व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग – राष्ट्रपति ट्रंप को निकाला गया सुरक्षित बाहर

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग - राष्ट्रपति ट्रंप को निकाला गया सुरक्षित बाहर
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 27, 2026 11:57 पूर्वाह्न
Follow Us:

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर के दौरान फायरिंग कर दी। मामला उस समय का है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ डिनर कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग कर दी। एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी इसलिए गोली से वो बच गया। जैसे ही फायरिंग हुई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित होटल के बाहर निकाला गया। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोली चलाने वाले व्यक्ति को मानसिक रूप से अस्थिर बताया। हालांकि हमले के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षा में तैनात जवानों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया।

हमलावर की पहचान एक शिक्षक के रूप में हुई

फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कोल टोमस एलेन के रूप में हुई है। वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। वह पेशे से एक शिक्षक है। उसकी उम्र 31 वर्ष बताई जा रही है। उसने हमला क्यों किया इसके लिए उससे पूछताछ जारी है। सवाल यह भी उठता है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी वो बंदूक लेकर डिनर पार्टी में कैसे पहुंचा और सुरक्षा जवानों के तैनाती के बावजूद फायरिंग कैसे कर दी। हमलावर के कुछ फोटो भी सामने आए है जिसमें सुरक्षा जवान उसे अर्धनग्न कर के जमीन पर लिटाए हुए है। हमलावर के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। अर्धनग्न करके उसके पास और भी हथियार न हो इसकी भी जांच की गई। 

read more :

फायरिंग के बाद अफरा–तफरी का माहौल

जैसे ही हमलावर ने डिनर पार्टी में हमला किया वैसे ही मेहमानों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी अपनी जान बचाकर यहां से वहां भागने लग गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी सुरक्षित होटल के बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा में चूंक कहीं न कहीं सुरक्षा जवानों की तैनाती पर सवाल खड़े कर रहा है। होटल से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस जाकर मीडिया को संबोधित किया जिसमें उन्होंने हमलावर को मानसिक रोगी बताया। इसके पहले भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी सभा के दौरान हमला हुआ था। उस समय बुलेट प्रूफ शेड के होने से डोनाल्ड ट्रंप बच गए थे। 

फायरिंग करने के उद्देश्य की जांच जारी

हमला करने वाला व्यक्ति कैलिफोर्निया का बताया जा रहा है। वह पेशे से एक शिक्षक भी है। सुरक्षा में तैनात जवान हमला किसलिए हुआ इसकी जांच करने में जुट गए है। सुरक्षा एजेंसियों के दावे के अनुसार हमला करने का कारण अमेरिका में बढ़ती हुई महंगाई और गरीबी हो सकती है क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में बहुत खर्चा किया है। अधिकतर खर्चा हथियारों की खरीद और संसाधनों के रखरखाव पर हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐसे कई फैसले है जिसको अमेरिका की जनता का समर्थन नहीं प्राप्त है। डोनाल्ड ट्रंप ने शरणार्थियों पर अमेरिका आने पर रोक लगा दी थी। ट्रंप के ईरान पर युद्ध के जिद्द से अमेरिका में कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है जिससे वहां की आम जनता परेशान है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment