जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना सबका होता है। यह सपना तब बड़ा बन जाता है जब आप एक अच्छे करियर की ओर जाते है। 12th के बाद बहुत से बच्चे ऐसे करियर ऑप्शन को चुनते है जिससे आगे चलकर उन्हें अपने चुने गए करियर पर गर्व होता है। ऐसे भी बच्चे होते है जो किसी के कहने के बाद ऐसे करियर ऑप्शन को चुन लेते है जिससे वह पढ़ाई मात्र एक कागज का टुकड़ा बनकर रह जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको आज ऐसे करियर ऑप्शन बताने वाले है जिससे आप 12th के बाद अपना सपना और अपने मां बाप का सपना पूरा कर सकते है।
अगर आपने 12th maths सब्जेक्ट पास किया है तो..
10th के बाद बहुत से बच्चे maths सब्जेक्ट को चुनते है और इसमें आगे सफल भी होते है। 12th maths के बाद एक स्टूडेंट्स के सामने यह यह करियर ऑप्शन होते है–
- इंजीनियरिंग का क्षेत्र– 12th maths के बाद या 12th में रहते हुए स्टूडेंट्स JEE की तैयारी कर इस क्षेत्र को चुन सकते है। इस परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला आसानी से मिल जाता है।
- डिफेंस का क्षेत्र– 12th maths में रहते हुए या उसके बाद स्टूडेंट्स NDA की परीक्षा दे सकते है। NDA ( National defence academy) एक शीर्ष डिफेंस संगठन है जो फौज में लेफ्टिनेंट और कर्नल पदों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करवाया है। इस परीक्षा में काफी संख्या में परीक्षार्थी बैठते है।
- बैंकिंग का क्षेत्र– maths सब्जेक्ट चुनने के बाद कई करियर ऑप्शन एक स्टूडेंट के लिए खुल जाते है। उसी में एक है बैंकिंग सेक्टर। बैंकिंग सेक्टर में आप maths subject से जा सकते है। State Bank of India और reserve bank of india समय समय पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाती रहती है। बैंकिंग सेक्टर में जाने के लिए math सब्जेक्ट के साथ साथ आपके पास कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
read more :
- Career Growth Opportunities – कैसे बनते हैं पायलट
- इंडिया गवर्नमेंट मिंट (IGM) और UPSSSC फार्मासिस्ट भर्ती 2026
- SSC CGL 2025 Tier 2 का रिजल्ट हुआ जारी
12th biology के बाद क्या करें…
- मेडिकल क्षेत्र में– अगर किसी स्टूडेंट्स ने 12th biology subject से पास किया है तो वह मेडिकल क्षेत्र में जा सकता है। मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए स्टूडेंट्स को 12th में रहते या उसके बाद NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है। NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको एक अच्छा कॉलेज मिल जाएगा जिसमें आप MBBS की पढ़ाई कम खर्चे में कर पाएंगे।
- लैब टेक्निकल प्रमुख– जो स्टूडेंट्स परीक्षण करने में माहिर है और नई नई चीजों का आविष्कार करते है उनके लिए यह क्षेत्र एक अच्छा करियर ऑप्शन बन सकता है। BMLT और DMLT ऐसे कोर्सेज है जिससे आप प्रयोगशाला में बतौर लैब टेक्निकल इंचार्ज काम कर सकते है।
- हॉस्पिटल में नर्स – ऐसा नहीं है कि 12th biology करने के बाद एक स्टूडेंट्स हॉस्पिटल में केवल डॉक्टर ही बन सकता है। वह नर्सिंग का कोर्स कर के हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा कर सकता है। इसके लिए Bsc nursing का कोर्स होता है जो विभिन्न कॉलेज करवाते है।
12th commerce के बाद क्या करें…
- बैंकिंग सेक्टर –12th कॉमर्स करने के बाद एक स्टूडेंट् बैंकिंग सेक्टर में आसानी से जा सकता है। सरकार विभिन्न बैंकिंग संस्थानों से परीक्षा आयोजित करवाती रहती है छात्र उसमें बैठ कर बैंकिंग में जाने का सपना पूरा कर सकते है।
- चार्टड अकाउंटेड के रूप में– कॉमर्स वालों का सपना होता है कि वह पढ़ाई करने के बाद चार्टड अकाउंटेड जरूर बने। टैक्स को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए लोगों को एक चार्टड अकाउंटेड की सख्त जरूरत होती है। लोग मोती रकम खर्च कर के चार्टर्ड एकाउंटेड के पास टैक्स की जानकारी जुटाने के लिए जाते है।
- खुद का व्यापार– अगर आप नौकरी करने में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे है तो व्यापार आपके लिए एक अच्छा idea हो सकता है। आप अपना व्यापार फैला कर अच्छी खासी रकम कमा सकते है। व्यापार करने के लिए आपके पास शुरू में पूंजी भी होने चाहिए।
12th art’s के बाद क्या करें…
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी– वैसे तो arts करने के बाद बहुत से स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है लेकिन बहुत से लोग शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहते है। 12th के बाद स्टूडेंट्स BA Hons कर सकते है। UPSC( union public service commission) जैसी परीक्षाओं को पास कर के आप कलेक्टर और IPS अधिकारी बन सकते है।
- पॉलिटीशियन के रूप में– जो छात्र समाजसेवा के बारे में सोच रहे है और राजनीति में करियर बनाना चाहते है वो BA political science से कर सकते है इससे उनको राजनीति की जानकारी हो जाएगी। जिससे वह राजनीति में जा कर अपना करियर बना सकते है।
12th agriculture के बाद क्या करें…
- एग्रिकल्चर ऑफिसर के रूप में– 12th में agriculture विषय से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट Bsc agriculture कर सकते है। इससे आप एग्रीकल्चर विषय के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। B.tech. भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप एग्रीकल्चर की बारीकियों को सीखकर अच्छी कंपनियों में जा सकते है।
- कृषि क्षेत्र में– जो छात्र कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है वह इस क्षेत्र में जा सकते है। अगर आपके पास खेती करने के लिए पर्याप्त जमीन है तो आप खेती कर सकती है। धान और गेहूं की फसल उगाकर मोटी रकम कमा सकते है।
इन सभी कोर्सेज के अलावा आप शिक्षक भी बन सकते है। इसलिए आपको ग्रेजुएशन के बाद बी.एड. का कोर्स करना होगा। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी सरकारी स्कूल या प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकते है।







