व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS – तीनों सेना की संभालेंगे कमान

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS - तीनों सेना की संभालेंगे कमान
नवजोत कौर सिद्धू
On: जून 1, 2026 12:49 अपराह्न
Follow Us:

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए CDS ( चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ) बन गए है। वह 31 मई 2026 से इस पद को संभालेंगे। एनएस राजा सुब्रमणि पूर्व CDS अनिल चौहान की जगह लेंगे। अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 तक था। 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को एक अनुभवी अधिकारी के साथ सूझ बूझ से भरा अधिकारी खेल जाता है। उनके पास रक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से ज्यादा का अनुभव है। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के प्रतिष्ठित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट से जुड़े रहे है और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का CDD के रूप में रक्षा मंत्रालय से जुड़ना इसलिए भी खास है क्योंकि भारत पाकिस्तान के बात लंबे समय से आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। वर्तमान में आधुनिक रक्षा उपकरणों की मांग बहुत है इसलिए नए CDS लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की पास यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

कौन है एनएस राजा सुब्रमणि 

CDS बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) रह चुके है। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने नेशनल डिफेंस एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उसके बाद वह इंडियन मिलिट्री अकादमी से पास आउट हुए। 14 दिसंबर 1985 को उन्हें भारतीय सेना की 8वी बटालियन गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण सैन्य इकाइयों का नेतृत्व किया है। असम में आतंकवाद विरोधी अभियान ऑपरेशन राइनो का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सफलता पूर्वक किया। जम्मू कश्मीर में 168 इन्फेंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया। ऐसे कई सैन्य अभियानों में उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

कई सैन्य पदों पर नियुक्तियां 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कई महत्वपूर्ण सैन्य पदों पर अपनी सेवा दे चुके है। वह कजाकिस्तान में रक्षा अताशे, असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी, डिप्टी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस, चीफ इंस्ट्रक्टर ( डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन), चीफ ऑफ स्टाफ नॉर्दन कमांड, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ जैसे पदों पर रहते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपनी सेवाएं दी है। 

1 जुलाई 2024 को उन्हें भारतीय सेना का वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया। वह 31 जुलाई 2025 को सेना से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने उन्हें अनुभव के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया। अब जब अनिल चौहान अपने CDS के पद से कार्यमुक्त हो गए है तो लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया CDS नियुक्त किया गया है। 

read also :

सम्मान और पुरस्कार 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इतने पदों पर देश के लिए जिम्मेदारी निभाई है कि उन्हें कई प्रतिष्ठित सेवा मेडल प्राप्त है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल जैसे सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने कार्य अवधि के दौरान कई अभियानों का नेतृत्व किया जो काफी असरदार रहा। उनके पास कई वर्षों का कार्य अनुभव है जिसकी सहायता से लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि CDS पद पर रहते हुए अच्छा कार्य कर सकते है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना के प्रमुख के साथ तालमेल बैठाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। ऑपरेशन सिंदूर को भी जारी रखना उनके अभियानों में से एक होगा। 

वर्तमान चुनौतियां 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि अब देश के नए CDS बन गए है। CDS बनने के बाद उनका सबसे पहला काम होगा कि वह तीनों सेना के अधिकारियों के बीच तालमेल बैठाए। थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों ही सेना किसी भी सैन्य अभियान में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होती है। ऑपरेशन सिंदूर में जहां वायु सेना ने अपना कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया था तो वही चीन के साथ जमीन विवाद में भारतीय थल सेना ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समय समय पर नौसेना भी दुश्मन देश के चाल को विफल करते आई है। 

लेफ़्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का CDS के रूप में पदभार ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि वर्तमान दौर में सेना को राजनीति में घसीटा जा रहा है। नेता सेना पर टिप्पणी कर अपना वोटबैंक बना रहे है ऐसे में नए CDS के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का इस कर ध्यान देना अहम माना जा रहा है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment