व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

English Premier League –  अंतिम मिनट का वार न्यूकासल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को  2-1 चौंकाया

English Premier League -  अंतिम मिनट का वार न्यूकासल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को  2-1 चौंकाया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 5, 2026 1:40 अपराह्न
Follow Us:

ओल्ड ट्रैफर्ड। इंग्लिश प्रीमियर लीग की एक मुकाबले में न्यूकासल यूनाइटेड क्लब ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से पराजित कर दिया,  न्यूकासल ने शानदार फुटबॉल खेली और शानदार जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया की हौसला बड़ा हो तो हालत मायने नहीं रखते। यह परिणाम विशेष रूप से चौंकाने वाला था ,क्योंकि न्यूकासल को पहले हाफ के अंत में एक खिलाड़ी कम रहकर कर खेलना पड़ा ,यह ऐसी स्थिति थी जिसमें अक्सर टीमें कमजोरी पड़ जाती है, लेकिन मैच में इसके विपरीत हुआ और न्यूकासल यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया ।

तेज शुरुआत के साथ शुरू हुआ खेल 

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के इरादे साफ दिखाई दे रहे थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड घरेलू दर्शकों के समर्थन में तेज पासिंग और आक्रामक मूवमेंट से दबाव बनाना चाहती थी। मिडफील्ड पर उसका नियंत्रण शुरुआती मिनट में प्रभावशाली  दिखा।दूसरी ओर, न्यूकासल ने संयम से खेलते हुए मौके का इंतजार किया। उनकी रणनीति  रक्षात्मक मजबूती और तेज काउंटर अटैक की रही । शुरुआती 20 मिनट में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन गोलकीपरों की सतर्कता के कारण स्कोर लाइन नहीं बदली।

Latest published : English Premier League 2025-26 Arsenal vs Chelsea मुकाबले

पहले हाफ: पेनाल्टी और जवाबी वार

पहले हॉफ के अंतिम चरणों में मैच में अचानक करवट ली। न्यूकासल को पेनल्टी मिली और एंथनी गार्डन में पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंद को गोल के भीतर पहुंचा दिया। यूनाइटेड की रक्षापंक्ति कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई ,और मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई। लेकिन बड़े क्लबों की पहचान ही यही होती की वे दवाब में टूटते नहीं, अतिरिक्त समय में यूनाइटेड ने कॉर्नर किक का फायदा उठाया और हेडर के जरिए बराबरी का गोल दाग दिया। स्कोर 1-1 से बराबर हो गया और स्टेडियम में बैठे प्रशंसकों की उम्मीदें फिर जाग उठीं।

दूसरे हाथ में संघर्ष की असली कहानी 

दूसरे हॉफ में न्यूकासल को एक खिलाड़ी कम होने की चुनौती का सामना करना पड़ा। सामान्य तौर पर ऐसी स्थिति में टीम रक्षात्मक हो जाती है,लेकिन न्यूकासल ने साहस दिखाया। उन्होंने अनुशासन बनाए रखा, रक्षापंक्ति को मजबूत रखा और मौकों पर पलटवार भी जारी रखा। दूसरी और, यूनाइटेड ने गेंद पर अधिक कब्जा रखते हुए लगातार हमले किए।कई बार ऐसा लगा की वे बढ़त भी बना लेंगे ,लेकिन न्यूकासल के गोलकीपर और डिफेंस ने हर बार दीवार की तरह खड़े होकर खतरा टाल दिया। मैच का हर मिनट तनाव से भरा हुआ था।

moi

90वें मिनट में किस्मत बदली 

जैसे-जैसे घड़ी 90 मिनट के करीब पहुंची, दर्शकों को लगने लगा की मुकाबला बराबरी पर  खत्म होगा, तभी न्यूकासल का  एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से गेंद को जाल में पहुंचा दिया। यह गोल बिजली की तरह गिरा। स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया, फिर मेहमान समर्थकों की खुशी का शोर गूंज उठा। यह सिर्फ एक गोल नहीं था बल्कि जज्बे की जीत थी, उस टीम के जीत की, जो एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। पूरे मैच के दौरान गेंद पर कब्जा और पासिंग में यूनाइटेड आगे रही, लेकिन निर्णायक मौके पर न्यूकासल ज्यादा प्रभावित साबित हुई। फुटबॉल में अक्सर यह फर्क जीत और हार तय कर देता है ।

read more :

इस जीत का मतलब 

न्यूकासल के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली है। कठिन हालात में टीम ने  संयम और सामूहिक प्रयास का शानदार उदाहरण पेश किया। कोच की रणनीति और खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी। वहीं यूनाइटेड के लिए यह हार  आत्ममंथन का मौका है। खेल पर पकड़ होने के बावजूद अंतिम चरणों में एकाग्रता की कमी भारी पड़ गई, बड़े मुकाबले में छोटी गलतियां भी बड़ा नुकसान कर सकती हैं ।

रणनीति की जीत

न्यूकासल के कोच की रणनीति इस जीत में साफ झलकी।एक खिलाड़ी कम होने के बाद भी टीम ने घबराहट नहीं दिखाई। मिडफील्ड में संयम बनाए रखा और डिफेंस में अपनी पोजिशनिंग में अनुशासन दिखाया। वही यूनाइटेड के लिए यह हार सीख देने वाली है। बेहतर शुरुआत के बावजूद अंतिम चरणों में एकाग्रता की कभी भारी पड़ गई। बड़े क्लबों के लिए ऐसे मुकाबले मानसिक मजबूती की परीक्षा होती है ।

अंक तालिका पर असर 

इस जीत से न्यूकासल को अंक तालिका में मजबूती मिली है। यूरोपीय स्थान की दौड़ में यह तीन अंक बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यूनाइटेड के लिए यह झटका शीर्ष चार की होड़ में दबाव बढ़ा सकता है।आने वाले मुकाबले में उन्हें अधिक सतर्क और प्रभावी खेल दिखाना होगा।

दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रात 

फुटबॉल की खूबसूरती इसी में है कि वह आखरी सिटी तक उम्मीद जिंदा रखता है।इस मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। पेनल्टी,बराबरी, एक खिलाड़ी कम होने की चुनौती और अंत में निर्णायक गोल ,यह सब मिलकर इसे एक क्लासिक प्रीमियर लीग  मुकाबला बना दिया और यह याद दिलाता है कि फुटबॉल सिर्फ रणनीति और कौशल का नहीं बल्कि जज्बात और हिम्मत की कहानी भी है। और इसी कहानी का नायक बना न्यूकासल जिसने दिखा दिया कि जब इरादे मजबूत हो तो आखिरी मिनट भी इतिहास लिखा जा सकता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment