व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ICC T20 World Cup Super 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से भारत की राह कठिन

ICC T20 World Cup Super 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से भारत की राह कठिन
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 24, 2026 2:08 अपराह्न
Follow Us:

मुंबई । ICC T20 world cup 2026 के सुपर -8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे  को एकतरफा मुकाबले में 107 रनों से पराजित कर दिया ,इस विशाल जीत ने टूर्नामेंट के समीकरणों को बदल कर रख दिया है । इस एक मुकाबले ने न केवल अंकतालिका को उलट – पुलट कर दिया बल्कि मेजबान भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी गंभीर संकट में डाल दिया है , अब भारतीय टीम के लिए अंतिम चार में जगह आसान नहीं रहा और आगे के मुकाबले “करो या मरो” की स्थिति में पहुंच चुके हैं ।

वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन , ज़िम्बाब्वे फिसला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये सुपर – 8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्वकप इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोरों में से एक खड़ा किया , टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 6 विकटों के नुकसान पर 254 रन बना कर मैच में पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया ।

इस विशाल स्कोर के पीछे शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी रही जिन्होंने मात्र 34 गेंदों में 85 रन बनाए , इस पारी के दौरान हेटमायर ने सात चौके और सात छक्के भी लगाए । उनके द्वारा 19 गेंदों में लगाया गया अर्धशतक विश्वकप में वेस्टइंडीज की ओर से लगाया जाने वाला सबसे तेज अर्धशतक रहा ।रोवमैन पॉवेल (51) और शेरफॉन रदरफोर्ड (31) ने भी तेजी से रु जोड़कर स्कोर को विशाल बना दिया ।जवाब में जिम्बाब्वे की टीम अपनी पारी के दौरान हमेशा ही विशाल लक्ष्य के दवाब में दिखाई दी और पूरी टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों में ढेर हो गई । वेस्टइंडीज की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए गुडाकेश मोती ने 4 विकेट और अकील हुसैन ने 3 विकेट लिए।

Read more :

नेट रनरेट बना भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा 

इस जीत का सबसे बड़ा अंतर अंकतालिका और रनरेट पर पड़ा , वेस्टइंडीज ने न केवल दो अंक प्राप्त किए बल्कि अपने नेटवर्नरेट को भी काफी मजबूत कर लिया जिससे कि वो सुपर -8 में अपने ग्रुप में शीर्ष पर पंहुच गये ।

दूसरी ओर भारत पगले ही दक्षिण अफ्रीका से एक बड़ी हार झेल चुका है जिसके कारण उसका नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया , अब अंकतालिका ही नहीं भारत को नेट रनरेट पर भी ध्यान रखना होगा ।

क्रिकेट के विशेषज्ञों का मानना है कि टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट के इस खेल में बड़े रनरेट के अंतर को पाटना कठिन होता है और यही कारण है कि वेस्टइंडीज की यह बड़ी जीत भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है ।

भारत के सामने अब क्या हैं समीकरण ?

सुपर – 8 के चरण में प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलना है शीर्ष दो टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा , मौजूदा स्थिति में भारत के लिए रास्ता कठिन होता जबरह है , आंकड़ों के अनुसार यदि भारत को अंतिम चार में प्रवेश चाहिए तो उसे अपने बाकी दो मैच हर हाल में जीतने होंगे और यह जीत काफी बड़े अंतर से होनी चाहिए ।

bfg

दक्षिण अफ्रीका की भूमिका भी अहम 

ग्रुप के दूसरे टीमों के मुकाबलों के परिणाम भी भारत की किस्मत तय करेंगे , यदि दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हराता है तो भारतीय टीम के लिए समीकरण थोड़ा आसान हो जाएगा और यदि वेस्टइंडीज की जीत होती है तो भारत के लिए सेमीफाइनल के द्वार लगभग बंद हो जाएंगे, इसलिए भारतीय टीम के प्रशंसकों की नजर अब सिर्फ अपने मैचों पर नहीं बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी रहेगी।

भारत की पिछली हार ने बढ़ाई मुश्किलें

भारत को सुपर -8 के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से बड़ी शिकस्त मिली थी , जिससे कि टीम का रनरेट बुरी तरह से प्रभावित हुआ था , यही हार अब भारतीय अभियान पर भारी पड़ रहा है , अगर मुकाबला करीबी भी होता तो मौजूद स्थिति काफी अलग हो सकती थी।

टूर्नामेंट में दवाब और बढ़ा 

वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर बाकी टीमों को चेतावनी दे दी है कि वे खिताब के मजबूत दावेदारों में से एक हैं , टीम ने जिस अंदाज से 250 रन बनाए उसने टी20 क्रिकेट में उनकी पारंपरिक आक्रामक पहचान को फिर साबित किया है ।दूसरी ओर भारत पर अब मानसिक दवाब भी बढ़ गया है , लगातार समीकरणों की चर्चा ,नेट रन रेट की गणना और जीत के बड़े अंतर की जरूरत टीम की रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं ।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment