व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

सरकार ने घरेलू गैस नीति में बड़ा बदलाव- पाइप गैस वाले घरों को अब एलपीजी नहीं मिलेगा

सरकार ने घरेलू गैस नीति में बड़ा बदलाव- पाइप गैस वाले घरों को अब एलपीजी नहीं मिलेगा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 15, 2026 7:43 अपराह्न
Follow Us:

घरेलू गैस की आपूर्ति के नियमों में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें दोहरे कनेक्शन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुराने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन वाले घरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेंगे। वर्तमान घरेलू गैस संकट को देखते हुए, इस कदम का लक्ष्य गैस वितरण प्रणाली को अधिक उत्पादक बनाना है। सरकार ने “दोहरे कनेक्शन” रखने पर जुर्माना लगाने और रोक लगाने का निर्णय लिया है ताकि अधिक परिवारों को गैस मिल सके।

सरकार ने एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन वालों के लिए स्पष्ट नियम बनाए हैं। लोगों को जो पहले से ही एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन रखते हैं, उनका एलपीजी कनेक्शन तुरंत वापस करना होगा, यानी सरेंडर करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें एलपीजी सिलेंडर रिफिल नहीं मिलेगा। ऐसे उपभोक्ता को भी नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं मिलेगा। सरकारी तेल कंपनियां और उनके वितरक पीएनजी वाले घरों में एलपीजी सिलेंडर नहीं देंगे।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संशोधित गजट अधिसूचना के माध्यम से यह नियम लागू किया गया है। 

इसमें तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (वितरण और आपूर्ति का नियंत्रण) आदेश में बदलाव किया गया है। अब किसी भी घरेलू एलपीजी कनेक्शन वाले व्यक्ति को नया एलपीजी कनेक्शन नहीं मिलेगा। इसी तरह, एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता सिलेंडर रिफिल नहीं पाएंगे जब तक वे अपना एलपीजी कनेक्शन वापस नहीं करते। सरकार का दावा है कि यह उपाय गैस संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करेगा।

read also : सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, LPG संकट के बीच दिल्ली पुलिस का अलर्ट

एक घर-एक ईंधन नीति- सरकार की इच्छा है कि “एक घर-एक ईंधन” की नीति को मजबूत करें। 

PNGN मुख्य रूप से उन शहरों और महानगरों में उपलब्ध है जहां पाइपलाइन से गैस मिलता है। रसोई गैस के लिए सिलेंडर अभी भी ग्रामीण और छोटे शहरों में सर्वोत्तम विकल्प है। ऐसे में पीएनजी वाले घरों को सिलेंडर की सुविधा देने से घरेलू एलपीजी की मांग बढ़ गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। नए नियम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडरों की बेहतर उपलब्धता मिलेगी और गैस वितरण को अधिक संतुलित बनाया जाएगा।

उपभोक्ताओं को सलाह- सरकार ने कहा है कि यदि उनके घर में दोनों तरह के कनेक्शन हैं, तो अपने पुराने एलपीजी कनेक्शन को जल्द से जल्द छोड़ दें। ऐसा करने पर कोई दंड नहीं लगाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन भी कड़ी कार्रवाई का शिकार हो सकता है। लोगों को अपने नजदीकी एलपीजी वितरक या कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल से भी कनेक्ट करना होगा।

सरकार का यह बदलाव घरेलू गैस संकट के बीच चली आ रही गैस वितरण नीति में एक बड़ा बदलाव है। इसका उद्देश्य दोहरे कनेक्शनों की परंपरा को समाप्त करना है और घरेलू गैस आपूर्ति में पारदर्शिता और संतुलन लाना है।

read more :

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment