NTA (National Testing Agency), जो कि पूरे देश के विभिन्न केंद्रों में NEET की परीक्षाएं आयोजित करवाता है, ने अपने परीक्षार्थियों को Google Maps पर भरोसा कर एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए नसीहत दी है। NTA ने अपने परीक्षार्थियों से गूगल मैप पर भरोसा न करने को कहा है। NEET की परीक्षाएं इस साल फिर से होनी है इसलिए NTA यह नहीं चाहेगा कि उसके examiner टाइम से exam centre न पहुंचे। Google Maps आए दिन सही पता नहीं बताने को लेकर चर्चाओं में रहता है, इसलिए NTA ने अपने परीक्षार्थियों को Google Maps पर भरोसा न करने की चेतावनी दी है।
3 मई से है NEET की परीक्षाएं
NEET की परीक्षाएं पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 3 मई से हैं। National Testing Agency NEET की परीक्षा आयोजित करवाता है। NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों को 1 या 2 घंटे पहले आकर देख लें। परीक्षार्थी गूगल मैप के सहारे न रहें। NTA ने यह भी साफ किया कि हर परीक्षार्थी को उनका एडमिट कार्ड मिला होगा। उन्हीं के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता दिया होगा। 1.30 के बाद परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद हो जाएगी इसलिए सभी परीक्षार्थी समय का ध्यान देकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
मौसम को ध्यान में रखकर चले
NTA ने यह भी साफ स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी मौसम का विशेष ध्यान रख कर परीक्षा केंद्रों में 1 या 2 घंटे पहले पहुंचे। तेज आंधी और तूफान के आसार पूरे देश में है इसलिए परीक्षार्थियों को कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े इसलिए NTA ने स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों पर कुछ देरी पहले से पहुंचने के लिए कहा है।
also read:
- बेंगलुरु के CET सेंटर में छात्र से जबरन उतरवाया गया जनेऊ
- CRPF कॉस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर निकली बंपर भर्तिया
- 12th के बाद कौन कौन से करियर ऑप्शन को चुन सकते है स्टूडेंट्स
ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड
NTA की जानकारी के अनुसार 22.5 लाख परिक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है और 11 लाख परीक्षार्थीयो ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है। NTA ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहे वो सर्वर के कारण नहीं हो रहे होंगे। घबरा न कर, कुछ देर रुककर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको बताते है कि सर्वर issue पर भी कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें–
- ब्राउजर डेटा क्लियर करें– स्टूडेंट्स अपने browser की सेटिंग पर जाकर cache and cookies डिलीट कर दे। इसको डिलीट करने पर वेबसाइट फ्रेश हो जाएगी।
- Incognito का इस्तेमाल– Incognito पर कोई भी चीज जल्दी ओपन होती है इसलिए स्टूडेंट्स incognito पर विजिट कर सकते है।
- सही समय का चयन– अक्सर दिन में भारी ट्रैफिक के चक्कर में सर्वर में तकनीकी खराबी होती है इसलिए स्टूडेंट्स सुबह या देर रात अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे तो आसानी से वह डाउनलोड हो जाएगा।
आपके साथ है NTA, बस अपनाए ये स्टेप्स
अगर किसी भी परीक्षार्थी को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है और दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो परिक्षार्थी NTA के official website( https://nta.ac.in/) पर जाकर दिए गए हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते है और या तो आप ईमेल भी NTA को कर सकते है।
परीक्षा देते समय स्ट्रेस बिल्कुल न लें
हमारी तरफ से NEET की परीक्षा देने जा रही सभी अभ्यर्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं। परीक्षा देते समय स्टूडेंट्स बिल्कुल स्ट्रेस न लें, बल्कि शांत मन से परीक्षा दें। अगर आपने ठीक से पढ़ाई की है और रिवीजन किया है तो डरने की बात नहीं है आप पेपर अच्छे से देंगे। परीक्षा केंद्र में आप अपने साथ पानी की बोतल साथ में रख ले। प्रयास करे कि आप अपने साथ किसी भी प्रकार का कागज या कैलकुलेटर साथ न लेकर जाएं क्योंकि NTA ने कुछ चीजों को परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित किया है। ध्यान रखे कि परीक्षा केवल बार बार होती रहती है लेकिन आपकी जिंदगी एक है उसे खुशी से जिएं। परीक्षा में सफलता मिलेगी तो आप ऊंचाइयों पर जाएंगे और असफलता मिलेगी तो कुछ और सीखने का प्रयास करेंगे।







