगाए थे बीजेपी पर आरोप

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार बंगाल में आती है तो बंगाल की जनता मछली भात नहीं खा पाएगी। इस कारण बीजेपी और टीएमसी दलों के बीच खूब राजनीति हुई। चुनावी अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी यह साफ कर चुके है कि अगर उनकी सरकार आती है तो मांस मछली पर पाबंदी नहीं लगेगी। इस बार के बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा मछली-भात ही माना जा रहा है। बंगाल चुनावों का परिणाम चुनाव आयोग 4 मई को घोषित करेगा।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment