डेलीबार्ता,नई दिल्ली। फरवरी महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई और नियमों में बदलाव की सौगात लेकर आ रही है। 1 फरवरी 2026 से ऐसे कई बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और मासिक बजट पर पड़ेगा। रसोई गैस सिलेंडर, CNG–PNG, एविएशन फ्यूल, FASTag, सिगरेट–तंबाकू उत्पाद और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव की संभावना है। इसी दिन केंद्रीय बजट 2026 भी पेश किया जाएगा, जिससे आम जनता को नई उम्मीदों के साथ कुछ अतिरिक्त बोझ का भी सामना करना पड़ सकता है।
1 फरवरी क्यों खास है यह तारीख?
बजट के साथ-साथ कई मासिक रिव्यू भी होते हैं हर साल 1 फरवरी को केंद्र सरकार देश का आम बजट पेश करती है। इसके साथ ही तेल कंपनियां, बैंक और कई सरकारी एजेंसियां अपनी नीतियों और कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी वजह से इस तारीख से आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले फैसले लागू होते हैं। फरवरी 2026 भी इससे अलग नहीं है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों पर नजर
1 फरवरी को तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की नई कीमतें तय करेंगी। हर महीने की पहली तारीख को यह प्रक्रिया होती है।
- घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो)
- कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो)
पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 14.50 रुपये घटाई गई थी। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
अगर फरवरी में LPG की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर।
CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतें,सफर और रसोई दोनों हो सकते हैं महंगे
1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव की संभावना है। बजट के दिन अक्सर इन ईंधनों की कीमतों को लेकर घोषणाएं की जाती हैं।
CNG और PNG
CNG महंगी होने पर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का किराया बढ़ सकता है। PNG महंगी होने से शहरी घरों का गैस बिल बढ़ेगा। वहीं एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ता है।
कीमत बढ़ी तो फ्लाइट टिकट महंगे कीमत घटी तो यात्रियों को राहत जिसका सीधा असर पर्यटन और व्यापारिक यात्राओं पर भी देखने को मिल सकता है।
FASTag के नियमों में बड़ा बदलाव, KYC वेरिफिकेशन से मिलेगी राहत
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag को लेकर एक अहम बदलाव की घोषणा की है।
1 फरवरी 2026 से FASTag यूजर्स को अलग से KYC वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। अब FASTag जारी करने वाले बैंक ही वाहन और ग्राहक की पूरी जांच करेंगे, यूजर्स को बार-बार KYC अपडेट करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। टोल प्लाजा पर FASTag ब्लॉक होने की समस्या कम होती है,यह बदलाव FASTag सिस्टम को ज्यादा सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू होंगे महंगे,टैक्स बढ़ाने की तैयारी में सरकार
1 फरवरी 2026 से सिगरेट, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। सरकार इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी में है।
क्यों बढ़ेगा दाम?
- उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में बढ़ोतरी
- उपकर (Cess) बढ़ाया जा सकता है
- यह बोझ सामान्य GST से अलग होगा
इस कदम का मकसद:
- तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करना
- स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों की भरपाई
हालांकि इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और सिगरेट व पान मसाला पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे।
क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव, HDFC और ICICI के ग्राहकों पर असर
1 फरवरी से कुछ प्रमुख बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं।
HDFC बैंक,Infinia Metal Credit Card यूजर्स
अब महीने में अधिकतम 5 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर सकेंगे। इससे पहले इस पर कोई सख्त लिमिट नहीं थी।
ICICI बैंक कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर BookMyShow के जरिए मिलने वाली फ्री मूवी टिकट सुविधा बंद कर सकती है। साथ ही रिवॉर्ड पॉइंट्स के स्ट्रक्चर में भी बदलाव हो सकता है। इन बदलावों से उन ग्राहकों को झटका लग सकता है, जो कार्ड के फायदे और ऑफर्स के आधार पर खर्च की योजना बनाते हैं।
बजट 2026 से क्या उम्मीदें?टैक्स, सब्सिडी और राहत पर टिकी निगाहें
1 फरवरी को पेश होने वाला केंद्रीय बजट 2026 भी आम आदमी की जेब से सीधे जुड़ा है।
- लोगों को उम्मीद है:
- इनकम टैक्स में राहत
- महंगाई कम करने के उपाय
- LPG और ईंधन पर सब्सिडी
- मध्यम वर्ग के लिए नई योजनाएं
हालांकि अगर टैक्स और ड्यूटी बढ़ती हैं, तो इसका असर महंगाई पर पड़ सकता है। फरवरी की शुरुआत में ही महसूस होगी महंगाई की तपिश कुल मिलाकर, 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव आम आदमी के मासिक बजट को प्रभावित कर सकते हैं।







