पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर बांध ली है। कई नेता एक के बाद एक रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मैदानों में जाकर वोट मांग रहे हैं। वही ममता बनर्जी भी पीछे नहीं है वह भी हर गली और हर चौराहों पर अपने 5 सालों के लिए गए कामों को जनता को बता रही है। इस बीच भाजपा ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है इसमें कई बड़े नेता है।
माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से जारी की गई है। देखना यह होगा कि स्टार प्रचारक बंगाल में अपना प्रभाव छोड़ पाते है या नहीं।
कौन कौन है स्टार प्रचारकों की लिस्ट में
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहले नरेंद्र मोदी है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन है। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, मिथुन चक्रवर्ती, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, मनोज तिवारी, सुनील बंसल, दिलीप घोष, राजू बिस्ता, अमित मालवीय, मनोज तिग्गा, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, बिजन गोस्वामी, शांतनु ठाकुर आदि स्टार प्रचारक बंगाल चुनाव में प्रचार प्रसार करेंगे।
Latest published : क्या राघव चड्डा BJP Join कर रहे
जानिए कितना अहम है बंगाल चुनाव
भाजपा देश के कई राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है लेकिन वह बंगाल मे सरकार बनाने का सपना देखती हीं रह जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है ममता बनर्जी। ममता बनर्जी लगातार भाजपा को बंगाल से दूर रख रही हैं। वह नरेन्द्र मोदी को कई मुद्दों पर घेरती आई है। अभी राष्ट्रपति जब पश्चिम बंगाल गई थी तब ममता बनर्जी ने प्रोटोकॉल का पालन न करते हुए द्रोपति मुर्मू को रिसीव नहीं किया था।
जब केंद्र सरकार ने इसका कारण जानना चाहा तो ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी काम से बाहर गई थी और राष्ट्रपति बार बार बंगाल आएगी तो बार बार रिसीव करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति ने आयोजन स्थल पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी और कहा था कि ममता बनर्जी उनकी बहन जैसी हैं। अगर बहन रूठ जाए तो बहन का काम होता है अपनी परेशानी बताना न कि इस तरीके से मुंह मोड़ लेना।
read more :
क्या इस बार जीत पाएगी भाजपा बंगाल चुनाव
इस बार भी ममता बनर्जी ने अपनी कमर बांध ली है और शुरू से ही बंगाल में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी थी। टीएमसी सरकार वाली पार्टी पूरे बंगाल में चुनाव अभियान चला रही है। भाजपा भी पीछे नहीं है नरेंद्र मोदी लगातार पूरे बंगाल में रैलियों के माध्यम से बंगाल की जनता से वोट देने का आग्रह कर रहे है। ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी हिटलर बता रही है। ममता बनर्जी भी कह रही है कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आ गई थी भाजपा मांस, अंडा, मुर्गा, मछली खाने पर पाबंदी लगा देगी।







