व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26 Mohun bagan vs Chennaiyin – मोहनबागान की धमाकेदार जीत चेन्नईयिन एफ सी को 2-0 हराकर अंकतालिका में लगाई छलांग

मोहनबागान की धमाकेदार जीत चेन्नईयिन एफ सी को 2-0 हराकर अंकतालिका में लगाई छलांग
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 24, 2026 1:04 अपराह्न
Follow Us:

कोलकाता । इंडियन सुपर लीग (ISL) 2025-26 के मुकाबले में मोहनबागान सुपर जायंट्स ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया । विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गये इस मैच में मेजबान टीम ने पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा कायम रखा और दोनों हाफों में एक – एक गोल करके तीन अंक बटोर लिए ।  इस जीत के साथ ही मोहनबगान ने लीग टेबल में छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है , वहीं चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब ने एक बार फिर अपने समर्थकों को निराश किया , यह टीम अंकतालिका में निचले पायदानों में संघर्ष कर रही है ।

मैच के शुरुआत से ही मोहनबागान ने बनाया दवाब

मैच के शुरुआत से ही मोहनबागान (mohun bagan) ने आक्रामक रुख कायम करते हुए विपक्षी टीम पर दवाब बनाने की नीति पर चली ,घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखा और लगातार चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब पर आक्रमण जारी रखा ।  टीम के कोच सर्जियो लोबेरा की रणनीति साफ दिख रही थी – मैदान के दोनों छोरों से लगातार आक्रमण और मिडफील्ड से शानदार पासिंग। मोहनबागान के इस शानदार खेल ने शुरुआत से ही चेन्नईयिन (Chennaiyin) फुटबॉल क्लब को रक्षात्मक खेल खेलने पर मजबूर रखा। मैच के शुरुआती क्षणों  तक किसी तरह चेन्नई की टीम ने अपने आप को मुकाबले में बनाए रखा किंतु तीसवें मिनट में इस टीम को एक जोरदार झटका लगा जब गोलकीपर मोहम्मद नवाज चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गये । इसके बाद टीम की रक्षात्मक संरचना और भी कमजोर हो गई ।

Latest published : आईएसएल 2026 मुंबई की दमदार शुरुआत चेन्नई को हराकर अंक तालिका में मजबूत दावा

इंजरी टाइम में मैक्लारेन का प्रहार

पहला हॉफ समाप्ति पर था कि इसी दौरान मोहनबागान (mohun bagan) को गोल करने का अवसर मिला , इंजरी टाइम में टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा ने एक शानदार थ्रू पास दिया जिसे ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जैमी मैक्लारेन अपने नियंत्रण में कर टीम के लिए बेहतरीन गोल कर दिया ।खेल का पहला हॉफ मोहनबागान की 1-0 की बढ़त पर समाप्त हुआ।

दूसरे हॉफ में चेन्नईयिन की वापसी नाकाम

दूसरे हॉफ की शुरुआत में चेन्नईयिन (Chennaiyin) एफसी के कोच क्लीफोर्ड मिरांडा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम में कुछ परिवर्तन कर मैच में वापसी की कोशिश की, टीम ने कुछ अच्छे मूव भी बनाए किंतु मोहनबागान की अनुभवी रक्षापंक्ति ने चेन्नई के सभी मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी, बाद में मोहनबागान ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए धीरे – धीरे मैच की गति को अपने अनुसार कर लिया ।

पेट्राटोस ने लगाई जीत पर मुहर

खेल के 65 वें मिनट में मोहनबागान (mohun bagan) ने दूसरा गोल कर मैच को अपने कब्जे में ले लिया , सितारा खिलाड़ी दमित्री पेट्राटोस ने शानदार फिनिशिंग करते हुए गेंद को जाल के अंदर डालकर अपनी टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी । इस गोल के बाद चेन्नई की टीम की वापसी की उम्मीदें भी खत्म हो गईं , मेजबान टीम ने खेल के अंतिम चरणों में गेंद को अपने नियंत्रण में रखते हुए मैच को समाप्त किया ।

mnb

लगातार दूसरी जीत , शानदार शुरुआत

आइएसएल 2025-26 में यह लगातार मोहनबागान की दूसरी जीत है ,टीम ने अपन अभियान की शुरुआत भी जीत से की थी और छह अंकों के साथ शीर्ष टीमों की दौड़ में शामिल है ।इस प्रदर्शन से साफ है कि पिछली चैंपियन मोहनबागान सुपर जायंट्स इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है । टीम का आक्रमण , मिडफील्ड और डिफेंस मजबूत और संतुलित दिखाई दे रहा है।

चेन्नईयिन एफसी की चिंताएं बढ़ीं 

चेन्नई के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई , टीम ने कुछ अवसरों में अच्छा फुटबॉल खेला किंतु अच्छी फिनिशिंग का आभाव और डिफेंस में हुई गलतियों ने उसे मैच से बाहर कर दिया , लगातार दवाब में खेलने के कारण टीम गेंद पर नियंत्रण नहीं बनाए रख सकी , चोट और खिलाड़ियों की बीच आपस में तालमेल की कमी भी इस टीम को भरी पड़ी, यदि चेन्नईयिन को प्लेऑफ में पहुंचना है तो आने वाले मैचों में उसे अटैक और डिफेंस दोनों को मजबूत करना होगा ।

Read more :

दर्शकों का जबरदस्त समर्थन बनी ताकत

युवा भारती क्रीड़ांगन में भारी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने पूरे मैच के दौरान मोहनबागान (mohun bagan) की टीम का उत्साह बढ़ाया ।घरेलू माहौल का फायदा स्पष्ट रूप से टीम को मिलता हुआ दिखा और टीम ने भी आक्रामक खेल दिखा कर अपने दर्शकों को निराश नहीं किया ।कोलकाता का फुटबॉल प्रेम एक बार फिर देखने को मिला जहां प्रत्येक गोल के बाद उत्सव का माहौल रहा।

जीत की लय बरकरार की चुनौती

मोहनबागान सुपर जायंट्स का अगला लक्ष्य अपने विजय अभियान को जारी रखना होगा वहीं चेन्नई की टीम को यदि लीग में वापसी करनी है तो उसे आगे के मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । सीजन अभी लंबा है लेकिन जिस तरह से मोहन बागान से इस सत्र की शुरुआत की है यह टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है ।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment