व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Waaree Energies Share में उतार-चढ़ाव -सौर ऊर्जा सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर वैश्विक फैसलों और मजबूत आर्डर का असर

Waaree Energies Share में उतार-चढ़ाव -सौर ऊर्जा सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर वैश्विक फैसलों और मजबूत आर्डर का असर
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 25, 2026 8:59 अपराह्न
Follow Us:

मुंबई। भारत के तेजी से उभरते अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वारी एनर्जी लिमिटेड इन दिनों शेयर बाजार में निवेश को के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है, कंपनी के शेयर में हाल के दिनों मे तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसका कारण एक ओर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नीतियों हैं तो दूसरी ओर कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति है, बड़े ऑर्डर और विस्तार की  योजनाएं भी है।  सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण में देश की अग्रणी कंपनी माने जाने वाली वारी एनर्जी लिमिटेड का प्रदर्शन भारत की ग्रीन एनर्जी नीति वैश्विक मांग और सरकारी प्रोत्साहनों से सीधा जुड़ा हुआ है, हाल के घटनाक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया की कंपनी का शेयर अब घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक फैसलों से भी प्रभावित होने लगा है।

कंपनी का परिचय और बाजार की स्थिति

वर्ष 1990 में स्थापित हुआ वारी एनर्जी भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी माड्यूल निर्माता और निर्यातक कंपनियों में शामिल है, कंपनी की कुल स्थापित सौर मॉड्यूल निर्माण क्षमता 12 किलोवाट से अधिक है, और इसका घरेलू बाजार में लगभग 21% तथा भारत के सोलर मॉडल निर्यात में करीब 44 पर प्रतिशत हिस्सा बताया जाता है। कंपनी के भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उत्पादन और आपूर्ति नेटवर्क है, जिससे यह वैश्विक सौर ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

शेयर बाजार में हालिया प्रदर्शन 

फरवरी 2026 के दौरान वारी एनर्जी का शेयर निवेशकों के लिए काफी सक्रिय रहा। हाल के कारोबारी सत्रों में शेयर लगभग 2800 से ₹3100 के दायरे में कारोबार करता देखा गया, कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 90000 करोड रुपए के आसपास पहुंच चुका है जो इसे भारत की प्रमुख ग्रीन एनर्जी कंपनियों की श्रेणी में रखता है। आईपीओ के बाद शेयर ने निवेशकों को उल्लेखनीय रिटर्न दिया है, कंपनी का आईपीओ रुपए 1427 से 1503 के प्राइस बैंड पर आया था और लिस्टिंग के बाद शेयर में मजबूत बढ़त दर्ज की।

Read also:

अमेरिकी आयात शुल्क से शेयर में बड़ी गिरावट

हाल के दिनों  में शेयर में सबसे बड़ा झटका तब देखने को मिला जब अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर उपकरणों पर लगभग 126%  आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। इस फैसले के बाद भारतीय सौर  कंपनी के शेयरों में तेजी से गिरावट आई और वारी एनर्जी का शेयर एक ही दिन में लगभग 14 प्रतिशत तक गिर गया, शेयर मार्केट के जानकारों के अनुसार अमेरिका कंपनी के लिए महत्वपूर्ण निर्यात बाजार रहा है, ऐसे में यह शुल्क निर्यात लागत बढ़ा सकता है और भविष्य की आय पर दबाव डाल सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रभाव अल्पकालिक हो सकता है, क्योंकि भारत में घरेलू सौर ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है।

बड़ा ऑर्डर मिला, शेयर को मिला सहारा

नकारात्मक वैश्विक खबरों के बीच कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत साबित हुआ, कंपनी को एक घरेलू स्वतंत्र विद्युत उत्पादक से 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल सप्लाई का आर्डर प्राप्त हुआ है, इसके बाद शेयर में लगभग 2% की तेजी दर्ज की गई। यह आर्डर दर्शाता है कि भारत में सौर परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनी के ऑर्डर बुक मजबूत स्थिति में बनी हुई है।

रिकॉर्ड ऑर्डर और विस्तार योजनाएं

कंपनी के ऑर्डर बुक लगभग 60000 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है, जो आने वाले वर्षों के लिए राजस्व दृश्यता प्रदान करती है, इसके अलावा कंपनी ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में प्रवेश की योजना बना रही है ,आंध्र प्रदेश सरकार सहित कई राज्यों के साथ नई  गीगा फैक्ट्री स्थापित करने पर चर्चा चल रही है, इसमें लिथियम आयन बैटरी और ऊर्जा भंडारण सिस्टम बनाए जाएंगे। यह कदम कंपनी को केवल सोलर मॉड्यूल निर्माता से पूर्ण ऊर्जा समाधान प्रदाता बनने की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।

देशभर में कैब ड्राइवरों ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल,थम जायेंगे कैब ऊबर ओला के पहिये

आईपीओ के बाद निवेशकों की दिलचस्पी

अक्टूबर 2024 में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का शेयर निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ, लिस्टिंग के बाद शेयर ने मजबूत रिटर्न दिए और ग्रीन एनर्जी थीम का प्रमुख प्रतिनिधि बन गया। इसके साथ-साथ संस्थागत निवेशकों की भागीदारी की बड़ी है जिससे शेयर की तरलता और बाजार विश्वसनीयता मजबूत हुई है।

संभावनाएं

आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार वारी एनर्जी का भविष्य तीन प्रमुख कार्य को पर निर्भर करेगा:

1. पहले वैश्विक व्यापार नीति और निर्यात बाजार 

2.  घरेलू और सौर ऊर्जा मांग

 3. बैटरी एवं ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में विस्तार 

यदि कंपनी सफलतापूर्वक ऊर्जा भंडारण और ग्रीन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में प्रवेश करती है, तो यह दीर्घकालिक रूप से बहु-क्षेत्रीय ऊर्जा कंपनी बन सकती है ।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment