व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

अंतिम T20 में न्यूजीलैंड के हाथों से फिसली जीत सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 3-2 से कब्जा

अंतिम T20 में न्यूजीलैंड के हाथों से फिसली जीत सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 3-2 से कब्जा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 26, 2026 1:05 अपराह्न
Follow Us:

क्राइस्टचर्च।दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान खेले जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला गया,दोनों टीमों बीच खेले इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज में 3-2 से अपने नाम कर ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 4 विकटों के नुकसान पर 187 रनों का  स्कोर खड़ा किया। 

जवाबी पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी ।इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया।इस मैच में जीत के हीरो दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉन्नर एस्टरहुइजन थे जिन्होंने अपनी टीम के लिए 75 रनों का योगदान दिया। ,

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस 

मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता ,  न्यूजीलैंड के कप्तान जेम्स नीशम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के कप्तान का यह फैसला सही भी साबित होने लगा जब टीम ने मैच के चौथे ओवर में ही 21 रनों के योग पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दे दिया, सलामी बल्लेबाज टोनी डी ज़ोरजी अपने 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। 

लेकिन इस विकेट के गिरने के बाद न्यूजीलैंड की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अच्छी साझेदारियां करने लगे और निर्धारित बीस ओवरों में टीम ने 4 विकटों के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया।  दक्षिण अफ्रीका की ओर रूबीन हर्मन ने 39, मूल्डर ने 31 ,और कॉन्नर एस्टरहुइजन ने महज 33 गेंदों में 75 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 227 से ज्यादा रहा।   न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के जाल में फंसे कीवी बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बेहद खराब शुरुआत की , टीम का स्कोर जब महज 11 रन थे तभी सलामी बल्लेबाज कटने क्लार्क आउट हो गए उन्होंने मात्र 2 रन बनाए। शुरुआत में विकेट गिरने का दवाब न्यूजीलैंड पर दिखा और इसी दवाब के कारण टीम के विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे । दक्षिण अफ्रीका ने अपनी गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग से न्यूजीलैंड पर दवाब बनाए रखा ,दोनों छोरों से शानदार गेंदबाजी हुई और न्यूजीलैंड अपने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 154 ही बना पाई और अफ्रीका ने यह महत्वपूर्ण मुकाबला 33 रनों से जीत लिया। 

न्यूजीलैंड की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज बेवन जैकब्स ने 36 और सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिंसन क्लेवर ने 25 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में उनके गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रही। जहां एक ओर तेज गेंदबाज गेराल्ड कोईट्जी ने अपनी टीम के लिए 2 विकेट लिए वहीं मूल्डर और बार्टमैन ने  शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी नपी लाइन – लेंथ के दम पर  विरोधी टीम को उबरने का कोई मौका नहीं दिया। अफ्रीकी टीम की फील्डिंग भी इस मैच में बेहद प्रभावी रही। खिलाड़ियों ने मैदान पर चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए रन बचाए और कैच के मौके नहीं गंवाए।टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में फील्डिंग का महत्व काफी बढ़ जाता है, और दक्षिण अफ्रीका ने इस विभाग में भी बाज़ी मारी।

kmmnhh

सीरीज हुई समाप्त

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के साथ इस टी20 सीरीज का समापन हो गया और इस रोमांचक सीरीज को अफ्रीका ने 3-2 से जीत लिया , दोनों टीमें जमकर खेलीं और अंतिम मैच मैच में ही विजेता का फैसला हो सका।अफ्रीकी टीम का आत्मविश्वास इस जीत से जरूर बढ़ेगा, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में काम आएगा।वहीं न्यूज़ीलैंड को इस हार से सीख लेकर अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा, ताकि आगे बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment