आज के दौर में ज्यादातर महिलायें वर्किंग है, वह अपनें घर के साथ ऑफिस या व्यापार से भी जुड़ी हुई है, लेकिन उनके सामनें घर व बच्चों को भी संभालनें की एक महत्वपूर्ण जवाबदारी होती है, कई बार घर के अन्य सदस्य या पुरुष उनका हांथ तो बंटाते हैं लेकिन घरेलू कार्यों का एक बड़ा हिस्सा ज्यादातर महिलाओं के हिस्से में ही होता है।
और कई बार यही उनकी सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है, वर्किंग मॉम के सामनें कई बार इन समस्याओं के निदान के लिये कोई विकल्प नहीं होता और वह या तो अपनें कार्यों को सही तरह से नहीं संभाल पाती या फिर उनसे दूरियां बनानें लग जाती है, और यह भी देखा गया कि वह कई बार मानसिक रुप से परेशान हो जाती है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनें जीवन में शामिल कर आप अपनी परेशानियां कम कर सकते हैं भरोसा रखिये यह टिप्स आपके जीवन को न सिर्फ आसान बनायेंगे बल्कि आपका समय बचानें के साथ आपका स्ट्रेस भी कम कर सकते हैं। तो चलिये बताते हैं वह टिप्स ….
घर हो या ऑफिस अपनी वर्किंग को करें Organized…
ज्यादातर यह देखा गया है कि वर्किंग वूमेन अलग अलग कार्यों से तो जुड़ी होती है लेकिन उनके कार्य Unorganized (अव्यवस्थित) होते हैं, यह भी देखा गया कि कार्यों की प्राथमिकता भी नहीं होती हैं, जिससे सब अनियंत्रित हो जाता है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण है कि वर्किंग वूमेन को कार्यों की प्राथमिकता तय करनी चाहिये, और अपनी दिनचर्चा में कार्य प्राथमिकता के आधार पर सबकुछ प्लानिंग करना चाहिये।
इतना ही नहीं रात में सोनें से पहले भी आनें वाले दिन की तैयारियों को लेकर प्लान कर लेना चाहिये। यदि कभी ऐसा हो कि अचानक कोई कार्य आ जाये तो अपनें कार्यों को लेकर एक ऐसा Backup प्लान भी रखना चाहिये जिसे जरुरत पड़नें पर इस्तेमाल किया जा सके और टेंशन से बचा जा सके।
अपनाएं शार्टकट टिप्स, मिलेगी मदद
वर्किंग वूमेन के लिये हर दिन और हर काम चैलेंजिग होता है, समय का आभाव और सीमित समय में कार्य कई बार स्ट्रेस पैदा करते हैं ऐसे में कई शार्टकट टिप्स है जो आपकी परेशानियां कम कर सकते हैं। जैसे यदि दूसरे दिन की तैयारी के लिये आप सब्जी रात में काटकर रख सकती है, सुबह नास्ते से लेकर खानें की प्लानिंग और उससे जुडी तैयारियां यदि आप किचन में पहले से कर लें तो आपकी परेशानी काफी कम हो सकती है। इतना ही नहीं लंच बॉक्स से लेकर पहननें वाले कपडों तक का पहले से किया गया तमाम इंतजाम भी आपके समय को काफी बचा सकता है।
बनें मल्टीस्टाकिंग, होगा फायदा
मल्टीस्टाकिंग वर्क भी आपके लिये बेहद जरुरी है, हां यह जरुर है कि हर मौके पर आप ऐसा नहीं कर सकती है, लेकिन आपनें यदि ऐसा किया तो आपका समय और एनर्जी दोनों कि बचेगी। जैसे यदि आप ऑफिस या स्कूल में कार्य करती हैं और आप छोटे बच्चे की मां है जो आपके साथ हैं तो आप अपनें उस समय में खाना खिलाने के साथ अन्य कार्य भी कर सकती है, हलांकि यह आपके कार्य की प्राथमिकता पर भी डिपेंड करती है।
यदि न हो रहा हो मैनेज तो न कहने की भी आदत डाले
कई बार ऐसा भी देखा गया कि वर्किंग वूमेन संकोच में या सामाजिक बंधनों में ऐसे कई कार्य होते हैं जिसे करनें की जवाबदेही तो ले लेती है लेकिन इन कार्यों के लिये उनके लिये बिल्कुल भी वक्त नहीं होता, इतना ही नहीं कई बार घर या ऑफिस में भी आपके कार्यों के अलावा अलावा आपको अलग से कार्य सौंप दिये जाते हैं, ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और या तो वह कार्य हो नहीं पाते या पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है।
ऐसे में न कहनें की आदत भी आपको बड़ी परेशानियों से बचा सकती है। वर्किंग वूमेन को ऐसे मौंकों पर समझाकर उन कार्यों के लिये मना करना ही उचित होगा, जिससे वह बड़ी परेशानियों से बच सकती है।
बच्चों को बनायें आत्मनिर्भर, रूटीन करें सेट
वर्किंग वूमेन्स के साथ सबसे बड़ी समस्या बच्चों से जुडे टाइम मैनेजमैंट को लेकर देखी गई है। ऐसे में उन्हें चाहिये कि वह बच्चों के साथ क्वालिटी टाईम स्पेन्ड करें। जैसे किचन से लेकर अन्य कार्यों में उनकी मदद लें और उन्हें घर छोटे छोटे कार्यों में भागीदारी बनानें के साथ बच्चों को उनके खुद के कार्य जैसे बैग सेट करना, लंच बॉक्स के साथ पानी की बॉटल भरना, अपनें स्कूल ड्रेस तैयार करना और जूते पहनना आदि को सिखायें। होमवर्क से लेकर अन्य कार्यों के प्रति उन्हें प्रेरित करनें से बच्चे न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेगे बल्कि आपको अच्छा सहयोग भी मिलेगा।
Read also:Indian Women’s Cricket: हरमनप्रीत की अगुआई में भारत की जीत, दीप्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
फोन या लापटॉप से कुछ समय रहे दूर
अमूमन यह देखा गया है कि ज्यादातर काम फोन या लैपटॉप पर होते हैं ऐसे में घर पर यदि आप कार्य कर रहे होते हैं तो बच्चे या घर के अन्य सदस्य का काम आ सामने आ जाता है वह परेशानी खड़ा करता है। ऐसे में आपको चाहिये कि आप अपनें दिन का एक समय ऐसा रखें कि जब आप अपनें फोन या लैपटॉप से दूर हो, वह समय आधे या एक घंटे का भी हो सकता है लेकिन यह ऐसा वक्त होगा जब आप बच्चों को या घर के किसी अन्य सदस्य को पूरा समय दे सकेंगी और सभी को यह पता भी होगा कि यह आपका खाली समय है तो वह आपसे इस टाईम के लिये कनेक्ट रहेगा।
ऐसे समय पर कोशिश करें कि आप कहानी सुनें या बच्चों के साथ खेले या समय बितायें यदि आपके घर में बुजुर्ग हैं तो आप उनके साथ भी समय बिता सकती हैं इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा और आपकी जवाबदेही भी पूरी होगी।
टेक्नालॉजी का करें इस्तेमाल, स्मार्ट वर्क पर दें ध्यान
वर्किंग वुमेन्स को टेक्नोलॉजी का भी पूरा इस्तमाल करना चाहिये, यह न सिर्फ आपके समय बचायेगा ब्लिक स्मार्ट वर्किंंग आपके जीवन को सरल बना सकते हैं। जैसे क्लाउड्स नोट्स, शॉपिंग एप्स, रिमाइंडर, अलार्म, कैलेंडर टूल्स, शार्टकट कीज, स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिये एप्स, मेडिकल अपॉइंटमेंट, डॉक्टर्स लिस्ट आदि का इस्तेमाल आपको न सिर्फ स्मार्ट बनायेंगा बल्कि आपकी परेशानियों को भी कम करेगा।
ऐसे में यदि वर्किंग वुमेन्स या वर्किंग मॉम इन टिप्सों को अपनाती हैं तो यह सुझाव आपके जीवन को बेहद आसान बना सकते हैं और आपकी परेशानियों को कम कर सकते हैं।







