व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

तमिलनाडु में रिश्वत मांगने वालो की जानकारी देने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

तमिलनाडु में रिश्वत मांगने वालो की जानकारी देने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 22, 2026 11:59 पूर्वाह्न
Follow Us:

तमिलनाडु में विजय सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना लॉन्च की है। इस प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति किसी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर उसकी जानकारी देता है तो उसे 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि विजय सरकार देगी। उस व्यक्ति को सबूत के साथ उस भ्रष्ट कर्मचारी की शिकायत करनी होगी। अगर सबूत पूरे तरीके से सही पाए गए तो उस भ्रष्ट कर्मचारी पर एक्शन लिया जाएगा और शिकायत करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। टीवीके पार्टी की अगुवाई वाली विजय सरकार ने प्रोत्साहन योजना लॉन्च कर उन कर्मचारियों में डर का माहौल उत्पन्न कर दिया है जिन्हें रिश्वत लेने की आदत हो गई थी। अब ऐसी योजना से भ्रष्ट कर्मचारीयो में भय उत्पन्न होगा और वह किसी भी आम नागरिक से सरकारी काम करवाने के लालच में रिश्वत नहीं ले सकेंगे। विजय सरकार ने एक टोल फ्री शिकायत नंबर भी लॉन्च किया जिस पर कोई भी व्यक्ति कभी भी भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत कर सकता है। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

विजय सरकार ने रिश्वत लेते कर्मचारियों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 425 1555 लॉन्च किया है। यह 24 घंटे चलने वाला टोल फ्री नंबर है। टोल फ्री नंबर लॉन्च होने से तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों में भय का माहौल है। जो कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करते है उनको तो दिक्कत नहीं होगी लेकिन जिन्हें रिश्वत लेने की आदत सी हो गई है उनको इस टोल फ्री नंबर से बहुत दिक्कत आने वाली है। जब विजय ने टीवीके पार्टी के पक्ष में चुनावी अभियान किया था तब पूरे जनता से उन्होंने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देंगे। ऐसा भी हुआ भी विजय सरकार बनते ही उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए टोल फ्री नंबर लॉन्च कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। तमिलनाडु में अब जनता को सरकारी काम पूरी पारदर्शिता से होने की उम्मीद है।

also read :

मुख्यमंत्री विजय खुद दे रहे मिसाल 

मुख्यमंत्री विजय जोशफ जब से मुख्यमंत्री बने है तब से वह अपने दफ्तर और अपने बैठकों में समय से पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री विजय अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के लिए मिसाल का काम कर रहे है। जहां कई अधिकारी अपने दफ्तरों में समय से नहीं पहुंचते और जनता के काम में लेट लतीफी करते है तो वही मुख्यमंत्री के पद पर हो कर भी विजय समय से दफ्तर जाते है और जनता के लिए विचार विमर्श करते है। विजय ने चुनाव के समय ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह राजनीति करने नहीं आए है बल्कि जनता की सेवा करने आए है। मुख्यमंत्री विजय जोशफ के इस रवैए से जनता भी खुश है। जनता को जैसा नेता चाहिए था विजय वैसे ही नेता है। विजय 24 घंटे जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहते है। उन्हें विधानसभा में भी बहुत ही शालीनता से काम करते हुए देखा जा चुका है। जहां कई नेता विपक्ष की बातों से चिढ़ जाते है तो वही विजय विपक्ष की बातों को बाकायदा एक कागज पर नोट करते पाए जाते है। 

3 महीने में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा

जब टीवीके चुनाव के समय के दौरान चुनावी वादे कर रही थी तब उन चुनावी वादों में भ्रष्टाचार भी शामिल था। विजय ने 3 महीने के अंदर तमिलनाडु में भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया था। अब जब विजय मुख्यमंत्री बन गए है तब वह भ्रष्टाचार पर बड़ी ही सख्ती से काम कर रहे है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत करने कर 1 लाख रुपए की इनामी राशि देने की योजना लाकर पूरे तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। टीवीके सरकार का दावा है कि वह 3 महीने के अंदर तमिलनाडु में भ्रष्टाचार पूरे तरीके से खत्म कर देंगे। अगर ऐसा होता है तो जनता के काम बड़े ही आसानी से हो सकेंगे। जनता अपने किसी भी काम को करवाने के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में भटकती है। उनके काम आसानी से हो पायेंगे तो वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। तमिलनाडु की जनता भ्रष्टाचार के इस मुहिम में टीवीके सरकार और विजय के साथ आ रही है। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment