व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

FIH Pro League 2025-26 – जीत के करीब पहुंच कर भी हारा भारत स्पेन ने शूटआउट में किया 4-3 से पराजित

FIH Pro League 2025-26 - जीत के करीब पहुंच कर भी हारा भारत स्पेन ने शूटआउट में किया 4-3 से पराजित
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 25, 2026 11:43 पूर्वाह्न
Follow Us:

होबार्ट ।भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team)  एक बार फिर दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा जब उसने स्पेन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया , लेकिन शूटआउट में इस मुकाबले को 3 -4 से गंवा बैठी , पूरे मैच में बढ़त बनाए रखने के बाद अंतिम क्षणों में गोल खाकर जीत से चूक गया और स्पेन ने शूटआउट में जीत दर्ज करते हुए बोनस अंक अपने नाम कर लिया ।

भारत की दमदार शुरुआत , मनिंदर ने सिलाई बढ़त 

मैच के शुरुआत के बाद से ही दोनों टीमों के बीच आक्रामक हॉकी देखने को मिली ,स्पेन ने शुरुआती मिनटों में गेंद को अपने नियंत्रण में रखने का प्रयास किया किंतु इस दौरान भारतीय रक्षापंक्ति सजग रही ।

भारत को शुरुआती क्षणों में पेनाल्टी कार्नर भी मिले लेकिन भारतीय टीम इन पेनल्टी कार्नरों (penalty corners) का कोई लाभ नहीं उठा पाई, इसके बाद भारतीय टीम के मिडफील्डरों ने लय पकड़ी मैच का पहला बड़ा मौका मैच के दूसरे क्वार्टर में मिला , 19वें मिनट में कप्तान हार्दिक सिंह ने एक शानदार इंटरसेप्शन करते हुए गेंद को मनिंदर सिंह के पास धकेल दिया , शूटिंग सर्किल के अंदर खड़े मनिंदर ने गेंद को झन्नाटेदार शॉट के साथ गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिल दी ।इस गोल के बाद भारतीय टीम ने गेंद के ऊपर नियंत्रण बनाए रखा और पहले हॉफ की समाप्ति तक भारत की टीम बढ़त में रही ।

Latest published : FIH प्रो लीग 2025-26शुरुआती झटकों से उबर न सकी भारतीय टीम, बेल्जियम ने 4–2 से हराया

भारतीय गोलकीपर का शानदार प्रदर्शन 

स्पेन ने बराबरी के लिए लगातार हमले किये और कई पेनाल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन भारतीय गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम की बढ़त बनाए रखा, स्पेनिश खिलाड़ी पेपे कुनिल और बास्तेरा के प्रयासों को भारतीय डिफेंस ने नाकाम किया और ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम काफी दिनों के बाद जीत का स्वाद चखेगी, तीसरे क्वार्टर में भी स्पेन ने हमले जारी रखे लेकिन टीम को बराबरी दिलाने में नाकाम रहे ।

आखिरी मिनट में टूटा भारत का सपना 

मैच का सबसे नाटकीय क्षण मैच के अंतिम मिनट में आया, भारत पूरे मुकाबले के दौरान बढ़त बनाए हुए था और जीत पक्की लग रही थी लेकिन मैच के 59वें मिनट में स्पेन के ब्रूनो फ़ॉन्ट (Bruno Font) ने शानदार गोल करके मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया । निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बराबरी में होने के कारण मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंच गया।

mmbjj

शूटआउट में स्पेन की सटीगता भारी पड़ी

शूटआउट में दोनों टीमों ने दवाब के बीच खेल दिखाया , भारत की उर्स शुरुआती प्रयास सफल रहे किंतु निर्णायक क्षणों में चूक भारी पड़ गयी।भारतीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह और हार्दिक सिंह शूटआउट में गोल करने ने चूक गये , जबकि स्पेन के खिलाड़ियों ने लगातार सही प्रयास करते हुए शूट आउट को 4-3 से जीत लिया।

लगातार संघर्ष कर रही भारतीय टीम

भारत के लिए यह मुकाबला सकारात्मक संदेश भी लेकर आया क्योंकि टीम ने लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया ,हालांकि की जीत न मिल पाने के कारण भारतीय खेमे में मायूसी देखने को मिली , भारत ने पूरे मैच में अपनी बढ़त बनाए रखी लेकिन अंतिम समय में गोल खाने और पेनाल्टी शूटआउट में असफलता टीम की सबसे बड़ी कमजोरी  साबित हुई ।

Read more :

रणनीति और संयम की परीक्षा 

भारतीय कोचिंग स्टाफ के लिए यह मैच कई सीख छोड़ गया । भारतीय टीम ने मिडफील्ड में नियंत्रण , तेज काउंटर अटैक और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया लेकिन मैच को जीत के साथ खत्म करने की क्षमता की कमी साफ नजर आयी ।अंतरराष्ट्रीय हॉकी में आखिरी मिनट तक दवाब बनाए रखना जरूरी होता है और भारत इसी मोर्चे पर पिछड़ गया ।

आगे की चुनौती

भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी , जहां उसे अपनी गलतियों से सीख लेते हुए जीत की राह में लौटना होगा ।टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम का  संयोजन तलाशने की कोशिश कर रहा है ।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment