व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

 पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Security ली वापस

 पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Security ली वापस
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 26, 2026 4:06 अपराह्न
Follow Us:

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने से पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की Security वापस ले ली है। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान है। हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद है और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में हरभजन सिंह का बीजेपी में जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना गुस्सा हरभजन सिंह से Security वापस ले कर निकाला है। राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंश कर बताया कि उनके साथ 6 अन्य राज्यसभा सांसद बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे है। जैसे ही यह बात आम आदमी पार्टी को मालूम चली तो उसने अपने सभी 7 बागी सांसदों से सिक्योरिटी वापस ले ली।

हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप

जब मीडिया ने हरभजन सिंह से बीजेपी ज्वाइन करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जिस उद्देश्य से खड़ी हुई है अब वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार पूरी तरीके से हावी हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि जब अयोध्या में राम मंदिर बना तो आम आदमी पार्टी ने अपने सभी सांसदों को अयोध्या न जाने की सिफारिश की थी। जो पार्टी राम मंदिर पर राजनीति करे वह पार्टी किसी की भी सगी नहीं हो सकती। हरभजन सिंह ज्यादातर अपने IPL कमेंट्री में व्यस्त रहते है इसलिए वह राघव चड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ नहीं नजर आए। 

read more :

हरभजन सिंह के घर के बाहर लिखा गद्दार 

जैसे ही हरभजन सिंह की बीजेपी में जाने की खबर आई वैसे ही हरभजन सिंह के घर के बाहर रातों रात दिवाल पर किसी ने गद्दार लिख दिया। गद्दार किसने लिखा है यह बात अभी तक पता नहीं चली है लेकिन CCTV से पता चल सकता है। हरभजन सिंह अपने क्रिकेटिंग कार्यों में साल भर व्यस्त रहते है तो उन्हें राजनीतिक कार्यों की ज्यादा समझ नहीं है। ऐसे में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार लिखना लोगों का गुस्सा माना जा सकता है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने पहले ही उनसे उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली है। अगर हरभजन सिंह को बीजेपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली तो बीजेपी की केंद्र सरकार उन्हें अपनी सिक्योरिटी दे सकती है। 

बने रहेंगे हरभजन सिंह राज्यसभा सांसद 

हरभजन सिंह राघव चड्डा के साथ भले ही बीजेपी में जुड़ गए हो लेकिन इससे उनकी राजसभा सदस्यता रद्द नहीं होगी। संविधान में लिखे नियमों के हिसाब से अगर दो तिहाई सांसद किसी दूसरे पार्टी में विलय करते है तो उनकी सदस्यता रद्द नहीं होगी। राघव चड्डा बीजेपी में जुड़ तो हुए है लेकिन Zen z का गुस्सा देख जा सकता है। राघव चड्डा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 1 मिलियन की कमी आई है। लोगो का कहना है कि जो राघव चड्डा विपक्ष में रहते हुए बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ आवाज उठाते थे अब वही राघव चड्डा बीजेपी में मिल गए है। अब राघव चड्डा मध्यम वर्ग के परेशानियों और गरीबों की बात को राज्यसभा में नहीं रखेंगे। इस पूरे आरोपों के बीच राघव चड्डा ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह बीजेपी में जाने के बाद भी गरीबों की आवाज संसद में उठाते रहेंगे।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment