व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

LALIGA 2025-26 – खिताबी दौड़ को झटका गेटाफे का उलटफेर – रियल मैड्रिड को घर पर 1-0 से हराया

LALIGA 2025-26 - खिताबी दौड़ को झटका गेटाफे का उलटफेर - रियल मैड्रिड को घर पर 1-0 से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 3, 2026 4:28 अपराह्न
Follow Us:

मैड्रिड। Spanish Football की शीर्ष प्रतियोगिता LaLiga 2026- 26 सत्र में एक ऐसा परिणाम सामने आया, जिसने खिताबी दौड़ रोमांचक बना दिया है।अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबऊ में खेल रही रियल मैड्रिड को  गेटाफे फुटबॉल क्लब के हाथों 1-0 की अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी।

मैच का एकमात्र निर्णायक गोल उरुग्वे के स्ट्राइकर मार्टिन सैंट्रियानो ने 39वें मिनट में दागा। यह गोल न सिर्फ इस मुकाबले का फैसला बना, बल्कि खिताब की दौड़ में रियल मैड्रिड की राह कठिन कर गया ।

शुरुआत में रियल की, लेकिन असर गेटाफे का

घरेलू दर्शकों को जबरदस्त समर्थन के बीच रियल मैड्रिड ने मैच की शुरुआत आक्रामक  अंदाज में की। शुरुआती 20 मिनट में गेंद पर उसका नियंत्रण स्पष्ट था। मिडफील्ड से तेज पासिंग और विंग से हमले बनते रहे। ब्राजीलियाई विंगर विनिशियस जूनियर ने बाईं ओर से कई बार रफ्तार दिखाई, जबकि तुर्की के युवा मिडफील्डर अरदा गुलेर में रचनात्मक पासों से मौके बनाने की कोशिश की। लेकिन फुटबॉल सिर्फ नियंत्रण के खेल नहीं बल्कि मौके बनाने का भी खेल है और यही चूक की वजह से रियल मैड्रिड पीछे रह गया।अंतिम तीसरे हिस्से में स्थिरता की कमी साहब झलक रही थी ।

39वाँ मिनट बना मैच का निर्णायक क्षण

पहले हॉफ के 39वें मिनट में गेटाफे ने एक तेज काउंटर अटैक से मैच का रूप बदल दिया। रियल की मिडफील्ड में हुई एक चूक के बाद गेंद तेजी से दाहिने फ्लैंक पर पहुंची। क्रॉस को रियल मैड्रिड के डिफेंस ने पूरी तरह क्लियर नहीं कर पाया और बॉक्स के बाहर गिरी गेंद पर सेंट्रियानो ने बिना चूक किए गेम को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।

Latest published : ISL 2025-26 Mohun bagan vs Chennaiyin – मोहनबागान की धमाकेदार जीत

सोरिया बने दीवार 

गोल खाने के बाद रियल ने बराबरी की कोशिश तेज कर दी।  हाफ टाइम से पहले और दूसरे हाथ की शुरुआत में भी उन्होंने कई हमले लिए, लेकिन गेटाफे के गोलकीपर डेविड सोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर चुनौती का जवाब दिया। एक मौके पर उन्होंने नजदीकी दूरी से आए शॉट को रिफ्लेक्स सेव से रोका,जिसने गेटाफे की बढ़त को बरकरार रखा। सोरिया का यह प्रदर्शन मैच का हम मोड़ साबित हुआ। यदि वह एक भी गलती करते तो कहानी पूरी तरह से अलग हो सकती थी।

दूसरे हाफ का संघर्ष 

दूसरे हाथ में रियल ने आक्रमण और तेज कर दिया। कोच अल्वारो ने अपनी टीम संयोजन में बदलाव करते हुए अधिक आक्रामक खिलाड़ियों को मैदान में उतारा।रियल मैड्रिड ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन गेटाफे की सघन रक्षापंक्ति ने संयम नहीं खोया। हर क्रॉस को रोकने की पूरी कोशिश की गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया, रियल के खिलाड़ियों में अधीरता दिखने लगी। पासिंग में जल्दबाजी और शॉट चयन में उतावलापन साफ झलक रहा था ।

mmnkkjhl

लाल कार्ड और आखिरी मिनट का रोमांच

मैच के अंतिम चरण में तनाव चरम पर पहुंच गया। एक तीखी भिड़ंत के बाद रियल के युवा खिलाड़ी फ्रैंको को सीधे लाल का दिखाया गया।  कुछ ही मिनटों के बाद गेटाफे के एड्रियन  लिसो भी बाहर भेजे गए। दोनों टीमों के 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेल खत्म हुआ। अंतिम मिनटों में रियल में लंबी गेंदों और कॉर्नर के सहारे बराबरी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली । सीटी बजते ही गेटाफे के खिलाड़ी जश्न में डूब गए, जबकि रियल मैड्रिड के खिलाड़ी मायूस नजर आए ।

अंक तालिका पर असर 

इस हार का सीधा असर अंक तालिका पर पड़ा। रियल मैड्रिड अब शीर्ष स्थान से चार अंक पीछे हो चुका है,जबकि मौजूदा तालिका में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब बढ़त बनाए हुए हैं। सीजन अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है और ऐसे में हर अंक की अहमियत बढ़ जाती है। रियल के लिए यह हार सिर्फ एक मैच के नुकसान नहीं बल्कि मानसिक झटका भी है ।

चोटों का असर 

रियल मैड्रिड इस समय कुछ अहम  खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से भी जूझ रहा है। फ्रांसीसी स्टार क्याॅलन और इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड वालिंघम चोट के कारण नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहे हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी में आक्रमण की धार पहले जैसी नहीं दिख रही है। युवा खिलाड़ियों को अवसर तो मिल रहे हैं, लेकिन बड़े मैचों में अनुभव की कमी कभी-कभी भारी पड़ जाती है ।

read more :

कोच की प्रतिक्रिया 

मैच के बाद कोच अरबेलोआ ने हार की जिम्मेदारी खुद ली। उन्होंने कहा कि टीम ने मौके बनाए ,लेकिन उन्हें गोल में बदलने में विफल रही। उन्होंने माना कि गेटाफे ने अनुशासित खेल दिखाया और अपने एकमात्र बड़े मौके को भुनाया। साथ उन्होंने भरोसा जताया है की टीम जल्द वापसी करेगी ।

आगे भी चुनौतियां 

अब रियल मैड्रिड के सामने चुनौती है कि वह झटके से उबर कर अगले मुकाबले में निरंतरता दिखाए। खिताब की दौड़ अभी खुली हुई है, लेकिन फिसलने की गुंजाइश कम होती जा रही है। ला लिगा का यह सत्र अब और भी रोमांचक हो चुका है, और आने वाले हफ्तों में हर मुकाबला फाइनल जैसा महत्व रखेगा।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment