तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) ने 108 सीट जीतकर अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। भले ही TVK ने 108 सीटो में जीत का स्वाद चखा हो लेकिन एक्टर विजय की पार्टी अभी भी सरकार बनाने से 10 सीट दूर है। तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 है। ऐसे में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
तमिलनाडु में हुए कुल 234 सीटो के चुनाव में TVK को 108 सीट, DMK को 59 सीट, ADMK को 47 सीट, INC को 4 सीट, PMK को 4 सीट, IUML को 2 सीट और CPI को 2 सीट मिली है। अगर विजय तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाना चाहते है तो उन्हें अन्य छोटे दलों से हाथ मिलाना पड़ेगा जिससे उनकी सरकार आसानी से बन सकती है।
किस समीकरण पर जा सकते है विजय
वैसे तो 108 सीट लाकर विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन 108 सीट लाकर भी विजय अभी बहुमत से 10 सीट दूर है। अगर विजय को तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाना चाहते है तो उन्हें कांग्रेस और अन्य छोटे दलों का साथ लेना पड़ सकता है। अभी TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) के पास 108 सीट है। उन्हें सरकार बनाने के लिए 10 सीट की जरूरत है।
TVK सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, PMK और IUML का साथ ले सकती है। अभी कांग्रेस ने तमिलनाडु में 4 सीट, PMK ने 4 सीट और IUML ने 2 सीट जीती है। इन तीनों दलों को मिलाकर 10 सीट होती है जो TVK को मिलाकर बहुमत के आंकड़े 118 के बराबर है। अगर विजय DMK के साथ हाथ मिलाते है तो हो सकता है कि उनका वजूद कम हो जाए और DMK को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा पद देना पड़े। ऐसा TVK बिल्कुल नहीं चाहेगी।
read more :
- क्या दक्षिण में बीजेपी कभी नहीं बना पाएगी सरकार
- कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री
- जनमत की जीत संकल्प की शपथ – बंगाल में भाजपा का उदय
विजय बन सकते है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
केवल 2 साल पहले 2024 में एक्टर विजय ने अपनी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) को लॉन्च किया था। साल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीट जीतकर इतिहास बना दिया। टीवीके के संस्थापक विजय को लोग तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे है। विजय ने अपने चुनावी अभियानों में जनता से बहुत सी योजनाओं को लेकर वादा किया था जिसे निभाने का वक्त आ गया है।
जानिए किन किन वादों को विजय को एक मुख्यमंत्री के रूप में पूरा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी–
- मासिक सहायता– एक्टर विजय ने तमिलनाडु में महिला मुखिया को प्रतिमाह ₹2500 देने का वादा किया था। विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने इसी कारण TVK को वोट दिया।
- मुफ्त गैस सिलेंडर– तमिलनाडु की जनता से एक्टर विजय ने साल में 6 बार मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था।
- विवाह सहायता– विजय ने बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और एक सिल्क साड़ी देने का वादा किया था। यह वादा गेम चेंजिंग जैसा था। इस वादे को सुनकर तमिलनाडु के निर्धन लोगों ने विजय को खूब वोट दिया और उनका समर्थन किया।
- स्वयं सहायता समूह– महिलाओं के समूह के लिए मुफ्त 5 लाख का ब्याज। इन पैसों में किसी भी प्रकार का ऋण चुकाना नहीं होगा।
- सुरक्षा– महिलाओं की सुरक्षा के लिए विजय ने तमिलनाडु में महिला विशेष अदालत की स्थापना का वादा किया।
- बेरोजगारी भत्ता– तमिलनाडु के बेराजगार युवाओं के लिए भी TVK ने योजना लाई। जिसके अनुसार स्नातक पास बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹4000 और डिप्लोमा धारकों को ₹2500 प्रतिमाह देय होगा।
- पुलिसो का वेतन– अभिनेता से राजनेता बने विजय ने पुलिस का मासिक वेतन ₹18000 से बढ़ाकर ₹25000 करने का वादा किया। जिससे पुलिस परिवार आकर्षित हुई और उनके परिवारों का एक बड़ा वोट बैंक TVK के पक्ष में गया।
- नियमितीकरण– कांट्रेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। इससे कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।
विजय के पिता ने दिया कांग्रेस को ऑफर
जैसे ही विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु में 108 सीट जीती वैसे ही एक्टर विजय अपने माता पिता से मिलने पहुंचे। इस बीच एक्टर विजय के पिता ने राहुल गांधी को एक विशेष ऑफर दिया और कहा कि अगर कांग्रेस TVK के साथ गठबंधन कर सरकार में आना चाहती है तो इनका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस वर्तमान में वह कमाल नहीं कर पा रही है जो कमाल वह 2014 के पहले किया करती थी।
कांग्रेस बड़ी ही स्वाभिमानी पार्टी रही और उसका आस्तित्व लगातर खतरे में दिखाई पड़ रहा है। राहुल गांधी ने फोन कर के विजय को तमिलनाडु में शानदार जीत की बढ़ाई दी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस तमिलनाडु में TVK का समर्थन कर सकती है। कांग्रेस की हालत वैसे ही ख़राब चल रही है। हालांकि कांग्रेस को केरल में जीत मिली है लेकिन अन्य राज्यों में उसका वोट प्रतिशत बहुत ही कम रहा है।







