व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक आज – 23 दलों की होगी सहभागिता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक आज - 23 दलों की होगी सहभागिता
नवजोत कौर सिद्धू
On: जून 8, 2026 1:18 अपराह्न
Follow Us:

INDIA गठबंधन 8 जून 2026 को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। INDIA गठबंधन के इस महत्वपूर्ण बैठक में 23 घटक दलों के सम्मिलित होने की संभावना है। इस बैठक का विषय NDA गठबंधन का मजबूती से सामने करना हो सकता हैं। INDIA गठबंधन पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। INDIA गठबंधन के नेताओं में एकता भी इन दिनों मीडिया में काफी चर्चा का विषय रहा है। इन सभी विपक्षी नेताओं की एकता के लिए INDIA गठबंधन की यह बैठक महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार गिर गई थी। जहां ममता बनर्जी ने कहा था कि वह INDIA गठबंधन के साथ रहेगी और गठबंधन के लिए काम करेगी। ममता बनर्जी का साथ देने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी सामने आए थे। दक्षिण राज्यों से INDIA गठबंधन को साथ कम ही मिल पाया है। आज दिल्ली में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में 23 घटक दलों के नेताओं शामिल होंगे। INDIA गठबंधन के प्रमुख और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। 

इन नेताओं की होगी सहभागिता 

8 जून को को दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन के बैठक में कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे सहित कई बड़े विपक्षी नेता इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आयेंगे। राहुल गांधी INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी सभा में जाते रहते हैं। राहुल गांधी के ऊपर यह भी जिम्मेदारी होगी कि सारे विपक्षी नेताओं को एक साथ कैसे लाया जा सकता है। तमिलनाडु में DMK के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद दक्षिण में कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता मिलकर INDIA गठबंधन को और मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे। 

also read :

बैठक का उद्देश्य 

INDIA गठबंधन के इस महत्वपूर्ण बैठक का विषय केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना हो सकता है। 

लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और किसानों की समस्या इस बैठक का महत्वपूर्ण उद्देश्य हो सकता है। लोकसभा चुनावों में INDIA गठबंधन की भूमिका को स्पष्ट किया जा सकता है। अखिलेश यादव जहां समाजवादी पार्टी को उत्तरप्रदेश में मजबूत बनाने में जुट है तो वही अरविंद केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी को विभिन्न राज्यों में संतुलित करने की कोशिश में लगे हुए है। अगर INDIA गठबंधन के प्रमुख विपक्षी नेताओं में एकजुटता आ गई तो NDA गठबंधन को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। 

एकजुटता का संदेश 

इस बैठक से INDIA गठबंधन के नेताओं में एकजुटता का संदेश दिया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में जहां ममता बनर्जी का लगातार विरोध उन्हीं के पार्टी विधायक कर रहे है तो दूसरी ओर तमिलनाडु में DMK से गठबंधन तोड़ने पर कांग्रेस का विरोध DMK कर रही है। तमिलनाडु में जन्मी नई पार्टी TVK का INDIA गठबंधन में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में विजय काफी बड़ा फैक्टर रह सकते है। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राहुल गांधी उनके शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। तब से यह संभावना थी कि TVK INDIA गठबंधन में शामिल हो सकता है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment