व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

मोनालिसा निकली नाबालिग पति फरमान पर दर्ज होगा केस

मोनालिसा निकली नाबालिग पति फरमान पर दर्ज होगा केस
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 11, 2026 1:34 अपराह्न
Follow Us:

महाकुंभ से वायरल हुई मोलालिसा की परेशानियां कम होने का अब नाम नहीं ले रही है। NCST के जांच के दौरान मोनालिसा केवल 16 वर्ष की पाई गई। अब posco एक्ट के तहत पति फरमान खान के खिलाफ संभवतः केस दर्ज हो सकता है। ज्ञात हो कि मोलालिसा और फरमान ने केरल में एक सुनियोजित ढंग से शादी के सात फेरे लिए थे। 

जिस मंदिर में उन्होंने शादी की वहां मोनालिसा ने अपना फर्जी आधार कार्ड दिखाया जिसमें वह नाबालिग थी। अब सवाल यह आता है कि फरमान को अगर यह पता था कि मोनालिसा नाबालिग है तो उसने उससे शादी क्यों की। 

जांच के दौरान NCST की एक टीम मोनालिसा के गांव मध्यप्रदेश के महेश्वर गई और जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था इसका मतलब मोनालिसा अभी 16 वर्ष 2 महीने और 12 दिन की है। 

महेश्वर के नगर परिषद के दस्तावेजों में है सच्चाई

जब NCST (राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग) की टीम महेश्वर पहुंची तो सारा सच सामने आ गया।महेश्वर  के नगर परिषद में मोनालिसा की उम्र 16 वर्ष बताई गई। वही केरल के एक मंदिर में जहां दोनों ने शादी की थी वहां के गवाहों ने बताया कि आधार कार्ड में मोनालिसा नाबालिग थी। अगर यह कहा जाए कि केरल के नेताओं के संरक्षण में यह शादी हुई है तो गलत नहीं है। केरल के वामपंथी संगठनों ने दोनों की शादी करवाने में मदद की थी। गौर मतलब हो कि 11 मार्च 2026 को इन दोनों ने केरल के एक मंदिर में विवाह किया था। जहां PFI के नेता भी मौजूद थे। 

read also:

फरमान पर posco एक्ट के तहत केस दर्ज

इस पूरे विवाद के बीच महेश्वर में फरमान के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। अगर फरहान पर कार्यवाही हुई और दोषी करार दिए जाते है तो फरहान को posco एक्ट के तहत 10 साल की सजा हो सकती है। वही अब फरमान के द्वारा केस में बचाव के लिए अन्य तथ्यों के द्वारा खुद को हिन्दू बताया जा रहा है। 

फरमान के दोस्तों का कहना है कि फरमान हिंदू है और जाट जाति से सम्बद्ध रखता है। वह दोस्तों साथ पहले मंदिर भी जाया करता था। अब सवाल यह उठाना लाजमी है कि जब फरमान ने मंदिर में मोलालिसा से शादी की तो फिर मुस्लिम रीति रिवाज से भी शादी क्यों नहीं की। फरमान मुस्लिम रीति रिवाज से भी शादी कर सकता था लेकिन शायद हिंदू धर्म का होने के कारण उसने ऐसा नहीं किया। अब फरमान हिंदू है या मुस्लिम वह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। 

महाकुंभ में वायरल हुई थी मोनालिसा

प्रयागराज में मोनालिसा खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया में मोनालिसा की खूबसूरती का काफी जिक्र हुआ था। वह महाकुंभ में माला बेच कर पैसे कमाती थी। उसकी छोटी बहन भी उसके साथ माला बेचने का काम करती थी। इस बीच उसको फिल्म में रोल करने का ऑफर भी आया था। सनोज मिश्रा मोनालिसा को स्टार बनाना चाहते थे और फिल्मी दुनिया में मोनालिसा का करियर बनाना चाहते थे। 

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ छेड़ छाड़ करता था। वही सनोज मिश्रा ने सारी अफवाहों को नकार दिया और कहा कि उसी के कहने पर उसे दूसरे शहर ले गया और फिल्म में काम देने का ऑफर दिया जिसे मोनालिसा ने स्वीकार कर लिया। अब फरमान के आ जाने के बाद वह मुझ पर आरोप लगा रही है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment