कोच्चि। इंडियन सुपर लीग (ISL 2025-26) में kerala blasters vs mumbai city में मुंबई की टीम ने अपनी जबरदस्त लय बनाए रखते हुए केरल ब्लास्टर्स को उसके घरेला मैदान में 1-0 से पराजित करते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की , कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच का निर्णय एक मात्र गोल से हुआ जिसे भारतीय विंगर ललियांजुआला छांगटे ने किया। इस जीत के साथ मुंबई ने लगातार दूसरी जीत के साथ सीजन की शुरुआत करते हुए अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है , जबकि इस लीग में यह केरल ब्लास्टर्स की लगातार दूसरी हार है ।
1st हाफ : आक्रामक शुरुआत लेकिन कोई गोल नहीं
अपने घरेलू मैदान और दर्शकों के बीच खेल रही केरल ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) की टीम खेल प्रारंभ होने के साथ ही आक्रामक रही , शुरुआती चरण में गेंद पर अधिकतर नियंत्रण इसी टीम का रहा , मिडफील्डरों ने शानदार खेल दिखाया और फॉरवर्ड लाइन के साथ मिलकर कर कई आक्रामक मूव बनाए, लेकिन फिनिशिंग की कमी दिखाई दी, इस दौरान मुंबई के रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने भी अपना धैर्य बनाए रखा और हमलों को नाकाम किया ।
मुंबई (Mumbai City) की टीम ने बीच – बीच में में जवाबी हमले भी किये , ब्रेंडन फर्नांडिस और परेरा डियाज ने मौके भी बनाए लेकिन पहला हॉफ गोल रहित समाप्त हुआ ,दोनों टीमों ने संयमित और सतर्क फुटबॉल खेली जिससे कि मुकाबला संतुलित बना रहा
Latest published: आईएसएल 2026 मुंबई की दमदार शुरुआत चेन्नई को हराकर अंक तालिका में मजबूत दावा
दूसरे हॉफ की शुरुआत और मैच का निर्णायक पल
दूसरा हॉफ शुरू होते ही दोनों टीमों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया , केरल ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) जहां रक्षात्मक मुद्रा में आ गई वहीं मुंबई ने दूसरे हॉफ की शुरुआत ही आक्रामक तरीके से की जिसका लाभ भी मुंबई को मिला , खेल के 47 वें मिनट में मुंबई की टीम ने एक आक्रामक मूव बनाया गेंद ललियांजुआला छांगटे तक पहुंची जिन्होंने कोई गलती किए बगैर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया ।
यह गोल मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ । छांगटे का इस सीजन का यह पहला गोल रहा और इसी गोल ने मुंबई (Mumbai City) के झोले में तीन अंक डाल दिए । गोल करने के बाद मुंबई की टीम ने अपनी रणनीति बदली और रक्षात्मक खेल प्रारंभ किया, लेकिन इस दौरान अधिकतर समय गेंद पर इसी टीम का नियंत्रण रहा ।

केरल की कोशिश लेकिन प्रयास नाकाम
एक गोल से पिछड़ने के बाद केरल की टीम ने मैच में वापसी के लिए कई कोशिशें की , मिडफील्ड से तेज पासिंग और दोनों छोरों से लंबे क्रासों के जरिए उन्होंने मुंबई पर दवाब बनाने का प्रयास भी किया , इस दौरान नियंत्रित संतुलन और आक्रामक खेल की वजह से केरल ने हमले भी किये किंतु खराब फिनिशिंग और मुंबई की टीम के गोलकीपर ने कुछ शानदार बचाव करते हुए केरल के मंसूबों पर पानी फेर दिया , मैच के बाद स्थानीय दर्शक केरल की हार के बाद मायूस दिखे ।
जीत का फॉर्मूला : कम मौके ज्यादा असर
मुंबई की टीम (Mumbai City) ने इस मैच में व्यावहारिक खेल का प्रदर्शन किया , टीम ने भले ही मौके कम बनाए हों लेकिन उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया । कोच की रणनीति साफ दिखाई दी – विरोधी को खेलने दो और अचानक हमले करो , छांगटे का गोल इसी रणनीति का हिस्सा था। रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया और केरल के कई हमलों को नाकाम किया ।
अंकतालिका पर असर
इस जीत के बाद मुंबई ने अपने दोनों मैच जीत कर छह अंकों के साथ शीर्ष टीमों की दौड़ मेंखुड़ की स्थापित किया है। दूसरी ओर केरल ब्लास्टर्स लगातार दूसरी हार के साथ दवाब में आ गई है और आने वाले मैचों में उसे जीत की आवश्यकता है ।
Read more :
- आईएसएल 2025-26 का पूरा कार्यक्रम घोषित 14 फरवरी से शुरू होगा नया सीज़न
- आईएसएल 2025-26 ईस्ट बंगाल ने स्पेनिश फॉरवर्ड यूसुफ एज्जेजारी से किया
- 14 फरवरी से फिर गूंजेगा फुटबॉल का मैदान ISL 2025-26 को मिली हरी झंडी
छांगटे बने जीत के हीरो
भारतीय टीम के विंगर ललियांजुआला छांगटे एक बार फिर मुंबई के लिए मैच विनर साबित हुए । उनकी गति,फिनिशिंग और पोजिशनिंग ने दिखा दिया कि वे बड़े मैचों के प्रभावी खिलाड़ी हैं । दूसरे हॉफ में उनके द्वारा किया गया गोल न केवल तकनीकी रूप से शानदार था बल्कि मानसिक रूप से मैच की मुंबई की ओर जोड़ने वाला साबित हुआ ।
केरला ब्लास्टर्स के लिए चिंता के संकेत
केरला ब्लास्टर्स के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई । टीम ने नियंत्रित खेल तो खेल लेकिन फिनिशिंग की स्पष्ट कमी दिखाई दी ।लगातार दो हार के बाद टीम प्रबंधन को अपनी रणनीति में बदलाव करने होंगे , घर में मिली इस हार ने केरल के मनोबल को और तोड़ दिया ।







