व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बिहार के मुख्यमंत्री के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान को नियुक्त किया गया ऑब्जर्वर

बिहार के मुख्यमंत्री के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान को नियुक्त किया गया ऑब्जर्वर
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 13, 2026 11:36 पूर्वाह्न
Follow Us:

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में मुख्यमंत्री पद के चुनाव हेतु कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक चुना है। शिवराज सिंह चौहान बिहार जाकर अब सभी नेताओं की राय लेकर मुख्यमंत्री पद की घोषणा करेंगे। अधिकतर संभावना सम्राट सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर मानी जा रही है। लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी है जो किसी भी नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। भारतीय जनता पार्टी इस काम में माहिर है। 

राजस्थान के लिए मीडिया में दावा चल रहा था वसुंधरा राजे का तो भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया गया। मध्यप्रदेश में जहां मध्यप्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को अपना मुख्यमंत्री मान रही थी तो भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया। इसी प्रकार दिल्ली में रेखा गुप्ता को महिला मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व करने का मौका दिया। 

शिवराज सिंह चौहान करेंगे विधायक दल के नेता की घोषणा

शिवराज सिंह चौहान खुद एक सफल मुख्यमंत्री रहे है। शिवराज सिंह चौहान ने वर्षों तक मध्य प्रदेश की भागदौड़ संभाली। शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत का जादुई आंकड़ा लगातार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बार शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया है। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज़ करते यह जानकारी दी कि शिवराज सिंह चौहान बिहार के मुख्यमंत्री पद की घोषणा के लिए पर्यवेक्षक होंगे। शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी कई राज्यों में पर्यवेक्षक की भूमिका में रह चुके है। 

हालांकि विधायक दल की नेता की घोषणा कब होगी, इस बात का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके पहले 14 अप्रैल को नीतीश सरकार की कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इस बैठक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण किया जाएगा उसके बाद कैबिनेट बैठक प्रारंभ होगी जिसमें नीतीश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया जाएगा और नीतीश कुमार सभी का धन्यवाद करेंगे। 

read more:

मुख्यमंत्री के लिए सम्राट सिंह या निशांत कुमार का नाम

वैसे तो मीडिया में जो नाम मुख्यमंत्री के लिए चलता है उस पर भारतीय जनता पार्टी कम हीं दाव चलाती है। तो वही जेडीयू समर्थकों ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठा दी है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए ऐसी मांग जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता व समर्थक कर रहे। 

सम्राट चौधरी का नाम पीछे नहीं है। अभी सम्राट सिंह बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद निभा रहे है। बिहार सरकार में सम्राट चौधरी का जलवा किसी से छुपा नहीं है। सम्राट सिंह का बिहार बीजेपी में पकड़ सराहनीय है और उन्हें काफी कर्मठ नेता माना जाता है। नीतीश कुमार के जाने के बाद किसी महिला नेता को भी बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है क्योंकि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी महिला नेताओं के नेतृत्व को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी इसी बात का हिस्सा है। श्रेयशी सिंह का नाम आगे माना जा रहा है। यदि महिला नेता को नेतृत्व दिया जाता है तो बिहार सरकार के लिए एक नया ऐतिहासिक दिन होगा।

CM House के बाहर लगे निशांत कुमार के पोस्टर

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके समर्थक जी जान से जूते हुए है। बिहार में हर जगह निशांत कुमार के पोस्टर लग रहे हैं। निशांत कुमार नीतीश कुमार के बेटे है इसलिए नीतीश कुमार के साम्राज्य को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे को अभी पसंद कर रहे है। परेशानी बस यह है कि निशांत कुमार को अभी बिहार की राजनीति का एक भी अनुभव नहीं है। अभी उन्होंने कुछ दिनों पहले ही जेडीयू ज्वाइन किया है। ऐसे में समर्थकों के चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता। शिवराज सिंह चौहान सभी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, तभी किसी नतीजे तक पहुंच पाएंगे। 

वही तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है और कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा अब कोई नहीं है। बीजेपी और जेडीयू ने चुनाव के वक्त नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था। जनता ने भरोसा जताया था लेकिन जेडीयू और बीजेपी ने जनता का यह भरोसा यह तोड़ दिया। अब बीजेपी अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और एक नया गेम खेल रही है। जनता को छला जा रहा है। बिहार का विकास अब शायद ही हो क्योंकि बिहार में बीजेपी और जेडीयू में नेतृत्व की कमी दिख रही है। 

इन इन नामों पर हो रही है चर्चा

नीतीश कुमार के जाने के बाद कई नामों पर चर्चा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है लेकिन शिवराज सिंह चौहान के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला। बिहार में जहां सम्राट सिंह और निशांत कुमार का नाम आगे चल रहा है तो और कई नेता पीछे नहीं हुआ। श्रेयशी सिंह, विजय कुमार सिन्हा,  दिलीप जायसवाल, लखींद्र पासवान, नित्यानंद राय जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल है। अब देखना यह होगा कि शिवराज सिंह चौहान किस नेता के नाम की पर्ची अपने लिफाफे से निकालते हैं। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment