बंगाल चुनाव में इस समय मछली और मांस पर गजब चर्चा हो रही है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी बंगाल में कार्यकर्ताओं के साथ मछली खाते पाए गए और उनका मछली खाते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां बंगाल में ममता बनर्जी बीजेपी पर यह आरोप लगा रही है कि अगर बीजेपी की सरकार बंगाल में आ गई तो बंगाल की जनता मछली और मांस नहीं खा पाएगी। बीजेपी मछली और मांस की विरोध में है। ममता बनर्जी के आरोपों को निराधार के करने के लिए बीजेपी ने एक रणनीति अपनाई। उसमें बीजेपी के नेता बंगाल में चुनावी सभा के दौरान कार्यकर्ताओं साथ मछली और मांस का आनंद ले रहे है। बीजेपी बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना चाहती है कि उसकी सरकार आने पर मछली और मांस बंद नहीं होंगे।
माथे पर टीका लगाकर मछली खा रहे है अनुराग ठाकुर
विवाद इसलिए भी हो रहा कि अनुराग ठाकुर वीडियो में माथे में टीका लगाकर मछली खाते दिख रहे है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व पर बोलती है वही बीजेपी अब टीका लगाकर मछली खा रही है। अनुराग ठाकुर के साथ मनोज तिवारी भी बंगाल के पॉलिटिक्स में कूद पड़े है। मनोज तिवारी ने भी मछली भात खाया। वीडियो सामने आने पर कई लोगों ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि मनोज तिवारी ब्राह्मण होने के नाते मछली भात नहीं खाना चाहिए थे तो किसी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है।
read more :
- बिहार के मुख्यमंत्री के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान को नियुक्त किया गया ऑब्जर्वर
- बंगाल चुनाव के लिए BJP का ब्लूप्रिंट- ‘सोनार बांग्ला संकल्प पत्र’ जारी
- पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बंगाल चुनाव अब अपने अंतिम दौर में
बंगाल चुनाव में वोटिंग 23 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच में होगी। 294 विधानसभा सीटों का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा। बंगाल चुनाव में इस बार बीजेपी खूब मेहनत कर रही है। ममता बनर्जी भी बंगाल में अपनी पकड़ बनाए हुए है। बीजेपी बंगाल में अपने सभी स्तर प्रचारकों को भेजकर जनता से वोट मांग रही है। बीजेपी भले ही अपने बड़े बड़े नेताओं से करवा रही हो लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी के किले को भेद पाना इतना भी आसान नहीं होने वाला है। ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता कर अपना अटूट विश्वास बनाया है। बंगाल की जनता भी ममता बनर्जी पर भरोसा जता रही है। यह चुनाव मुख्य दो पार्टी के बीच नजर आ रहा है एक भारतीय जनता पार्टी और दूसरी तृणमूल कांग्रेस पार्टी।
अगर बीजेपी जीती तो क्या…?
अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंगाल में बनती है तो निम्न बदलाव संभव है–
1. लोकसभा में वोटबैंक– अगर बीजेपी की सरकार पश्चिम बंगाल में आती है तो इसका सीधा असर 2029 में होने वाले मुख्य चुनावों में पड़ सकता है। ज्यादा वोट बैंक के चलते बीजेपी को सीधा फायदा मिल सकता है।
2. ममता बनर्जी को जवाब– बीजेपी को खतरा केवल और केवल ममता बनर्जी से है। ममता बनर्जी जिस तरीके से बीजेपी पर हमला बोलती है उससे जनता उनकी बातों पर विश्वास करते है। अगर बीजेपी बंगाल में ममता बनर्जी के किले को भेदने में कामयाब रही तो वह ममता बनर्जी को सीधा जवाब दे पाएगी।
3. केंद्र की योजनाओं का असर– बीजेपी कई बार पश्चिम बंगाल की सरकार पर यह आरोप लगाती है कि ममता बनर्जी बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं करवाती है जिससे बंगाल की जनता योजनाओं से दूर होती जा रही है। तो वही ममता बनर्जी भी बीजेपी पर आरोप लगाती है कि केंद्र सभी राज्यों को फंड देता है लेकिन बंगाल को पर्याप्त फंड नहीं मिलता है।
अमित शाह लगातार कर रहे चुनावी सभा
अमित शाह 14 दिनों के लिए बंगाल में ही बसे है। उनकी यह रणनीति काम भी आ रही है। बंगाल की जनता बीजेपी की नीतियों से जुड़ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बीच एक विवादित बयान दिया है कि नरेन्द्र मोदी एक आतंकी है और उनकी नीतियों जनता को आतंकित करती है। जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा वैसे ही अमित शाह ने एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उत्तर दे दिया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के साथ रहकर अपने शब्द बिगाड़ चुके है। वो देश के प्रधानमंत्री को आतंकी बता रहे है। कांग्रेस खुद इंडियन आर्मी के क्रियाकलाप पर शक करती है और जिस पार्टी की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करवाया उस देश के प्रधानमंत्री को आतंकी बोलना कांग्रेस पार्टी की फितरत है। बंगाल चुनावी अभियान में कांग्रेस ने भी अपने बड़े बड़े नेताओं को उतारा है। जिस तरीके की राजनीति बीजेपी और टीएमसी कर रही है उस तरीके की राजनीति कांग्रेस कर पाने में कारगर नहीं हो रही है।







