व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

IPL की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द BCCI ने लिया अहम फैसला

IPL की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द BCCI ने लिया अहम फैसला
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 27, 2026 1:33 अपराह्न
Follow Us:

इंडियन प्रीमियम लीग के 19 वे संस्करण का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। Bcci ने भी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन BCCI ने आज एक अहम फैसला दर्शकों के उत्साह के बीच साझा किया है जो कि फैंस को शायद न पसंद आए। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL खिताब जीतने के बाद स्टेडियम के बाहर भगदड़ के दौरान 11 दर्शकों की जान चली गई है और कई दर्शक घायल हुए थे। उन दर्शकों की याद में BCCI ने अहम फैसला लेते हुए ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। 

IPL का ओपनिंग सेरेमनी हमेशा से ही शानदार होता आया है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई नामी जानी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते है जिसको देख दर्शकों में उत्साह साफ दिखने को मिलता है। चाहे स्टेडियम में बैठे दर्शकों की बात हो चाहे TV में मैच का आनंद ले रहे दर्शक सभी में मस्ती और आनंद देखने को मिलता है। इस बीच BCCI के फैसले से फैंस थोड़े आहत तो जरूर हुए होंगे लेकिन कई क्रिकेट प्रेमी इस फ़ैसले को सही और साहस भरा बता रहे हैं। Grand opening program न होने से कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा बल्कि bcci ने 31 मई को फाइनल के दौरान ओपनिंग का और क्लोजिंग का कार्यक्रम एक साथ करने का फैसला लिया है।

क्यों रद्द हुआ है ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम

पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL का अपना पहला खिताब अपने नाम किया था रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड चिन्नावामी स्टेडियम में हज़ारों फैंस के बीच जश्न बनाया था। भीड़ इतनी थी कि बैठने को सीट खाली पड़ रही थी। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई जिससे 11 फैंस की जान चली गई और कई फैंस घायल हो गए। बाद में कर्नाटक सरकार और RCB मैनेजमेंट ने मृतकों और उनके परिजनों को सहायता राशि दी। इस पूरे घटना क्रम की खूब राजनीति हुई। यहां तक कई लोगों ने विराट कोहली की खूब आलोचना की और उनको गिरफ्तार करने की भी मांग की। बाद में RCB मैनेजमेंट और कर्नाटक सरकार ने उस आरोप को साफ इनकार कर दिया था।

11 सीट हमेशा के लिए रहेगी खाली

पिछले साल हुए भगदड़ में 11 फैंस को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उसी घटना को याद करते हुए और उन मृत दर्शकों की याद में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीट मैच के दौरान हमेशा खाली रहने का फैसला कर्नाटक क्रिकेट एसोसियेशन और RCB मैनेजमेंट ने किया है। इस फैसले से मृत दर्शकों के परिवार जनों को कहीं न कही उनको आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

IPL का शेड्यूल

इस बार का ipl काफी व्यस्त रहने वाला है। इस बार 84 मैच 10 टीम के बीच खेले जाएंगे। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइज हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी केवल 10 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है क्योंकि बहुत से राज्य में चुनाव होने वाले है उस स्थिति को देखते हुए अभी आगे का शेड्यूल जारी नहीं किया है। उम्मीद है जल्द ही आगे का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। इस बीच ipl से पाकिस्तान की क्रिकेट लीग PSL भी भिड़ने वाली है। दिनों लीग आपस में एक साथ टकराने वाली है। IPL का पलड़ा यहां पर साफ भारी दिखता नजर आ रहा है। IPL की ब्रांड वैल्यू psl से काफी ज्यादा है और पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी PSL से ज्यादा IPL को पसंद करते है और देखते है। IPL से ब्रॉडकास्टर को भी बहुत फायदा मिलता है इसलिए IPL आज इतनी बड़ी लीग बन गई है।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment