डेलीबार्ता, बिहार बिहार के CM नितीश कुमार नें आखिर राज्यसभा (Rajya Sabha) का नामांकन दाखिल कर तमाम संकेतों पर विराम लगा है। वहीं अब नये सीएम के चेहरे की कवायद पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, ऐसे कई नाम सामनें आ रहे हैं जिनके नामों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है।
बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने गुरुवार को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
देश भर में बिहार की राजनीतिक चर्चा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस अहम फैसले नें बिहार की राजनीति को समूचे देश में चर्चाओं में ला दिया है। माना जा रहा है कि नई सरकार का नेतृत्व भाजपा के किसी नेता के हाथ में जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है।
X हेंडल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा विकसित बिहार बनानें के लिये सदैव संकल्पित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद जहां उनके कई कार्यकर्ताओं नें नाराजगी जताई हैं वहीं राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हेंडल पर एक भावुक संदेश भी साझा किया।
उन्होंने अपनें X हैंडल पर लिखा है कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी यह इच्छा रही है कि वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।
“इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बिहार के लोगों के साथ मेरा संबंध आगे भी बना रहेगा और एक विकसित बिहार बनाने के लिए मैं निरंतर काम करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
Read more:
- बिहार की राजधानी पटना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा मे लाखों का फर्जीवाड़ा
- बिहार के लाल 14 वर्षी वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के भारत U19 दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के कप्तान बने
अगला सीएम कौन?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामनें आते ही बिहार की राजनीति में यह सवाल उठने लगा है कि अब राज्य की कमान किसके हाथ में होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि Next CM BJP से हो सकता है। लेकिन अभी तक किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। पार्टी के अंदरखानों से लेकर बाहर तक कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। सूत्रों के साथ राजनीतिक जानकारों की मानें तो आनें वाले कुछ समय में ही भाजपा नेतृत्व जल्द ही इस पर अंतिम फैसला कर सकती है।
फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा नीतीश के मार्गदर्शन में बनेगी नई सरकार
इस बीच Central Minister और BJP के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही काम करेगी। उन्होनें यह भी कहा कि नया मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार की सहमति और इच्छा से ही चुना जाएगा।
गिरिराज सिंह नें बताया कि करीब तीन साल पहले भी नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उस समय बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस बार नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है और पार्टी इस फैसले का सम्मान करती है।
तीन बड़े नामों पर चर्चा
सीएम की रेस में तीन बड़े नाम बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर फिलहाल तीन प्रमुख नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे आगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम बताया जा रहा है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बड़ा ओबीसी चेहरा
सम्राट चौधरी फिलहाल बिहार के डिप्टी सीएम हैं और भाजपा के प्रमुख ओबीसी चेहरों में गिने जाते हैं। वह तारापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। मार्च 2023 में भाजपा ने उन्हें संजय जयसवालl की जगह बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
पार्टी ने खासतौर पर कोइरी-कुशवाहा समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने और ओबीसी वोट बैंक को बढ़ाने की रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी।
पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का भी नाम चर्चा में
मुख्यमंत्री की दौड़ में दूसरा बड़ा नाम केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का है। नित्यानंद राय लंबे समय तक हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उन्होंने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
22 साल से पार्टी के कोषाध्यक्ष, दिलीप जायसवाल का भी नाम
तीसरा नाम भाजपा नेता दिलीप जयसवाल का सामने आ रहा है। दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और 22 साल से अधिक समय तक पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वह राज्य की सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक अनुभव भी हासिल है।
10 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। वह अब तक दस बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है।
उनका राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने अलग-अलग समय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करते हुए राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बिहार के विकास, सड़क और आधारभूत ढांचे में सुधार तथा सुशासन की राजनीति को लेकर भी उनका नाम अक्सर चर्चा में रहा है।
आगे क्या होगा?
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकता है।
हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि राज्यसभा जाने के बाद भी नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय रहेंगे और नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। बिहार की राजनीति के इस नए अध्याय पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।







